स्टार्टअप में Pet Policy पर एक नजर

Share Us

2652
स्टार्टअप में Pet Policy पर एक नजर
10 Dec 2021
8 min read

Blog Post

पालतू जानवर आपके निजी जीवन में ही नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर भी बहुत अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं। कार्यस्थल पर पालतू जानवर होने के क्या लाभ हैं और स्टार्टअप को अपने काम के साथ पालतू नीति Pet Policy को क्यों लागू करना चाहिए? यह आप इस लेख से समझ पाएंगे।

कई लोगों ने घर से काम करते हुए महामारी के दौरान पालतू जानवर Pet Animals खरीदे थे और अपने नए प्यारे पालतू महमानों के साथ काफी समय बिताया। लेकिन अब समय बदल रहा है, कार्यालय Offices फिर से खुल गए हैं और हाइब्रिड कामकाज Hybrid Culture ज्यादातर व्यवसायों के लिए लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है।  

एक अच्छी बात यह है कि पालतू जानवर आपके निजी जीवन में ही नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर भी बहुत अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं। जानवरों के लिए प्रेम रखने वाले कार्यालयों की मांग बढ़ सकती है या तो कर्मचारियों को अपने कुत्ते Dog को कार्यस्थल में लाने या सामूहिक रूप से कार्यालय के लिए एक पालतू जानवर अपनाने का विकल्प पैदा किया जा सकता है। 

कार्यस्थल पर पालतू जानवर होने के क्या लाभ हैं और स्टार्टअप को अपने काम के साथ पालतू नीति Pet Policy को क्यों लागू करना चाहिए? यह आप इस लेख से समझ पाएंगे।  

सबसे पहले बात करते हैं क्वांटम वर्कप्लेस Quantum Workplace के एक अध्ययन कि, जिसमें पाया गया है, 30% लोग रोजमर्रा में काम के दौरान निराश, तनावग्रस्त, चिंतित या नाराज़ महसूस करते हैं। यह एक बड़ा आंकड़ा है और समस्या को समझने पर मजबूर करता है। 

तनाव से Cortisol और Adrenaline जैसे हार्मोन निकलते हैं। जो एकाग्रता concentration और उत्पादकता productivity को प्रभावित करते हैं। इस लिहाज से हमें खतरे से दूर भागने के बजाय, चुनौती को स्वीकार करना सिखना चाहिए और इसका डटकर सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

लगातार रोज होने वाले तनाव से रक्तचाप Blood Pressure बढ़ जाता है। लंबे समय तक तनावग्रस्त व्यक्तियों को दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। यह आपकी उम्र को तेजी से बढ़ाने का काम कर सकता है साथ ही अवसाद Stress की संभावना को भी बढ़ा सकता है।

इस बात के बहुत से प्रमाण मिले हैं कि घर और कार्यालय में पालतू जानवर रखने से इन समस्याओं को कम किया जा सकता है। यह माना गया है कि पालतू जानवरों के साथ वक्त बिताने से कोर्टिसोल का स्तर कम होगा और ऑक्सीटोसिन Oxytocin के स्तर को बढ़ावा मिलता है। ऑक्सीटोसिन एक ऐसा हार्मोन है जो महिलाओं द्वारा प्रसव के दौरान निकलता है और स्तनपान के दौरान दूध को कम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस प्रक्रिया के दौरान मां और बच्चे के बीच बेहतर जुड़ाव भी बनता है। 

एक अच्छे पालतू जानवर का साथ ना केवल हमें शांत करता है, बल्कि biophilia hypothesis यह भी बताती है कि इससे संज्ञानात्मक Cognitive और भावनात्मक Emotional विकास भी होता है। जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के साथ हमारे संबंधों से हमारा काफी विकास संभव है। शायद बच्चों के विकास में तेजी लाने के लिए स्कूलों के साथ-साथ कार्यस्थल में पालतू जानवरों का होना एक बहुत अच्छा विकल्प है।

एक अच्छे स्टार्टअप के रूप में अगर आप एक पालतू नीति पेश करते हैं या कुछ ऐसा करते हैं जो अनोखा हो, यह दर्शाता है कि आप एक बड़े Leader हैं, जो कंपनी के बारे मे हर सिरे से सोचता है। यह आपको समान मूल्यों वाले लोगों और टीम के लिए सही प्रकार के संबंध स्थापित करने में दीर्घकालिक Long Term मदद करेगा। इससे आपको बड़ी सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

अगर आप अपने स्टार्टअप में एक पालतू नीति शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतना भी जरूरी है। एक अच्छा शांत मिजाज पालतू Pet कार्यालय में बड़े पैमाने पर लाभ दे सकता है। लेकिन एक बुरी तरह से व्यवहार करने वाले का विपरीत प्रभाव हो सकता है। कुछ लोगों को पालतू जानवरों से भी एलर्जी होती है जो तनाव के स्तर के लिए अच्छा नहीं होगा। इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है। 

कार्यस्थल में पालतू जानवर नीति का प्रभाव आम तौर पर सभी के लिए सकारात्मक हो सकता है, लेकिन कार्यस्थल में पालतू जानवरों को रखने या लाने के लिए सर्वेक्षण Survey किया जा सकता है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि कौन इसके पक्ष में है और कौन नहीं। अगर आपके कुछ कर्मचारी एलर्जी या पालतू जानवरों से संबंधित फोबिया Fobia से परेशान हैं तो पालतू जानवर को अनुमति देने की नीति लाने से पहले कुछ नियम बनाने होंगे। 

इस बात पर भी विचार जरूर करें कि, क्या हाइब्रिड कामकाज के दौरान कुत्तों को रखना सही है। जिसमें पालतू जानवरों की उपस्थिति से संघर्ष करने वाले कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं? क्या कार्यालय के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें पालतू जानवरों के लिए उपयोग किया जा सकता है?

कार्यालय में पालतू जानवरों से होने वाली गंदगी को रोकने के लिए भी कठोर सफाई का अभियान होना चाहिए। व्यवसाय में किन पालतू जानवरों को लाया जा सकता है इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। यदि इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है, तो कुत्तों से प्रेम करने वाले dog lovers और कुत्तों को पसंद नहीं करने वाले लोग एक साथ काम कर सकते हैं।