World Vegetarian Day 2022 - शाकाहार का पालन करें

Share Us

2622
World Vegetarian Day 2022 - शाकाहार का पालन करें
30 Sep 2022
9 min read

Blog Post

विश्व शाकाहारी दिवस World Vegetarian Day हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन लोगों में शाकाहारी भोजन के फायदों के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन शाकाहार को पसंद करने वाले लोग पूरी दुनिया को शाकाहार से होने वाले फायदों और मांसाहार से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं। क्योंकि मांसाहार के कारण दुनिया में हर रोज कई पशुओं की हत्या हो रही है। साथ ही मांसाहार से लोग कई भयावह बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। क्योंकि सेहत के लिए शाकाहार, मांसाहार से बेहतर है और इसको अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। धीरे-धीरे अब पूरी दुनिया में लोग शाकाहारी भोजन के प्रति लोग आकर्षित हो रहे हैं। अब लोग मांसाहार से शाकाहार की तरफ बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के बाद से दुनिया में शाकाहारी भोजन के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ज्यादातर लोग शाकाहारी भोजन अपना रहे हैं। शाकाहारी भोजन करने वाले लोग हाई ब्लड प्रेशर के खतरे से भी दूर रहते हैं। स्टडीज के मुताबिक शाकाहारी खाने वाले लोगों हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 75% तक कम रहता है। शाकाहारी भोजन का सेवन करने से हृदय और कैंसर जैसे रोगों का कम रहता है। शाकाहारी लोगों को दिल की बीमारी की संभावना 42% तक कम हो जाती है। शाकाहारी भोजन करने से जानवरों को बचाया जा सकता है। World Vegetarian Day पर लोगों को पशु भोजन को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और आज के दिन पर्यावरण से संबंधी विचारों, पशु कल्याण और अधिकारों के मुद्दों और स्वास्थ्य लाभों पर जोर दिया जाता है। 

अब लोग शाकाहारी बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और देखा जाये तो अब हर साल हजारों लोग एक स्वस्थ, सामाजिक रूप से जिम्मेदार जीवन जीने के तरीके की ओर बढ़ रहे हैं। अब लोग लंबा स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं और हृदय रोग एवं अनेक खतरनाक बीमारियों से बचना चाहते हैं। अब शाकाहार के प्रति लोग जागरूक होते दिख रहे हैं। विश्व शाकाहारी दिवस World Vegetarian Day अब आहार से मांस और पशु उत्पादों को खत्म करने और अधिक कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। कोविड -19, COVID-19 के उस भयानक दौर को कोई नहीं भूल सकता है। उस वक्त बीएमजे न्यूट्रिशन, प्रिवेंशन एंड हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया था कि स्वास्थ्य पेशेवरों ने ऐसे शाकाहारी आहारों की सूचना दी जिससे गंभीर कोविड -19 विकसित होने का जोखिम कम था। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि शाकाहारियों में मांस खाने वालों की तुलना में एक स्वस्थ बायोमार्कर प्रोफ़ाइल दिखाई देती है। कोरोना संक्रमण के बाद से बहुत लोगों ने मांसाहार छोड़ दिया और शाकाहारी बन गए। विश्व शाकाहार दिवस, प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व शाकाहार दिवस, शाकाहारी जीवन शैली के नैतिक, पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य लोगों को शाकाहारी भोजन के लिए प्रेरित करना, लोगों में शाकाहार भोजन में रूचि को बढ़ाना और प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा को प्रोत्साहित करना है। तो आइये आज इस लेख में World Vegetarian Day वर्ल्ड वेजीटेरियन डे के बारे में विस्तार से जानते हैं कि क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व। 

 वर्ल्ड वेजीटेरियन डे का इतिहास History Of World Vegetarian Day

‘विश्व शाकाहारी दिवस’ यानि ‘वर्ल्ड वेजिटेरियन डे’ (World Vegetarian Day) 1 अक्टूबर, 1977 में पहली बार ‘यूके वेगन सोसाइटी’ UK Vegan Society ने मनाया था। यानि इस दिन को मानने की परंपरा उत्तरी अमेरिका से शुरू हुई। इस सोसाइटी की स्थापना 1944 में हुई थी और वर्ष 1977 यह अपना 50 वां वर्षगांठ मना रहे थे। 50 वीं वर्षगांठ पर ‘वेगन सोसायटी’ के अध्यक्ष ने अक्टूबर की पहली तारीख को यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘Vegetarian Day’ को हर साल मनाने का निश्चय लिया और तब से यह शाकाहार को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के मकसद से मनाया जाने लगा है। यह दिवस शाकाहारी जीवन शैली के नैतिक, पर्यावरणीय, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता लाता है। भेदभाव के कारण भी लोग‌ वेजीटेरियन डे मनाते हैं। दरअसल उस समय शाकाहारी लोगों को डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल करने से मना किया जाता था। इस विरोध में शाकाहारी लोगों ने अंडे को त्याग दिया था। जिसके बाद 1951 तक आते-आते यह एक बहुत बड़ा शाकाहारी आंदोलन बन गया था। इसीलिए हर वर्ष 1 अक्टूबर को लोगों के बीच शाकाहार को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए वर्ल्ड वेजीटेरियन डे मनाया जाता है। 

वर्ल्ड वेजीटेरियन डे को मनाने का महत्व  Significance Of Celebrating World Vegetarian Day

अक्टूबर के पहले दिन यानी 1 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व शाकाहारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, पूरी दुनिया में हुए कई शोधों के बाद अब कई लोग ये बात समझने लगे हैं कि सेहत के लिए शाकाहार, मांसाहार से बेहतर है और शाकाहार को अपनाकर अनेक घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दिन को मनाने का कारण यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को Be aware of vegetarian food शाकाहारी भोजन के प्रति जागरूक कर पाएं। सबसे बड़ी बात मांसाहार के लिए दुनिया में हर रोज कई पशुओं की हत्या हो रही है, जो कि बिल्कुल गलत है। इसलिए इस दिन मांसाहार से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया जाता है। 

इस दिन लोगों को मांस से बनी चीज़ें न खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शाकाहारी आहार सभी उम्र के लोगों जैसे कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के पोषण की आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करता है। इस दिन लोगों को हरी सब्जियां खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शाकाहारी आहार फल एवं सब्जियों से भरपूर होता है। इस आहार में वसा एवं कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है इसलिए Vegetarianism is very good for the heart शाकाहार दिल के लिए बेहद अच्छा है। शाकाहार reduces the risk of cancer कैंसर के खतरे को भी कम करता है। यानि जो लोग मांसाहार का सेवन करते हैं, उनकी तुलना में शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में दिल की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का खतरा 12 फीसदी तक कम रहता है। दरअसल इंसान अपने स्वाद के लिए जानवरों को अपना भोजन बनाते हैं और उन्हें मारते हैं जो कि बहुत ही अनुचित है। 

शाकाहार को लेकर अक्सर लोगों के मन में कुछ भ्रांतियां भी फैली हैं। लोगों को लगता है कि शाकाहारी भोजन से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल सकता है। जबकि प्रोटीन युक्त चीज़ें जैसे दालें, सोया का दूध, अखरोट, अंकुरित चीज़ें , जई, सोया, फलियां, बीज, दूध, पनीर और बादाम आदि आहार में भरपूर प्रोटीन रहता है। इस दिन लोगों की इन गलतफहमियों को भी दूर किया जाता है। सच्चाई तो यह है कि शाकाहारी भोजन करने वाले लोग मांसाहारी लोगों की तुलना में सेहतमंद रहते हैं। 

Also Read : World Habitat Day 2022: हर व्यक्ति के पास हो सुरक्षित आवास

शाकाहारी भोजन के फायदे Benefits Of Vegetarian Diet

शाकाहारी भोजन के फायदे निम्न हैं -

  • शाकाहारी भोजन जल्दी पच जाता है तथा इसके सेवन से लोग अच्छा महसूस करते हैं।

  • शाकाहारी भोजन करने वाले लोग हाई ब्लड प्रेशर के खतरे से भी दूर रहते हैं। स्टडीज के मुताबिक शाकाहारी खाने वाले लोगों को हाई ब्लड प्रेशर high blood pressure का खतरा 75% तक कम रहता है। 

  • शाकाहारी भोजन का सेवन करने से हृदय और कैंसर जैसे रोग कम होते हैं। शाकाहारी लोगों को दिल की बीमारी की संभावना 42% तक कम हो जाती है। 

  • शाकाहारी खाने में आमतौर पर सोया प्रोडक्ट अधिक होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षित रखते हैं। 

  • हड्डियां मजबूत होती हैं। जो लोग शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं उनकी हड्डियां अपेक्षाकृत मजबूत होती हैं क्योंकि पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन किया जाता है।

  • शाकाहारी खाना जैसे नियमित रूप से फलियां खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 9-18% तक कम हो सकता है। 

  •  शाकाहारी आहार में कोलेस्ट्रॉल cholesterol का स्तर बहुत कम होता है।

  • शाकाहारी भोजन शरीर के वज़न को कम करने में भी मदद करता है। स्टडीज के मुताबिक नॉनवेज खाने वालों की तुलना में वेज खाने वालों का बॉडी मास इंडेक्स (BMIs) कम होता है। शाकाहारी खाने से कैलोरी का सेवन अपने आप कम हो जाता है। 

  • शाकाहारी आहार में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन Fiber, Antioxidants, Vitamins आदि जरूरी खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। इसमें साबुत अनाज, मेवा, फल एवं सब्जियां शामिल हैं जो इन सबकी पूर्ति करते हैं। 

  • शाकाहारी खाने में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, आयरन Potassium, Magnesium, Folate, Iron और विटामिन A, C और E जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

  • शाकाहारी भोजन करने से animals can be saved जानवरों को बचाया जा सकता है। 

  • शाकाहारी होने का सबसे ज्यादा फायदा डायबिटीज diabetes के मरीजों को मिलता है। शाकाहारी फूड ना सिर्फ ब्लड शुगर कम करता है बल्कि किडनी फंक्शन को भी सुधारता है। 

  • शाकाहारी भोजन से फैट कम किया जा सकता है। 

  •  शाकाहारी भोजन से हम healthy body and healthy mind स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग पा सकते हैं। 

  • शाकाहारी आहार सभी उम्र के लोगों जैसे कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के पोषण की आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करता हैं। 

हर शाकाहारी को ये चीजें जरूर खानी चाहिए

कोरोना वायरस के दौरान कई अध्ययनों और रिसर्च में बताया गया था कि कुछ खाद्य पदार्थ या आहार कोरोना वायरस के खिलाफ हमें सुरक्षा दे सकते हैं और इस सूची में शाकाहारी भोजन सबसे ऊपर हैं। इसलिए कोरोना वायरस महामारी के बाद से दुनिया में शाकाहारी भोजन के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ज्यादातर लोग शाकाहारी भोजन अपना रहे हैं। वैसे वेजिटेरियन्स के बारे में कहा जाता है कि उनमें प्रोटीन की कमी होती है क्योंकि प्रोटीन की कमी सिर्फ नॉनवेज से पूरी हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है शाकाहारी भोजन में प्रोटीन के अलावा भी कई और जरूरी विटामिन्स होते हैं। इसके अलावा शाकाहारी चीज़ों को खाने से हमें बहुत लाभ मिलता है इसलिए उन शाकाहारी चीज़ों के बारे में जानते हैं जो हमारे लिए काफी लाभदायक होती हैं। 

दूध Milk 

दूध milk हम सबके लिए बहुत जरुरी चीज है। इसे इसलिए कम्पलीट फूड complete food भी कहा जाता है यानि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। प्रोटीन और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध जरूर पीना चाहिए। 

दही Curd

यदि आप दूध नहीं पीते हैं तो हर दिन एक कटोरी दही ले सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। 

सोयाबीन Soybean

सोयाबीन से आप दाल बना सकते हैं या आटा बना कर प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा चाप और दूध के रूप में ले सकते हैं। सोयाबीन प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। सोयाबीन को आप भिगोकर ले सकते हैं। 

चने Chickpeas

चने को आप फ्राई करके या दाल के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा चने के स्प्राउट्स बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप रोजाना चने जरूर खाएं। 

हरी सब्जियाँ और फल Green vegetables and fruits

हरी सब्जियाँ अपने आहार में जरूर शामिल करें, जैसे पालक में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। हर तरह के मौसमी फल अपनी डाइट में शामिल करें। 

राजमा Beans

राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है। राजमा को दाल के रूप में या उबालकर भी खा सकते हैं।

 ड्राई फ्रूट्स Dry Fruits

आप ड्राई फ्रूट्स को भी अपने आहार में जरूर शामिल करें। हर दिन काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, मखाने और किशमिश का सेवन करें इससे शरीर में कभी भी प्रोटीन और विटामिन की कमी नहीं होगी। 

विश्व शाकाहारी दिवस 2022 थीम World Vegetarian Day Theme

विश्व शाकाहारी दिवस एक स्वस्थ जीवन जीने और समाज को पर्यावरणीय लाभ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व शाकाहारी दिवस 2022 की थीम जानवरों के जीवन को बचाने और अनाज, अन्य फसलों, सब्जियों और अन्य पौधों पर आधारित भोजन को हमारे आहार के रूप में उपयोग करके पृथ्वी को सर्वोत्तम तरीके से संरक्षित करना है और मानव जीवन के साथ साथ पूरे पर्यावरण को बचाना है। यह दिन यह संदेश भी देता है कि मांस या मांस उत्पादों के प्रयोग को कम करके कई घातक बीमारियों जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। विश्व शाकाहारी दिवस हमें शाकाहारी जीवन शैली का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दिन पूरी दुनिया में शाकाहार को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। 

विश्व शाकाहारी दिवस कैसे मनाएं How To Celebrate World Vegetarian Day

  • विश्व शाकाहारी दिवस पर कई कार्यक्रम और शाकाहारी खाना पकाने के प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं।

  •  विश्व शाकाहारी दिवस पर शाकाहारी व्यंजनों का प्रयोग करें और जानिए कि इससे क्या स्वास्थ्य लाभ हैं। 

  •  अपने दोस्तों के साथ पसंदीदा रेस्तरां में शाकाहारी व्यंजन ऑर्डर करें। 

  •  किसी भी जानवर को क्षति न पहुंचाए 

  •  इस दिन प्रोग्राम्स के द्वारा जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहारी होने के लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। 

  • लोगों को शाकाहारी होने के लाभों के बारे में बताएं 

  • इस विश्व शाकाहारी दिवस पर आप अपने विचार साझा कर सकते हैं कि शाकाहारी भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।

  •  विश्व शाकाहारी दिवस पर Educate People with infographics, videos इन्फोग्राफिक्स, वीडियो और अन्य सामग्री के द्वारा लोगों को शिक्षित करें। 

  • हर साल शाकाहारी सोसाइटी द्वारा दुनिया भर में कई समारोह और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। 

अंत में आप सबसे अनुरोध है कि दुनिया में शांति के करीब कदम बढ़ाएं और इस विश्व शाकाहारी दिवस पर शाकाहार का पालन करें। Think With Niche की ओर से आप सबको विश्व शाकाहारी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।