घरों में लगाएं औषधीय पौधे और रहें सेहतमंद

Share Us

2855
घरों में लगाएं औषधीय पौधे और रहें सेहतमंद
16 Nov 2021
8 min read

Blog Post

आज की व्यस्त जीवनशैली में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना सभी के लिए आवश्यक हो गया है। केमिकल युक्त उत्पादों और दवाओं ने इस ओर‌ ध्यान देने के लिए लोगों को मजबूर‌ कर‌ दिया है। ऐसे में अपने घरों की छत अथवा‌‌ गार्डन में औषधीय पौधे लगाना बहुत ही अच्छा उपाय है। छोटी-छोटी बीमारियों पर दवा लेने के बजाय औषधीय पौधों का इस्तेमाल करना अधिक लाभदायक होता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे औषधीय पौधों की एक सूची बता रहे हैं, जो औपचारिक गुणों से भरपूर हैं और इन्हें घरों में लगाया जा सकता है।

आज की व्यस्त जीवनशैली में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना सभी के लिए आवश्यक हो गया है। केमिकल युक्त उत्पादों और दवाओं ने इस ओर‌ ध्यान देने के लिए लोगों को मजबूर‌ कर‌ दिया है। ऐसे में अपने घरों की छत अथवा‌‌ गार्डन में औषधीय पौधे लगाना बहुत ही अच्छा उपाय है। छोटी-छोटी बीमारियों पर दवा लेने के बजाय औषधीय पौधों का इस्तेमाल करना अधिक लाभदायक होता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे औषधीय पौधों की एक सूची बता रहे हैं, जो औपचारिक गुणों से भरपूर हैं और इन्हें घरों में लगाया जा सकता है।

घरों में औषधीय पौधे होते हैं फायदेमंद

घर की बालकनी या छत पर गार्डन बनाने का शौक हर किसी को होता है। यह वातावरण को स्वस्थ और खुशनुमा बनाने के साथ-साथ घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। सदियों से पौधों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों व घरेलू उपचार में किया जाता है। सदियों से पौधे कई प्रकार की बीमारियों का इलाज़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ औषधीय पौधों की पत्तियों का सेवन ना केवल बीमारियों को ठीक करने में बल्कि तनाव को दूर करने में भी सहायक होते हैं। ऐसे में अपने घर के गार्डन में कुछ औषधीय पौधों को लगाना काफी अच्छा विचार हो सकता है। 

1. तुलसी 

आयुर्वेद के अनुसार तुलसी का पौधा सभी औषधीय पौधों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। औषधीय गुणों के साथ साथ यह पौधा वास्तुशास्त्र के ‌अनुसार भी शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाना सुख समृद्धि को आमंत्रण देता है। तुलसी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन सी, कैल्शियम और मिनिरल्स से भरपूर यह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। एंटी ऑक्सीडेंट anti-oxident, एंटी इंफ्लेमेंट्री anti-inflammatory और एंटी बैक्टीरियल anti-bacterial गुण पाया जाता है। यह पौधा डिप्रेशन और तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है। इसलिए घरों में तुलसी का पौधा लगाना स्वास्थ्य दृष्टिकोण से लाभदायक है‌।

2. रोज़मेरी (Rosemary)

रोजमेरी का पौधा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह पौधा ना केवल सुगंधित होता है, बल्कि एंटी ऑक्सीडेंट से परिपूर्ण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ साथ यह ब्लड सरकुलेशन blood circulation में सुधार करता है। रोजमेरी का पौधा याद्दाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में अपने घर के गार्डन में रोजमेरी का पौधा अवश्य लगाएं और इसकी पत्तियों का सेवन करें।

3. अजवायन

अजवाइन का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह मौसमी बीमारियों के संक्रमण को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा अपच और अन्य पेट संबंधित परेशानियों से निजात पाने में अजवाइन के पत्तों का शहद के साथ सेवन बहुत ही गुणकारी होता है। इसलिए घरों में इसका पौधा लगाना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

4. एलोवेरा

एलोवेरा को दुनिया का सबसे पुराना औषधीय पौधा कहा जाता है। आमतौर पर इसे हर घर में पाया जाता है। घरों को सजाने के साथ-साथ इसके जेल का उपयोग करने के लिए लोग इसे अपने घरों में लगाते हैं। त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए एलोवेरा जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। अब तो कई सौंदर्य प्रसाधनों और दवाइयों को बनाने में भी एलोवेरा का उपयोग किया जाता है। एलोवेरा जेल त्वचा की चोटों, जलन, त्वचा की जलन, कटने और कीड़े के काटने से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए ‌इसे‌ सबसे बेहतर औषधीय पौधों में से एक माना जाता है।

वास्तव में आज व्यस्त जीवनशैली, महंगी और सिंथेटिक दवाओं ने लोगों को आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के उपयोग पर ज़ोर दिया है, जो देखा जाए तो सही भी है। प्राकृतिक संसाधन केमिकल उत्पादों से लाख गुना बेहतर सिद्ध होते हैं। इसलिए हमने आपको कुछ औषधीय पौधों के बारे में बताया जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं और सेहत के लिए लाभदायक हैं। इन्हें घरों में लगाना सभी के लिए फायदेमंद हो सकता है।