इन 10 पॉवरफुल स्टेप्स से पूरी तरह बदलें अपने आप को

Share Us

2470
इन 10 पॉवरफुल स्टेप्स से पूरी तरह बदलें अपने आप को
20 Oct 2022
8 min read

Blog Post

हम सब जानते हैं कि बदलाव प्रकृति का नियम है, यह प्राकृतिक है इसलिए हम सभी के लिए जरूरी भी है। हम सब अगर समय के अनुसार खुद को बदलते हैं तो हम कई तरह की समस्या और परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। दुनिया मे सब कुछ बदलाव के दौर से ही गुजरता रहा है और अभी भी गुजर रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हम रोज एक सा काम करते रहते हैं तो brain का development रुक जता है, ब्रेन के विकास के लिये हमे काम के तरीको मे बदलाव करते रहना ही चाहिए और खुद को बदल देना चाहिए। माना हर व्यक्ति के लिए खुद को बदलना इतना आसान नहीं होता इसके लिए आपको कुछ विशेष बातो को ध्यान में रखना होता है जिससे आप खुद को बदल कर जीवन में सफल हो सके। इसके लिए आपके अंदर विल पावर will power का होना जरूरी है। कहते हैं न कि यदि आपको हजारों किलोमीटर की दूरी तय करनी है तो आपको सबसे पहले, पहला कदम तो बढ़ाना ही होता है। इसलिए हम आपको कुछ बेहतरीन स्टेप्स बता रहे हैं जिन्हे अपनाकर आप खुद को बदल सकते हैं। आप इन सब तरीको को ध्यान से देखे और इन्हे अपनाने का प्रयत्न करें। अगर आप खुद को बदलना चाहते है तो इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। तो अधिक जानकारी के लिए बने रहिये Think With Niche के साथ। 

“Those who cannot change their minds cannot change anything.” George Bernard Shaw

कहते हैं हर व्यक्ति को समय के साथ बदलना जरुरी होता है जो समय के साथ बदलते हैं वो सफलता को प्राप्त कर लेते हैं। समय बदल रहा है इसलिए हम सभी को भी बदलना बहुत जरूरी है और समय के साथ-साथ नई आदतें अपने खुद के अंदर विकसित करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप खुद को बदलते है तो आप life की खराब से खराब situations से बाहर निकल पाते हो, आपकी life अपने आप ही बेहतर हो जाती है और आप अपनी लाइफ में आगे बढ़ पाते हैं। फिर आप अपने जीवन में बड़े लक्ष्य पर काम करना चाहते हैं, ढेर सारी कामयाबी, खुशी और उमंग से भरा जीवन चाहते हैं। इसके अलावा अधिक धनवान और गौरवशाली व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपको खुद में Change लाना होगा। आप स्वयं को बदलकर एक बेहतर रूप में परिवर्तित कर सकते हैं। अगर आप मेहनत करने के लिए तैयार हैं, तो आप अपने आप को Perfect बनाने के लिए तैयार हैं। आपको खुद पर विश्वास भी होना ही चाहिए। 

"बदलाव प्रकृति का नियम है और जो इंसान खुद को समय के साथ बदलना जानता है वो ही इंसान जीवन में आगे growth कर पाता है बाकि तो शिकायते ही करते रह जाते हैं।"

“Only I can change my life. No one can do it for me.” Carol Burnett

"केवल मैं ही अपना जीवन बदल सकता हूं। यह मेरे लिए कोई नहीं कर सकता।" कैरल बर्नेट

दुनिया में हर व्यक्ति की कोई न कोई आदत होती ही है। अच्छी-बुरी आदतें सब में होती हैं। लेकिन जब बात हम खुद को बदलने की करते हैं तो उसका अर्थ अपनी बुरी आदतों को बदलने से ही होता है। जब हम एक ही क्रिया को बार-बार दोहराते रहते हैं चाहे वो अच्छी हो या बुरी, तो यह सिलसिला आखिरकार आदत habit बन जाता है और फिर यह हमारी लाइफ का एक हिस्सा बन जाता है। कई लोग कहते हैं कि आदतें एक दिन में नहीं बदलतीं। लेकिन यदि आप मन में ठान लें तो अपनी बुरी आदतों को बदल सकते हैं या अच्छी आदतों को अपना सकते हैं। दरअसल आदतें आपको नहीं पकड़ती, बल्कि आप आदतों को पकड़ लेते हैं। इसलिए छोड़ना भी आपको ही होगा। तो हमारे पास आपके लिए खुद को पूरी तरह बदलने के 10 पॉवरफुल स्टेप्स 10 powerful steps to completely transform yourself हैं तो चलिए आज इस आर्टिकल में खुद को पूरी तरह कैसे बदलें जानते हैं। 

1- अपनी दिनचर्या को बदले Change Your Routine

यदि आप बहुत ही जल्दी खुद को बदलना चाहते हैं और बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए दिनचर्या को बदलना भी बहुत ही जरुरी है। इसके लिए आप अपनी हर बुरी आदर को बदलकर उसकी जगह पर नयी आदत अपना सकते हैं। जैसे सबसे पहले सुबह जल्दी उठना, रात को समय पर सोना, समय पर भोजन करना, अच्छी किताबे पढ़ना, सबसे विनम्रतापूर्वक बात करना, व्यायाम करना, ध्यान करना, किसी की बुराई न करना Waking up early in the morning, Sleeping on time at night, Eating on time, Reading good books, Talking most politely, Exercising, Meditating, Doing no harm to anyone आदि छोटी छोटी आदतें आपको बेहतरीन बना सकती हैं।

2- अपनी अंदर ध्यान की शक्ति को बढ़ाये Increase Your Power Of Meditation

जब आप अपने आपको बदलने लगते हैं तो जाहिर सी बात है, आपको तपना पड़ेगा और उसी तपन को सहन करने की शक्ति आपको योग और ध्यान के द्वारा प्राप्त होती है। ध्यान की शक्ति एक बहुत बड़ी शक्ति है इसलिए इस शक्ति का उपयोग करें। दरअसल ध्यान कई स्वयं सहायता रणनीतियों self help strategies में से एक है जिसके साथ लोग अक्सर तत्काल परिणाम देख सकते हैं। आप योग और ध्यान के द्वारा शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से तैयार होते हैं। ध्यान आपको नकारात्मक सोच को तुरंत साफ करने में सक्षम बनाता है। बदलाब के लिए योग और ध्यान आपको आंतरिक रूप से मदद करता है। किसी भी बदलाव के लिए आप तैयार रहते है। इससे आपको अपार ऊर्जा और शक्ति मिलती है। योग और ध्यान ऐसे अस्त्र है जिनके द्वारा हम शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत कर सकते हैं।

3- कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें Leave Your Comfort Zone

कुछ लोग बातें तो बड़ी बड़ी करते हैं। लेकिन उन पर खरे नहीं उतरते हैं। वो जीवन को बदलने के लिए बड़े- बड़े लक्ष्य जरूर बनाते है लेकिन सिर्फ लक्ष्य बनाने से आप मंजिल तक नहीं पहुँचते। पहले आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें। क्योंकि कम्फर्ट जोन सफलता का सबसे बड़ा दुश्मन है। दरअसल सफल सिर्फ वही होता है जो अपने द्वारा बनाये लक्ष्यों पर काम भी करता है, जो अपनी पुरानी आदतों को बदलकर, सफलता प्राप्त करने वाली नई संभावनाओं की तलाश करता है और उसके लिए मेहनत करता है। 

4- क्रोध से दूरी बनाकर रहें Stay Away From Anger

ये सच है कि हर एक व्यक्ति को गुस्सा आता है पर जो अपने गुस्से पर काबू रखना सीख जाता है वो जीवन में हमेशा तरक्की करता है। जीवन में दूसरों की ख़ुशी देखकर खुश होना चाहिए। कभी गुस्सा आ भी जाये तो कोशिश करें खुद को कंट्रोल करने की और खुद को शांत रखने की। क्योंकि लड़ाई झगड़े से कुछ भी हासिल नहीं होता है। शांति से किसी भी कार्य को करने की कोशिश करें तभी आप जीवन में खुद को बदल पाएंगे। गुस्से की वजह से अक्सर कई काम बिगड़ जाते हैं। क्रोध करने वाले व्यक्ति में सहनशीलता का गुण नहीं होता है और यह गुण आपके जीवन में बदलाव के लिए आवश्यक है। गुस्से के कारण कई बार हम अपना नुकसान कर बैठते हैं। इसलिए अपने आप को बदलने के लिए गुस्से को नियंत्रण करना सीखें। 

5- अपनी खूबियों को पहचानो Know Your Strengths

अपने में बदलाव लाने के लिए जरुरी है कि आप अपनी खूबियों को पहचानना शुरू करें। खूबियों को पहचानने का मतलब है कि जो खूबियां आपके अंदर हैं उन्हें और डेवेलप करो। यानि आज से ही उन खूबियों पर काम करना शुरू कर दो। फिर देखना आप अपने को बदला हुआ महसूस करेंगे। अपनी उन खूबियों के जरिये नए-नए अवसरों की तलाश करो और उन्हें अपना हथियार बना लो। आपकी ये खूबियां जीवन में आगे बढ़ने और मंजिल तक पहुँचने में आपकी मदद करेंगी। 

6- हर दिन अभ्यास करें, चाहे कितनी ही मुश्किल क्यों न हो Practice Every Day, No Matter How Difficult

अभ्यास एक ऐसी चीज है जो मूर्ख व्यक्ति को भी होशियार बना सकती है। निरंतर अभ्यास जीवन में बदलाव के लिए बहुत आवश्यक है। चाहे कितनी ही मुश्किल क्यों न आये अभ्यास करना न छोड़ें। अभ्यास कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप बस कुछ दिन करते हैं और फिर कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लेते हैं। अभ्यास तब तक जारी रखें जब तक आप उसमें एक्सपर्ट नहीं हो जाते हैं। यानि तब तक अभ्यास करते रहें जब तक आप उस पॉइंट पर नहीं पहुँच जाते, जब तक पुरानी आदत नयी आदत की जगह न ले ले। अभ्यास से ही परिवर्तन संभव है। अभ्यास के लिए दैनिक समर्पण daily dedication की आवश्यकता होती है। 

Also Read : 20 से 30 की उम्र में क्या करने से बचें?

7- जोखिम उठाना सीखे Learn To Take Risks

परेशानियां और जोखिम हर किसी की लाइफ में आते हैं। कई लोग जोखिम का सामना नहीं कर पाते हैं और हिम्मत हार जाते हैं। लेकिन यदि आप खुद को बदलना चाहते हैं तो जीवन में आपको छोड़ी बड़ी समस्याओं का सामना करना ही पड़ेगा और जोखिम उठाने के लिए हर वक्त तैयार रहना होगा। क्योंकि समस्याएं कभी बोलकर नहीं आती हैं। इसलिए उनका सामना करने के लिए और उनका हल ढूंढ़ने के लिए अपने आपको तैयार रखें। तभी आपका जीवन खुशहाल बन सकता है। 

8-सकारात्मक सोच को विकसित करें Develop Positive Thinking

आज के इस दौर में हर तरफ बस नकारात्मकता ही फैली हुई है। लोगों में नकारात्मकता negativity बढ़ रही है। इसलिए अगर आप अपने में बदलाव लाना चाहते हैं तो सकारात्मक सोच को विकसित करें। क्योंकि जैसी हम सोच रखते हैं वैसे ही बन जाते हैं। यदि किसी भी व्यक्ति की सोच सकारात्मक होगी तो वो अपने जीवन में मनचाही सफलता को प्राप्त कर पायेगा। वहीं नकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता है। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण कैसा है, यह बहुत मायने रखता है। इसलिए think well and do well अच्छा सोचें और अच्छा करें। 

9- खुद पर भरोसा रखे Trust Yourself

कई बार आप सही होते हैं लेकिन आपको खुद पर भरोसा नहीं होता है। अगर आप अपने आपको बदलना चाहते हैं तो पहले खुद पर भरोसा करना सीखें। आप यदि मेहनत के साथ कोई भी काम करते हैं तो उसका परिणाम जरूर अच्छा होगा। आप अपने जीवन को आसानी से बदल भी सकते हैं। इसलिए दूसरों के भरोसे मत रहिये और खुद पर विश्वास कीजिये। फिर देखिये आप कितनी जल्दी कामयाबी की राह की ओर अग्रसर होते हैं। आप अपने जीवन से जुड़े किसी भी तरह का निर्णय लेने के लिए आजाद हैं। 

10- हमेशा सच बोलने की कोशिश करें Try Always To Speak The Truth

कई लोग अपना काम निकालने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। फिर धीरे धीरे झूठ उनके जीवन का हिस्सा बन जाता है। लेकिन वो लोग ये भूल जाते हैं कि झूठ का नकाब ज्यादा दिन तक टिका नहीं रह सकता है। जो व्यक्ति झूठ बोलता है वो अक्सर अपने जीवन में बहुत बड़ी मुश्किलों में फंस जाता है। फिर यदि आप खुद में बदलाव कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले झूठ बोलना छोड़ना होगा। जब तक आप झूठ बोलना नहीं छोड़ेगे तब तक आप अपने जीवन में कभी खुद में बदलाव नहीं कर पाएंगे। आप सच बोलना शुरू कीजिये फिर देखना आपके जीवन में कितना बदलाव आएगा। क्योंकि सच्चे और ईमानदार लोगों को हर कोई पसंद करता है। इसलिए झूठ से जहां तक हो सके दूर ही रहें।

“Everyone thinks of changing the world, but no one thinks of changing himself.” Leo Tolstoy