मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश

Share Us

4655
मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश
15 Feb 2022
5 min read

Blog Post

Human Resources ह्यूमन रिसोरसेज़ से आपने अंदाज़ा लगाया होगा कि यह तो सिर्फ किसी गैर सरकारी विभाग का कार्य लगता है तो आपको बात दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिये एक सरकारी पोर्टल का उद्घाटन किया गया है जिसकी आधिकारिक वेबसाईट है-उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल । मानव संपदा पोर्टल पर ई सर्विस बुक देखने के लिए शिक्षक के पास कर्मचारी कोड होना जरुरी है जिसकी मदद से ही आप E Service Book की जानकारी ले सकते है। आइए जान लेतें  हैं इसके विषय में । 

मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश | Manav Sampada Portal Uttar Pradesh

आइए जान लेतें हैं इसके विषय में । भारत क्या केवल एक राष्ट्र है? राष्ट्र नहीं तो फिर क्या है ये? एक सोच या हमारी पहचान,  वास्तविकता यह है कि कोई भी राष्ट्र अपने नागरिकों से बनता है, शायद यही कारण है की भारत सरकार ने एक सराहनीय प्रयास किया है, जिसका नाम है- मानव संपदा e portal 2022. Human Resources ह्यूमन रिसोरसेज़ से आपने अंदाज़ा लगाया होगा कि यह तो सिर्फ किसी गैर सरकारी विभाग का कार्य लगता है तो आपको बात दें कि यहाँ हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिये एक सरकारी पोर्टल का उद्घाटन किया गया है जिसकी आधिकारिक वेबसाईट है-उत्तरप्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल । आइए जान लेतें हैं इसके विषय में -

मानव सम्पदा पोर्टल एक प्रकार से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों जैसे - निगरानी monitoring, योजनाओं planning, सरकारी भर्तियों recruitment, नियुक्ति posting, पदोन्नति promotion, स्थानांतरण transfer, सेवा इतिहास का रख रखाव  maintenance of service history आदि जैसे कार्यों के लिए एक प्लेटफार्म है। किसने सोचा था कि ऐसी भी किसी ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । इस पोर्टल का लाभ राज्‍य के 74 विभागों के कर्मचारियों को मिल रहा है। मानव संपदा पोर्टल उत्‍तरप्रदेश के जरिये किसी भी रजिस्‍टर्ड विभाग का कर्मचारी घर बैठे ही नियुक्ति, अवकाश तथा ट्रांसफर आदि के लिये अपनी अर्जी दे सकता है। इस वेबसाइट का विकास और रख रखाव राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश (NIC up ) द्वारा किया जा रहा है।

E सर्विस book | मानव सम्पदा पोर्टल (Manav Sampada Portal)

इस पोर्टल के कारण बहुत सारी अच्छी बातें हुई है। अब अधिकारियों को शिक्षको की छुट्टी मंजूर ना करने के लिए मानव संपदा पोर्टल पर कारण बताना होगा | बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा इसके लिए इस पोर्टल पर एक नया मेन्यु जोड़ा गया है| मानव संपदा पोर्टल पर ई सर्विस बुक देखने के लिए शिक्षक के पास कर्मचारी कोड होना जरुरी है जिसकी मदद से ही आप E Service Book की जानकारी ले सकते है | आईडी हासिल करने के लिये सबसे पहले कर्मचारी को एनआइसी NIC से संपर्क करना पड़ेगा। जिसके बाद एनआइसी NIC राज्‍य स्‍तर के कार्यालय अथवा विभागाध्‍यक्ष को यूज़र आईडी User ID उपलब्‍ध करायेगा। यूपी मानव संपदा पोर्टल पर होने वाले रजिस्ट्रेशन का फोर्मेट विभाग के द्वारा बनाया जायेगा |

इससे पहले कर्मचारियों को अपने अधिकारियों कि स्वीकृति की प्रतीक्षा करनी पड़ती होगी, शायद उनकी इसी समस्या का समाधान करने का प्रयास उत्तर प्रदेश सरकार ने किया। इसके पोर्टल पर जाकर आपको काफी सारी विशेषताएं मिलेगी-

-आवेदन प्रक्रिया रख रखाव Application management 

-राज्य प्रशासन state administration 

-विभागीय प्रशासन Department administration 

-कार्यालय प्रशासन Office administration 

इस पोर्टल के अंतर्गत कर्मचारियों की सहायता और सुविधा के लिए सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध है। और सारी जानकारियों से जुडने के लिये की विकल्प मिलेंगे जैसे- Hrms, सरकारी आदेश, पब्लिक नोटिस और इनसे कैसे सम्पर्क किया जा सकता है यह भी। विश्वास करिये यह वेबसाईट इसी प्रकार से बनाई गई है। कुछ और अधिक इस के बारे पत्रिकाओं और इंटरनेट से पढ़कर पता चलता  है कि प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नें सबसे पहले मानव संपदा पोर्टल में अपने यहां के डॉक्टरों, कर्मचारियों व अधिकारियों का डाटा उपलब्ध कराया है। स्वास्थ्य विभाग को इस पोर्टल से काफी सुविधा हो रही है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू किया ।  यह पोर्टल इस तरह से बनाया गया है कि आपको खुद से सारी प्रक्रिया को समझ लेने में यह वेबसाईट पूरी तरह से आपकी सहायता करती  है। 

प्रकृति संरक्षण में योगदान- 

हम सभी  जानते हैं कि सरकारी दफ्तरों में आज भी कई  जगह कागजातों का प्रयोग किया जाता है। इतने सारे कागज़ी प्रयोगों से प्रकृति का कहीं न कहीं तो ह्रास होता ही है। इस आधुनिक पोर्टल के प्रयोग द्वारा प्रकृति संरक्षण में भी कुछ हद तक योगदान होगा। 

भविष्य की अपार संभावनाएं-

कर्मचारियों को पहले केवल एक टेबल से दूसरे टेबल तक हर कार्य को अंत तक सही प्रकार से करवाने के लिये प्रतीक्षा करनी होती थी। अब भविष्य में पूरे प्रदेश को इस मानव संपदा पोर्टल ने स्वतंत्रता और अवसर प्रदान किये हैं । अब पूरे प्रदेश के कर्मचारी स्वयं से और अपनी संस्था से जुड़ें सभी नियमावलियों को जानकर जागरूक हो सकेंगे, अपने स्थानांतरण या छुट्टियों और आवेदनों को सजीव रूप से (live ) देख सकेंगे यानी अपनी जानकारी अपने हाथ।

प्रदेश को मिलेंगे जागरूक कर्मचारी और कर्मचारियों से प्रदेश का सीधा संपर्क, तो हुई न ये कमाल की बात। अधिक जानकारी के लिये जाएं इसकी आधिकारिक वेबसाईट पर, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध है- https://ehrms.upsdc.gov.in/

मानव सम्पदा पोर्टल का आरम्भ किसने किया है ? | Who has started Manav Sampada Portal?

मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी मंत्रालयों के लिए लॉन्च किया गया था। अब कोई भी इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से छुट्टी के लिए आवेदन कर सकता है।

मानव संपदा पोर्टल कैसे खोलें | How To Open Manav Sampada Portal

  • मानव संपदा पोर्टल [eHRMS UP] की आधिकारिक वेबसाइट, मानव सम्पदा पोर्टल लिंक खोलें।
  • होमपेज के ऊपरी दाएं कोने पर ईएचआरएमएस लॉग इन पर क्लिक करें।
  • एक उपयोगकर्ता लॉगिन पॉपअप खुल जाएगा।

मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी कैसे लागू करें | How To Apply Leave On Manav Sampada Portal

आधिकारिक वेबसाइट [eHRMS UP] मानव संपदा पोर्टल यानी मानव सम्पदा पोर्टल लिंक पर जाएं। होमपेज पर, “eHRMS लॉगिन” लिंक पर क्लिक करें। विभाग का नाम, निदेशालय / मुख्यालय, यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड चुनें। ऑनलाइन लीव पर क्लिक करें और फिर अप्लाई लीव पर क्लिक करें |