थिंक एंड ग्रो रिच क्यों पढ़ें?

Post Highlight
नेपोलियन हिल Napoleon Hill की इस किताब का शीर्षक पढ़कर आपको भी ऐसा लगा होगा कि क्या सचमुच यह मुमकिन है। क्या सच में असल ज़िंदगी में सोचो और अमीर बनो Think and Grow Rich, जैसा कुछ होता है? अगर आप अपने करियर को लेकर थोड़े सीरियस हैं तो आपने भी पैसे कमाने के कई तरीके सोचे होंगे। इस किताब में बताया गया है कि कैसे आपकी सोच आपको अमीर बनाती है।
थिंक एंड ग्रो रिच Think and Grow rich को 1937 में 25 साल के शोध पर लिखा गया था और इस किताब में 10 सबसे अधिक आर्थिक रूप से सफल व्यक्तियों के बारे में बताया गया है। दुनिया भर में इस किताब की 100 मिलियन से भी अधिक कॉपियां बिक चुकी हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि अपने अवचेतन मन की क्षमता का उपयोग कैसे किया जाए, अगर हां तो यह किताब "थिंक एंड ग्रो रिच" आपके लिए ही लिखी गई है। इस किताब में बताया गया है कि कैसे एक व्यक्ति अपने मन को फिर से प्रशिक्षित कर सकता है और अपनी सारी एनर्जी को सफल होने में लगा सकता है।
Podcast
Continue Reading..
फेलियर failure से सबका सामना होता है। जिसने भी कुछ नया ट्राय करने की कोशिश की है, उसे फेलियर से जूझना पड़ा है। इस फेलियर से आप कैसे डील करते हैं और उससे क्या सीखते हैं, ये सब बातें आपको दूसरों से अलग बनाती हैं। कुछ ऐसा ही इस किताब में बताया गया है।
नेपोलियन हिल की इस किताब का शीर्षक पढ़कर आपको भी ऐसा लगा होगा कि क्या सचमुच यह मुमकिन है। क्या सच में असल ज़िंदगी में सोचो और अमीर बनो think and grow rich, जैसा कुछ होता है। अगर आप अपने करियर career को लेकर थोड़े सीरियस हैं तो आपने भी पैसे कमाने के कई तरीके सोचे होंगे।
इस किताब में बताया गया है कि कैसे आपकी सोच आपको अमीर rich बनाती है। इस किताब में नेपोलियन हिल Napoleon Hill ने सफलता के 13 सिद्धांत 13 principles बताए हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के बारे में जाना जिन्होंने अपने जीवन में बहुत दौलत कमाई। उन्होंने सभी के इंटरव्यू से कुछ समरी तैयार की और नेपोलियन हिल के मनी मेकिंग money making के यह 13 सिद्धांत इन्हीं इंटरव्यू की समरी पर आधारित है। अब हम आपको बताएंगे कि आपको नेपोलियन हिल की थिंक एंड ग्रो रिच क्यों पढ़नी चाहिए why you should read think and grow rich-
1. इस बुक को पढ़ने के बाद आपका यह कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा कि जो लोग दुनियां बदलते हैं, वे बचपन से ही टैलेंटेड होते हैं। इस किताब में कई ऐसे लोगों का जिक्र किया गया है, जिन्होंने अपने में कमियां होने के बावजूद भी सफलता हासिल की। इस किताब को पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे कि नेचुरली गिफ्टेड naturally gifted जैसा कुछ नहीं होता है। जिन लोगों को सफलता मिलती है वे लोग उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। नेपोलियन हिल अपने पाठकों को प्रेरित करने के लिए इस पुस्तक में सफल लोगों के बारे में और उनके जीवन में आने वाले चुनौतियों के बारे में लिखते हैं। इस किताब में वह दृढ़ता, निरंतर प्रयास और अवसर को पहचानने के मूल्य के बारे में बात करते हैं।
2. 13 प्रिंसिपल्स की मदद से उन्होंने समझाया है कि कोई भी व्यक्ति रातों-रात अमीर और सफल नहीं बनता है। कड़ी मेहनत hard work, दृढनिश्चय persistence, आत्मविश्वास self confidence, धैर्य patience जैसे गुण उसे सफल बनाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में भय, शंका आदि को सफलता प्राप्त करने के मार्ग में पाता है। थिंक एंड ग्रो रिच इस बारे में भी बात करती है कि इन भावनाओं और असफलताओं से कैसे निपटा जाए, जिसके कारण व्यक्ति बहुत जल्द हार मान लेता है। जो लोग अपने जीवन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें यह किताब अवश्य पढ़नी चाहिए। सरल शब्दों में कहें तो हिल का मानना है कि जो ऐसा सोच सकता है कि वह अमीर बनेगा वाकई में वही अमीर बन सकता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप अमीर नहीं बन सकते तो आपका अमीर बनना मुश्किल है।
3. इस किताब में फेलियर के 31 कारण 31 causes of failure बताए गए हैं। कहा जाता है कि फेल होने में कोई बुराई नहीं है लेकिन जब आपको फेलियर के कारण पता होंगे तो आप उसपर काम कर पाएंगे और उस फेलियर से बहुत कुछ सीख पाएंगे।
4. जब भी सफलता की बात आती है तो उसमें पर्सिस्टेंस यानी की दृढ़ता का जिक्र ज़रूर होता है। इस किताब में दृढ़ता का सही मतलब समझाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे दृढ़ता की मदद से आप जीवन में सब कुछ हासिल कर सकते हैं।
5. इस बुक में समझाया गया है कि कैसे आपके छोटे-छोटे एफर्ट्स small efforts आपको एक दिन बड़ी सफलता दिलाते हैं।
6. कई बार हम खुद से कहते हैं कि जितनी मेरी क्षमता थी उतना काम तो मैंने कर लिया और बाकी का काम कल करता हूं। इस किताब में समझाया गया है कि कैसे आप रोज़ थोड़ी सी ज्यादा मेहनत करके जल्दी सफल बन सकते हैं। अक्सर हमें जितना कहा जाता है हम उतना ही काम करते हैं इसीलिए एक बार जितना कहा जाता है उससे ज्यादा काम करके देखिए, फर्क आप खुद महसूस करेंगे।
7. इस किताब में सफलता का सही मतलब बताया गया है। सफलता का मतलब ढेर सारे पैसों से नहीं है। आत्म अनुशासन self discipline, पॉजिटिव मेंटल एटीट्यूड positive mental attitude, अच्छी फिजिकल हेल्थ sound physical health, फाइनेंशियल सिक्योरिटी financial security जैसी चीजें मिलकर असल मायने में सफलता को दर्शाती हैं।
यह किताब आपको बहुत कुछ सिखाएगी। सोचो और अमीर बनो, लेकिन इस बुक में अमीर बनने के अलावा भी आपको कई ऐसी नई बातें मिलेंगी जिससे आप सफलता और अमीर बनने का सही मतलब समझ पाएंगे।
इस किताब की जो सबसे अच्छी बात है वो ये है कि इस पुस्तक में अन्य लोगों की सफलता की कहानियाँ बताई गई हैं, जिससे आपके मन में भी ये दिलचस्पी पैदा होगी कि उनके जीवन में क्या हुआ, उन्होंने असफलता का सामना कैसे किया, और किन गलतियों की वजह से उन्हें भविष्य में दिक्कत हुई। दूसरी सबसे अच्छी बात ये है कि अगर आप इस किताब को सच में पढ़ना चाहते हैं तो आपको ये पढ़ने में भी आसान और बेहद दिलचस्प लगेगी। थिंक एंड ग्रो रिच में सबसे अच्छा चैप्टर डिजायर, ऑर्गनाइज्ड प्लानिंग और डेविल्स वर्कशॉप पर है।
नेपोलियन हिल की अन्य किताबें
- द लॉ ऑफ सक्सेस The Law of Success (1928)
- द मैजिक लैडर टू सक्सेस The Magic Ladder to Success (1930)
- आउटविटिंग द डेविल Outwitting the Devil (1938)
- हाउ टू सेल योर वे थ्रू लाइफ How to Sell Your Way Through Life (1939)
- ग्रो रिच: विथ पीस ऑफ माइंड Grow Rich: With Peace of Mind (1967)
नेपोलियन हिल के विचार
- आपको मन जो भी देखता है और जिस पर विश्वास करता है, वह उसे हासिल कर सकता है।
- यूं तो सफलता किसी भी उम्र में अच्छी है लेकिन आप इसे जितनी जल्दी पा लेंगे, आप इसका उतने ही ज्यादा समय तक लुफ्त उठा पाएंगे।
- सकारात्मक दिमाग काम करने के अलग-अलग तरीकों को खोजता है लेकिन वहीं एक नकारात्मक दिमाग उन तरीकों को खोजता है जिससे उसे काम ना करना पड़े।
- सफलता का मूलमंत्र है, हमेशा सीखते रहना।
- सफलता का सपना तो सब देखते हैं लेकिन वास्तव में सफल वो होता है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करता है।