World Tourism Day 2022: घूमना भी है ज़रूरी

Share Us

2057
World Tourism Day 2022: घूमना भी है ज़रूरी
27 Sep 2022
6 min read

Blog Post

बहुत से लोगों को घूमने में बहुत मजा आता है। बिजी शेड्यूल की वजह से लोग इन दिनों अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे हैं। कई लोग अपने परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ऐसी परिस्थितियों में घूमने का फैसला करते हैं। लोग सीजन के हिसाब से घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। पर्यटन उद्योग में बड़ी संख्या में लोग कार्यरत हैं। वहीं हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day 2022) भी मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई, वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने का उद्देश्य क्या है और इस साल का थीम क्या है ? आइए जानें।
#worldTourismDay2022
#worldTourismDayTheme2022
#RethinkingTourism

विश्व पर्यटन दिवस World Tourism Day आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है, पर्यटन के महत्व की सराहना करने के लिए इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। पर्यटन के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करना, यात्रा करना और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना। अक्सर हम अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त रहते हैं कि घूमने-फिरने का प्लान नहीं बना पाते।  एक राज्य से दूसरे राज्य के शहरों में जाकर ही हम वहां के कल्चर, खानपान, रीति-रिवाज (Culture, Food, Customs) को एक्सप्लोर (Explore) कर सकते हैं। बीते वर्षों में टूरिज्‍म कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते चुनौतियों से जूझ रहा था। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें आश्चर्यजनक वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष का विश्व पर्यटन दिवस इसीलिए खास है क्योंकि इस उद्योग ने आखिरकार पहले से कहीं अधिक बड़ी और बेहतर वापसी की है। 

इंडोनेशिया कर रहा है होस्‍ट (Indonesia Is Hosting)

विश्व पर्यटन दिवस 2022 का मेजबान देश इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो अपनी शानदार हॉस्पिटेलिटी (Excellent Hospitality) के लिए जाना जाता है। पहली बार टूरिज्‍म डे मनाने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्‍यान केंद्रित करना था, मगर 1997 में United Nations World Tourism Organization ने तय किया था कि प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अलग-अलग मेजबान देश होंगे। 

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस (Why Is World Tourism Day Celebrated)

यह दिन पर्यटन से संबंधित रोजगार बढ़ाने, पर्यटन जागरूकता बढ़ाने और यथासंभव यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर से पर्यटक स्थल पर पर्यटक आते हैं। आज हर कोई यात्रा करना पसंद करता है, और यात्रा करना अब आसान हो गया है। ऐसे में नई-नई जगहों पर जाने से टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।  
 

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य (Purpose Of Celebrating World Tourism Day)

इस दिन को मनाने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे जरिए रोजगार पैदा हो सकेगा। जब लोग कहीं घूमने के लिए जाते हैं तो वहां रुकते हैं, खाते-पीते हैं और शॉपिंग करते हैं। इससे टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा मिलता है। पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। लोगों को टूरिस्ट प्लेस के प्रति आकर्षित किया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास (History Of World Tourism Day)

संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (United Nations World Trade Organization) ने 1980 में विश्व पर्यटन दिवस की स्थापना की। (UNWTO)। क्योंकि यूएनडब्ल्यूटीओ की स्थापना इसी दिन 1970 में हुई थी, इसलिए सम्मेलन की तिथि 27 सितंबर चुनी गई थी। निस्संदेह, UNWTO को दी गई मान्‍यता वास्‍तव में वैश्विक पर्यटन में एक मील का पत्थर माना जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस 2022 का महत्व (Importance Of World Tourism Day 2022)

इस दिन को मनाने मकसद अतंरराष्ट्रीय समुदाय (International Community) के भीतर पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। साथ ही यह भी बताना है कि पर्यटन किस तरह से दुनियाभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करता है। दरअसल अलग एक्सपीरियंस, मनोरंजन और नई-नई चीज़ों, संस्कृतियों को जानने के साथ ही यह देश को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाता है। साथ ही रोजगार, संबंधों में भी नई संभावनाएं बनती हैं।

Also Read : World Environmental Health Day: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें !

घूमना क्यों है ज़रूरी (Why Is It Important To Travel)

हर बार जब आप यात्रा करते हैं, तो आपको स्थानीय रीति-रिवाजों, व्यंजनों और संस्कृति (Local Customs, Cuisine and Culture)  को करीब से जानने और जानने का मौका मिलता है। आपको कई भाषाएं सीखने और जानने का अवसर मिलता है। घूमने-फिरने से पर्सनल ग्रोथ (Personal Growth) को इंहैंस करने का भी मौका मिलता है। 

हर दिन के रूटीन से हटकर आप ट्रैवल के दौरान कुछ नया करते हैं। ट्रैवलिंग में कई बार कुछ ऐसे लोग भी मिल जाते हैं, जिनसे एक नया रिश्ता डेवलप हो जाता है। ट्रैवलिंग (Travelling) के जरिए आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं। 

यात्रा स्वयं के विकास को बढ़ावा देती है। ऐसे में आप किसी लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Popular Tourist Places) पर हर छह महीने में दो या तीन दिन की छुट्टी लेकर जा सकते हैं। अपने जीवन को अपने अनुसार जीने का मौका मिलता है। 

घूमने-फिरने से आप डेली रूटीन लाइफ की स्ट्रेस, चिंता, टेंशन से दूर होते हैं। ट्रैवलिंग से मानसिक शांति और सुकून का अहसास होता है। आपको खुशी महसूस होती है। कुछ ही दिनों के लिए सही आप अपने सारे ग़म, परेशानियों को भूल जाते हैं। 

यदि आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो यात्रा करने के लिए खुद को प्रेरित करें। जब आप यात्रा पर होते हैं तो आपका शरीर और दिमाग काफी सक्रिय होता है। जब आप यात्रा करते हैं तो आप मानसिक रूप से शांत और तनाव मुक्त हो जाते हैं।

ट्रैवलिंग के जरिए अपने साथ कई यादों को साथ लेकर आते हैं, जिसे आप वीडियो, फोटो के जरिए कैप्चर करके हमेशा साथ रख पाते हैं।

घूमने-फिरने से होते हैं कई सेहत लाभ (Traveling Has Many Health Benefits)

यदि आप ट्रैवल करते हैं, तो स्ट्रेस दूर होता है। मूड फ्रेश होता है। दिमाग और मन पर पॉजिटिव असर होता है। घूमने-फिरने के दौरान जो लोग ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, बोटिंग, स्कूबा डाइविंग (Trekking, Paragliding, Boating, Scuba Diving) जैसे साहसिक खेलों में शामिल होते हैं, वे शरीर के साथ-साथ दिमाग से भी दुरुस्त रहते हैं। उनका दिल मजबूत होता है। अंदर का डर, हिचक दूर होता है। आप किसी भी कठिन कार्य को आसानी से कर पाते हैं। अधिक साहसिक, निडर बनते हैं। ट्रैवलिंग से मन को संतुष्टि और खुशी मिलती है, जिससे आपका सारा टेंशन, स्ट्रेस कम होता है। 

क्या है इस साल की थीम (World Tourism day theme 2022)

इस साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘Rethinking Tourism’ है। महामारी के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन को हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए ही इस बार की थीम रखी गई है।