इन 12 पॉवरफुल टाइम मैनेजमेंट टिप्स के साथ समय को मैनेज करें

Share Us

1432
इन 12 पॉवरफुल टाइम मैनेजमेंट टिप्स के साथ समय को मैनेज करें
17 Oct 2022
9 min read

Blog Post

समय या टाइम सबके लिए एक समान होता है और ईश्वर ने सबको समय बराबर दिया है। जो इंसान अपने टाइम को बहुत ही अच्छी तरीके से मैनेज करना जानता है। वह अपने जीवन में जरूर सफल होता है और जो इंसान अपने टाइम को अच्छे से मैंनेज करना नहीं जानता वह अपने जीवन में असफल रह जाता है। सबको 1 दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं, कुछ लोग इस समय को यूँ ही बर्बाद करते हैं जो कि बहुत ही कीमती होता है और इसका नतीजा ये होता है कि आने वाले समय में वही समय उन्हें बर्बाद कर देता है। क्योंकि उन्होंने उस समय की अहमियत को नहीं समझा। वहीं कुछ लोग इस समय का बेहतर ढंग से सदुपयोग करते हैं, समय को जरा भी वेस्ट नहीं करते है और समय की कीमत को भली भांति जानते हैं। जिससे उन्हें जीवन में वो सब कुछ मिल जाता है जिसकी वो चाह रखते हैं। मतलब हमें समय का हमेशा सदुपयोग करना चाहिए जिससे हमें अच्छा रिजल्ट मिल सके और अगर हम समय का दुरुपयोग करते हैं तो हमें रिजल्ट बुरा ही मिलेगा। Time management का अर्थ है कि आप किस प्रकार अपने पूरे दिन में समय का उपयोग करते हैं और कैसे सही से समय को मैनेज करते हैं। वास्तव में अपने दिन के सभी कार्यों को बुद्धिमानी के साथ सही से मैनेज करके समय का सही उपयोग करना ही Time management कहलाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए Time Management के कुछ टिप्स लाए हैं जिससे आप अपने समय का, सही उपयोग करके अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। 

समय हमारे लिए बहुत ही अनमोल है लेकिन फिर भी हम इसकी कद्र नहीं करते हैं और समय को सही तरीके से मैनेज नहीं करते हैं। हम अपना कीमती दिन और अपना कीमती समय क्यों वेस्ट करते हैं, आखिर क्यों हम लोग समय का सही से उपयोग नहीं करते हैं। जिसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना पड़ता है। समय सिर्फ और सिर्फ अपना काम करता है और वह किसी का भी इंतजार नहीं करता है। उसका काम है चलते रहना और वह बिना रुके निरंतर एक समान गति से चलता रहता है। ये बात हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि हर इंसान के पास 24 घंटे होते हैं लेकिन कौन इस समय का सही इस्तेमाल जानता है यह ज्यादा महत्व रखता है। हम अगर सफल व्यक्तियों के जीवन पर एक नजर डालें तो जीवन में वही व्यक्ति सफल हुए हैं जिन्होंने टाइम मैनेजमेंट time management को समझा है। यानि उन्होंने समय का सही प्रबंधन proper time management करके समय का सदुपयोग किया है। अच्छे समय प्रबंधन के द्वारा आप अपने भविष्य को अच्छी राह दे सकते हैं और साथ ही अपना बेहतर करियर बना सकते हैं। आज हम आपको टाइम मैनेजमेंट के कुछ टिप्स Time management tips बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने कीमती समय को बचा सकते हैं और जीवन में कुछ अच्छा नाम कमा सकते हैं। समय का सही उपयोग कैसे करते हैं यह आपको पता होना चाहिए। क्योंकि समय एक ऐसी चीज है जिसका यदि हम अच्छे से उपयोग करते हैं तो जीवन में तभी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

1. महत्वपूर्ण और कठिन कार्य सबसे पहले करें Do Important And Difficult Tasks First

आपके पास दिन भर में करने को बहुत सारे काम होंगे लेकिन उन कामों में से जो काम बहुत जरुरी हैं उन्हें पहले करने की कोशिश करें। अक्सर हम ऐसा नहीं करते हैं और जरुरी कामों को छोड़कर उन कामों को पहले कर देते हैं जो सरल होते हैं और उतने ज्यादा इम्पोर्टेन्ट नहीं होते हैं। ऐसा करने से हमें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये गलती कभी न करें, सबसे पहले कठिन और जरुरी काम करें। इसका ये फायदा होगा कि काम की शुरूआत में आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं और आप इन कठिन कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। बाद में आप थक जाओगे और आपको ज्यादा टाइम लगेगा और हो सकता है आपके अंदर एनर्जी न बचे तो आपके जो काम जरुरी थे वे सारे काम रह जाएंगे। इसलिए समय का सही उपयोग करना सीखें। जरुरी और कठिन कार्य पहले खत्म करें, काम को जल्दी पूरा करने का ये सबसे बेहतर तरीका है। 

2. स्वयं को व्यवस्थित करे Organize Yourself

स्वयं को व्यवस्थित करने का तात्पर्य है कि अपनी हर चीज को व्यवस्थित करना सीखें। क्योंकि यदि आपके आसपास अव्यवस्था है, तो अव्यवस्थित जीवन समय बर्बाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने आपको व्यवस्थित करना करना सीखें। यदि आप व्यवस्थित रहते हैं तो आपकी पूरी दिनचर्या भी व्यवस्थित रहती है और आपका समय भी बच जायेगा। जिससे आप इस समय का सदुपयोग कर पाएंगे। इसके लिए चीज़ों को इधर उधर फैला कर न रखें। हम जल्दबाजी में चीज़ों को उनके स्थान पर नहीं रखते हैं जिससे उन्हें ढूंढ़ने में समय की बर्बादी होती है। यदि आप समय को मैनेज करना चाहते हैं तो किसी भी वस्तु को उसके सही स्थान पर रखें जिससे वह जरुरत पड़ने पर आसानी से मिल जाए। 

3. एक समय में एक काम पर ही ध्यान दे Focus On One Task At A Time

हम अक्सर एक गलती ये भी करते हैं कि बहुत सारे काम एक साथ करने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि जब हम बहुत सारे काम एक साथ करते हैं तो फिर उनमें से कोई भी काम अच्छे से नहीं हो पाता है। वहीं अगर आप एक समय पर एक ही काम करते हैं तो वो काम बहुत ही बढ़िया तरीके से हो जाता है। क्योंकि आपका पूरा का पूरा फोकस बस उसी काम पर होता है। इसलिए एक समय पर एक ही काम करने की कोशिश करें। 

4. अपने Prime Time में काम करे Work In Your Prime Time

हर किसी के साथ ऐसा होता है कि पूरे दिन में एक समय ऐसा होता है, जिस समय हम अपने को काफी पॉजिटिव और फ्रेश फील करते हैं। यही समय Prime Time कहलाता है। यानि उस वक्त में हमें काफी अच्छा और एनर्जेटिक मह्सूस होता है। यदि हम उस समय काम करते हैं तो बाकी समय की तुलना में उस समय जल्दी और अच्छा काम कर सकते हैं। कुछ लोगों का Prime Time सुबह का समय होता है तो कुछ लोगों का शाम को होता है। आप अपने Prime Time को पहचाने और उस समय में अपने महत्वपूर्ण काम करें। Prime Time के सही इस्तेमाल से आप कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे। क्योंकि उस वक्त आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा भरपूर मात्रा में रहेगी। 

5. समय का भी हिसाब रखें Keep Track Of Time

समय कभी भी किसी के लिए नही रुकता, इसलिए सही समय पर अपने कार्य करना जरूरी है। क्योंकि समय एक बार चला जाता है तो वापस नहीं आता है। इसलिए जिस तरह हम अपनी अन्य चीज़ों का हिसाब रखते हैं जैसे- पैसे कहाँ खर्च हो रहे हैं और कितने हो रहे हैं। ठीक उसी तरह हमें समय का भी हिसाब रखना चाहिए कि पूरे दिन में हमारा समय कहाँ खर्च हुआ और कितना खर्च हुआ और उस समय को खर्च करने के बाद हमने क्या प्राप्त किया। इसके लिए आप डायरी में कुछ दिन का समय का रिकॉर्ड बनाएं जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपने कितने समय का सदुपयोग किया और कितने समय को आपने यूँ ही बर्बाद किया। अब देखें और विश्लेषण करें। जिस काम को ज्यादा समय नहीं देना था उसे क्रॉस करें और अगली बार से उस काम को कम समय दे। जो काम अनिवार्य है उस पर टिक करें और उस काम को अधिक समय दें। इस तरह आप समय को सही से मैनेज करके जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।

6. हमेशा सुबह जल्दी उठें Always Get Up Early

Time management के लिए जो सबसे अच्छी और सबसे जरुरी आदत है, वह है सुबह जल्दी उठना। जितने भी सफल इंसान को आप देखोगे तो उन सबमें एक आदत जरूर होती है वो है सुबह जल्दी उठना। यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास काम काम करने के लिए पूरा समय होता है। वहीं यदि आप लेट उठते हैं तो आपके पास समय कम रहता है। क्योंकि आपके सोने में अधिक घंटे बर्बाद हो जाते हैं। जल्दी सुबह उठकर आप योगा, ध्यान और व्यायाम आदि कर सकते हैं जिससे आप पूरा दिन फ्रेश फील करेंगे और positive बने रहेंगे। साथ ही आपकी हेल्थ भी अच्छी बनी रहेगी और जब हेल्थ अच्छी रहेगी तो आप अपने समय को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। 

7. अपने काम को प्राथमिकता दें Prioritize Your Work

कई बार हमारे पास खुद के ही बहुत काम होते हैं लेकिन कोई और भी हमें अपने काम दे देता है। तब हम औरों के भी बहुत सारे काम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि जब बहुत जरुरी हो तभी किसी और का काम करें। आप सबसे पहले अपने काम को प्राथमिकता दें वर्ना आपका सारा काम बच जायेगा और फिर आपके ऊपर काम करने का प्रेशर बना रहेगा। इसलिए जब तक बहुत जरुरी न हो किसी का काम न लें और ना बोलने की आदत डालें। क्योंकि जब आप मना नहीं करते हैं तो लोगों को लगता है कि आप उनका काम आसानी से कर देते हैं इसलिए वो अपना काम खुद नहीं करते हैं।

8. समय का सही से उपयोग करने के लिए DEADLINE बनाये Create Deadline

समय का सही उपयोग के लिए काम की DEADLINE बनाये। क्योंकि Time Management में Deadline की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डेडलाइन का मतलब आखिरी समय सीमा है। डेडलाइन का प्रयोग कर हम बहुत सारा समय बचा सकते हैं। आप किसी काम की deadline निश्चित करें। इससे आप उस काम को बहुत जल्दी और बढ़िया तरीके से कर पाएंगे। अगर आप किसी कार्य के लिए डेडलाइन तय करते हैं तो तब आप उस कार्य को अधिक गंभीरता से लेते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि वह कार्य जल्दी संपूर्ण होता है। क्योंकि आपको काम की DEADLINE पता होती है और फिर आप उस हिसाब से उस काम को बड़ी ही आसानी से पूरा कर देते हैं। 

9. ब्रेक जरूर लें Take A Break

समय का उपयोग करने का ये मतलब नहीं है कि आप लगातार काम करते रहें। काम को यदि आप बिना ब्रेक या बिना रुके लगातार करते रहते हैं तो आप जल्दी थक जाओगे। फिर आप अपने काम को पूरा फोकस नहीं कर पाओगे। इसके लिए आप काम के बीच में या हर दो घंटे में 10 से 15 मिनट का ब्रेक जरूर लें। आप इस समय अपनी पसंद के कार्य कर सकते हैं। जैसे मनपसंद गाना सुन सकते हैं, मनपसंद खाना खा सकते हैं या फिर हल्की exercise कर सकते हैं। इससे आपका मूड फ्रेश रहेगा और आपकी थकावट भी दूर हो जायेगी। इसका ये फायदा होता है कि आप पूरी ऊर्जा के साथ नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसलिए समय को मैनेज करने के लिए ब्रेक break लेना भी ज़रूरी है। 

10. टाइम टेबल बनाएँ Create Time Table

अनेक ऐसे काम होते है जिन्हें हमें प्रतिदिन करना होता है। हमें अपने कामों की समय सारणी Time Table बना लेनी चाहिए। आपका ज्यादातर समय तो सिर्फ यह सोचने में लग जाता है कि आज मुझे क्या करना है, क्योंकि कोई हमारे पास प्लानिंग नहीं होती है। Time Table से हमें पता चल जाता है कि हमें कौन-सा काम कब करना है। इससे आप समय को अच्छे से manage कर पाएंगे। साथ ही आपको ये भी पता चलता है कि आपका कौन सा काम जरुरी है जो आपको पहले करना है। समय सारणी बनाने से आपका काम आसान हो जाता है। यानि इससे समय की बर्बादी कम होती है। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए Time Table बनाना जरूरी है। दरअसल टाइम टेबल Time Table एक तरह की योजना है और योजना के अनुरूप कोई भी कार्य अच्छा और बेहतर तरीके से होता है।। समय सारणी हमें यह बताने में मदद करती है कि हमें अपना Time कहाँ और कैसे यूज़ करना है। समय का महत्व जो इंसान सीख गया, वह जिंदगी में जरूर सफलता प्राप्त करता है। 

Also Read : हर व्यक्ति के पास होनी चाहिए ये 6 स्किल्स

11. आलस से बचने की कोशिश करें Try To Avoid Being Lazy

आलस सफलता का दुश्मन laziness the enemy of success है। यदि आप काम करने में आलस करते हैं तो आप जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। क्योंकि आप आलस की वजह से समय को बर्बाद कर देते हैं। इसलिए यदि आप समय बचाना चाहते हैं तो आलस को अपने जीवन से दूर कर दें। जितना हो सके समय का सदुपयोग करें। आलस के कारण हमें कोई भी काम करने का मन नहीं करता है। हम सोचते हैं इस काम को बाद में कर देंगे। लेकिन वो समय बर्बाद हो जाता है और फिर वापस नहीं आता है। आलस का प्रमुख कारण हमारा खान-पान होता है। आलस से ऊर्जा में कमी आती है। आलस हमारे करियर को भी बर्बाद कर देता है और हमारी सफलता में बाधक बनता है। ये सोचें कि जो काम करना है तो उसे पूरा करना ही है। फिर चाहे मन कर रहा हो या नहीं। क्योंकि मन तो आराम करना चाहता है लेकिन हमें मेहनत करनी है। 

12. अपने कुछ काम दूसरों को भी सौपें Entrust Some Of Your Work To Others

पूरे दिन में ऐसे कई काम होते हैं जिन्हें आपके अलावा कोई दूसरा भी आसानी से कर सकता है। जैसे घर का सामान, कोई शॉपिंग, किसी चीज का बिल जमा करना आदि ऐसे कई सामान्य काम होते हैं जिन्हे आपकी फैमिली में कोई और भी कर सकता है। तो ये कुछ छोटे काम आप ज़रूरत के हिसाब से किसी और को भी सौंप सकते हैं। इससे आपका काम कुछ कम हो जाएगा और आपका समय भी बच जाएगा। कोई भी व्यक्ति जीवन में तभी ऊंचाइयों को छू पाता है जब वह अपने काम को दूसरे को सौंपना सीख जाता है क्योंकि हर काम को हर व्यक्ति खुद नहीं कर सकता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि मैं अपना काम खुद से करूंगा क्योंकि उन्हें लगता है कि मुझसे बेहतर यह काम कोई और नहीं कर सकता लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। समझदार लोग अपने काम को दूसरों को भी सौंप देते हैं जिससे उनका एक ही समय में कई काम हो जाते हैं।