सस्टेनेबल फैशन चुनने के प्रमुख कारण

Share Us

4345
सस्टेनेबल फैशन चुनने के प्रमुख कारण
28 Oct 2021
9 min read

Blog Post

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि कैसे आप सस्टेनेबल फैशन को चुन सकते हैं। सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) को चुनना भविष्य में आपको कितना फायदा दे सकता है। सस्टेनेबल फैशन न केवल पृथ्वी को फायदा देगा, बल्कि आप और आप से जुड़े सभी लोगों को फायदा पहुंचाएगा।

दुनिया में मौजूद हर व्यक्ति कपड़ों का इस्तेमाल करता है और कपड़ों के इस्तेमाल के माध्यम से लोगों के सामने अच्छी तरह पेश हो पाता है, लेकिन व्यक्ति को यह पता नहीं होता कि कपड़े बनाने की प्रक्रिया में धरती को कितना बड़ा नुकसान होता है। कपड़े पहनना, नए-नए तरीकों के पहनावे को अपनाने में कोई बुराई नहीं है। अच्छे कपड़े पहन कर आप अच्छा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इन कपड़ों को बनने के तरीके को जानेंगे तो शायद आप भी सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) को अपनाने लगेंगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि क्यों आप सस्टेनेबल फैशन को चुन सकते हैं। सस्टेनेबल फैशन को चुनना भविष्य में आपको कितना फायदा दे सकता है। सस्टेनेबल फैशन ना केवल पृथ्वी को फायदा देगा, बल्कि आप और आप से जुड़े सभी लोगों को फायदा पहुंचाएगा।

इसमें गुणवत्ता होती है वेस्ट कुछ नहीं

सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) वाले कपड़े बनाने की प्रक्रिया में हमेशा कपड़ों की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस तरह के माल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे वह लंबे समय तक चल सके। इसके साथ ही इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता। वहीं अगर दूसरे कपड़ा उद्योग के बारे में समझा जाए, तो यहां का कपड़ा ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकता और आपको ज्यादा कपड़े खरीदने पर मजबूर करता है। इसलिए आप समझ सकते हैं कि क्यों आप गुणवत्ता पर और ज्यादा लंबे चलने वाले कपड़ों को चुन सकते हैं। जब आपको सस्टेनेबल फैशन में अच्छी गुणवत्ता, लंबे चलने वाले कपड़े मिलेंगे, जिससे पर्यावरण को भी कोई हानि नहीं होगी तो आप ही बताइए आप का चुनाव क्या होगा? यह दोनों चीजें तो आपके फायदे की होंगी ही इसके अलावा आप इसमें पैसे की भी बचत कर सकते हैं। 

अपनी कमाई सस्टेनेबल पर लगाएं 

इंसान बड़ी मेहनत से पैसा कमाता है और इस पैसे को सही दिशा में निवेश करना चाहता है। आजकल के दौर में चल रहा फैशन कई सालों से चलता आ रहा है। सस्टेनेबल फैशन(Sustainable Fashion) के बारे में आज बात होना शुरू हुई। बरसों पुराने फैशन में पैसा खर्च करते-करते आप भी बोर हो गए होंगे और कपड़ों में कुछ अलग चाह रहे होंगे। सस्टेनेबल फैशन आपको आपकी पसंद के मुताबिक कपड़े प्रदान कर सकता है। कई ऐसी कंपनियां हैं जो आप की पसंद के मुताबिक सस्टेनेबल कपड़े बनाकर आपको दे सकती हैं। सामान्य खर्चीले फैशन पर पैसा बर्बाद करना बंद कर दें। वह पहने जिसे पहनकर खुद भी और पर्यावरण को भी सुखद महसूस करवा सकें।

अपनी पृथ्वी के लिए सबसे अच्छा विकल्प 

सामान्य फैशन के उद्योग में बनाए जाने वाले कपड़ों से पर्यावरण को काफी नुकसान है। यहां जिस तरह बिजली, पानी और कॉटन तथा केमिकल का इस्तेमाल होता है वह पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाता है। जिसके द्वारा इंसान के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। कई विशेषज्ञों ने शोध में यह पाया है कि सामान्य कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्रियों से पर्यावरण को बड़ी हानि होती है। वही अगर सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) की बात की जाए तो आप उद्योग में होने वाले नकारात्मक पर्यावरण के प्रभाव से बच सकते हैं।

सभी के लिए सबसे बढ़िया है सस्टेनेबल फैशन

सामान्य फैशन उद्योग कपड़ा बनाने के लिए कई बार ऐसे हथकंडे अपनाते हैं कि उनके कपड़ों की कीमत में तो कमी आ जाती है, लेकिन यह लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। यहां तक की इस तरह की प्रक्रिया में कई बार तो छोटे बच्चों तक से काम करवा लिया जाता है, लेकिन सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) उद्योग में इस तरह की प्रक्रिया नहीं की जाती। यहां सभी का ध्यान रखकर काम किया जाता है। सभी को ऐसे कपड़े बना कर दिए जाते हैं, जो उनके लिए तो सर्वश्रेष्ठ हैं ही साथ ही पर्यावरण के लिए भी सर्वश्रेष्ठ है। 

अगर आपने अब तक सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) को नहीं अपनाया है तो इसे अपना कर देखिए, यह आपको सुखद अनुभव जरूर देगा। अच्छे अनुभव के बाद शायद आप सामान्य फैशन को इस्तेमाल करना ही बंद कर दें।