जानें Linkedin क्या है?

Share Us

3857
जानें Linkedin क्या है?
01 Nov 2021
8 min read

Blog Post

अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे एप्स इस्तेमाल करते हैं तो आपने लिंक्डइन का भी नाम तो सुना ही होगा। आज हम आपको लिंक्डइन के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। जिसके बाद आप भी लिंक्डइन पर अपना प्रोफाइल बनाकर पेशेवर दुनिया में लोगों से रूबरू हो पाएंगे और नई सफलता को भी अर्जित कर पाएंगे।

अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे एप्स इस्तेमाल करते हैं तो आपने लिंक्डइन का भी नाम तो सुना ही होगा। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके लाखों लोगों को उसकी जानकारी तो हो गई है, लेकिन लिंक्डइन के बारे में फिलहाल मामला थोड़ा कच्चा है, क्योंकि कई लोग  लिंक्डइन को लेकर पूरी तरह जानकारी नहीं रखते। दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह  लिंक्डइन भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, लेकिन यहां दूसरे सोशल मीडिया की तरह केवल विचारों और तस्वीरों का आदान-प्रदान नहीं होता।  लिंक्डइन अपने-अपने क्षेत्र में पेशेवर, लोगों का प्लेटफार्म है, जहां लोग अपनी प्रतिभा और अपनी योग्यता को दर्शाते हैं। आज हम आपको लिंक्डइन के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। जिसके बाद आप भी लिंक्डइन पर अपना प्रोफाइल बनाकर पेशेवर दुनिया में लोगों से रूबरू हो पाएंगे और नई सफलता को भी अर्जित कर पाएंगे।

क्या होता है लिंक्डइन 

विस्तार से जान लें कि आखिर लिंक्डइन प्लेटफार्म होता क्या है, यह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से आप अपनी प्रोफाइल बनाकर अच्छी जॉब हासिल कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं या पढ़ाई होने के बाद जॉब पाना चाहते हैं, या फिर एक प्रोफेशनल है या फिर आप खुद का व्यवसाय करते हैं। आप सभी यहां प्रोफाइल बना सकते हैं, जिसके द्वारा आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। अगर व्यवसाय करते हैं तो अपनी कंपनी की मार्केटिंग के लिए भी इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐप और ब्राउज़र दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं

आप इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपने मोबाइल की मदद से और कंप्यूटर या लैपटॉप पर ब्राउज़र की मदद से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लिंक्डइन इतना बड़ा प्लेटफार्म है जहां पर 90 मिलियन से भी ज्यादा सीनियर लेवल के इनफ्लुएंसर और 63 मिलियन से भी ज्यादा डिसीजन मेकर्स मौजूद हैं। आपको अंदाजा हो गया होगा कि अगर आप लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाएं तो आप किस तरह बड़े-बड़े ज्ञाताओं से जुड़ सकते हैं। अपने आप को सफल बनाने के लिए टिप्स हासिल कर सकते हैं, साथ ही नई जॉब भी पा सकते हैं। 

अगर आप खुद का व्यवसाय करते हैं तो अपना नेटवर्क बढ़ाने और मार्केटिँग करने के लिए भी इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल बखूबी कर सकते हैं, जिसके चलते आप लोगों के साथ अपनी पहुंच आराम से बढ़ा सकते हैं।

विशेषज्ञों की नजरों में यह है ताकतवर प्लेटफॉर्म

इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञों का मानना है कि 51% कंपनियां ऐसी हैं जो B2C यानी बिजनेस टू कंजूमर और 93% ऐसी कंपनियां जो B2B यानी बिजनेस टू मार्केटर्स लिंक्डइन को सबसे जबरदस्त प्लेटफार्म मानते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर लीड जेनरेशन काफी अच्छी तरीके से हो जाता है।

दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, टि्वटर की तुलना में लिंक्डइन को कई विशेषज्ञ विश्वसनीय मानते हैं। लिंक्डइन पर मौजूद 50% से ज्यादा सदस्य मानते हैं कि वह उन कंपनियों के उत्पादों को ज्यादा खरीदते हैं जिनकी प्रोफाइल की उपलब्धता लिंक्डइन पर मौजूद होती है।

लिंक्डइन का इस्तेमाल

लिंक्डइन का इस्तेमाल करके आप ऑफलाइन इवेंट ऑर्गेनाइज करना, ग्रुप बना कर बातचीत करना, लेखन द्वारा अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना, फोटोस और वीडियो शेयर करना, आदि गतिविधियां कर सकते हैं। इस तरह के प्लेटफार्म पर आपको बड़े इत्मीनान से अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। यहां आपने जो भी योग्यता हासिल की है उसके बारे में पूर्ण जानकारी तथा अपने अनुभव के बारे में जानकारी देनी होती है, क्योंकि यह ना सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, बल्कि यहां पर आप पेशेवर रूप में कई क्षेत्र के लोगों से जुड़ते हैं।

उम्मीद करते हैं कि अगर आप को लिंक्डइन के बारे में जानकारी नहीं रही होगी, तो यह  लेख पढ़कर आप लिंक्डइन के बारे में बहुत कुछ समझ पाए होंगे और अपने आप को लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाकर अपने क्षेत्र में आगे जरूर बढाना चाहेंगे।