व्यवसाय में सही कर्मचारी का चयन कैसे करें

Share Us

3395
व्यवसाय में सही कर्मचारी का चयन कैसे करें
24 Sep 2021
5 min read

Blog Post

यहां आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने कर्मचारियों का चयन बेहतर तरीके से कर पाएंगे। कई शोध में भी पता चला है कि काम के लिए गलत व्यक्ति को चुन लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अगर एक अच्छा व्यक्ति कंपनी को छोड़कर चला जाए तो भी बड़ा नुकसान होता है।

कोई भी व्यक्ति जो अपने व्यवसाय का सपना देखता है और उसे पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है वह चाहकर भी अपने व्यवसाय को पूरी तरह अकेले नहीं संभाल सकता। किसी भी चीज में अकेले जंग जीत पाना असंभव है। इसीलिए आपको काम करने के लिए प्रतिभाशाली सदस्यों की आवश्यकता होती है, जो आपकी संस्था के साथ जुड़कर आपके सपने को भी पूरा कर सकें और खुद के सपने को भी पूरा कर सकें। इस तरह के कर्मचारियों को ढूंढना बेहद मुश्किल होता है। कई बार गलत चयन करके आप अपनी कंपनी का नुकसान कर बैठते हैं। व्यवसाय में अच्छे कर्मचारियों का होना व्यवसाय को आगे बढ़ाने के रास्ते को आसान कर देता है।

यहां आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने कर्मचारियों का चयन बेहतर तरीके से कर पाएंगे। कई शोध में भी पता चला है कि काम के लिए गलत व्यक्ति को चुन लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अगर एक अच्छा व्यक्ति कंपनी को छोड़कर चला जाए तो भी बड़ा नुकसान होता है।

शुरुआत, नौकरी के अच्छे विवरण देने से करें

अच्छे कर्मचारियों के चयन के लिए आपको शुरुआत नौकरी के विवरण यानी कि जॉब डिस्क्रिप्शन से करनी होगी। जब चयन प्रक्रिया की शुरुआत हो तो अच्छा नौकरी का विवरण देना बेहतर साबित होगा। यह अच्छे कर्मचारियों का चयन करने में एक बड़ी भूमिका अदा करता है। नौकरी के विवरण में आप हर वह गुण सम्मिलित करें, जो आप अपने कर्मचारी से चाहते हैं। इसमें आप अपनी संस्था के बारे में अच्छी तरह जानकारी दें और इसे छोटा और मजबूत तथ्य वाला बनाएं। इसमें अब संस्था में होने वाले काम का भी विवरण दे सकते हैं। जब कोई व्यक्ति इस विवरण को पढ़ेगा तो वह समझ जाएगा कि, वह इसके लिए उपयुक्त है या नहीं और वह चयन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले जरूर सोचेगा, जिससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा। यह गलत लोगों का चयन करने में आप की काफी मदद करेगा।

साक्षात्कार के दौरान रखें ध्यान 

आपको जानकर हैरानी होगी कि लगभग 16 से 20% लोग जो कि चयन प्रक्रिया में शामिल होते हैं, उनमें ही अच्छा कौशल पाया जाता है। बाकी के लोग सिर्फ शामिल हो जाते हैं और अगर उन्हें चयन में सफलता मिलती है, तो वह संस्था से सीख कर आगे बढ़ते हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस प्रतिशत में कितना अंतर है और एक गलत इंसान को चुनना किसी संस्था के लिए बड़ा बोझ या जोखिम उठाने के बराबर है। इसीलिए हमेशा साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कारकर्ता को हर तरह के सवाल जवाब करने चाहिए। कर्मचारी के बारे में हर वह जानकारी एकत्रित करनी चाहिए, जिसकी मदद से यह पता चल जाए व्यक्ति उपयुक्त है या नहीं। इन सभी बातों को मद्देनज़र रखते हुए आज के दौर में साक्षात्कार के कई दौर होते हैं और उन सभी में सफल होने के बाद ही किसी व्यक्ति का चयन संस्था में किया जाता है। आजकल नई तकनीक का उपयोग करके भी कर्मचारियों का चयन किया जाता है। 

कर्मचारियों की तरक्की के बारे में बात करें

शोध में पाया गया है कि 40 से 45% लोग इसलिए नौकरी छोड़ देते हैं क्योंकि वह अपनी तरक्की से संतुष्ट नहीं रहते। इसीलिए एक अच्छे व्यक्ति को चुनने से पहले आपको उसकी तरक्की को लेकर हमेशा सोचना चाहिए और उस इंसान के लक्षणों के बारे में भी बात करनी चाहिए। उन्हें समझना चाहिए और उन पर गौर फरमाना चाहिए जब आप अपने कर्मचारी को अच्छी तरह जानेंगे और समझेंगे, तो आप उन्हें लंबे तौर पर हमारे अपने साथ जोड़ने में सक्षम हो पाएंगे।