ऐलोवेरा की खेती से करें लाखों की कमाई

Share Us

1064
ऐलोवेरा की खेती से करें लाखों की कमाई
10 Feb 2022
8 min read

Blog Post

आपके बिज़नेस की नई शुरुआत के लिए हम आपके लिए एक नया बिज़नेस आइडिया लेकर आये हैं। दोस्तों ये बिज़नेस है, ऐलोवेरा की खेती का इस बिज़नेस से आपको 5 गुना अधिक मुनाफा होगा। तो आइए जानते है कि कैसे आपको इसकी खेती से लाखों का मुनाफा होगा।

अपनी अच्छी इन्कम (good income) के लिए सबसे अच्छा है अपना खुद का बिज़नेस होना जिसमें आप अपने मालिक खुद होते हैं और स्वतंत्र होकर काम करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लाये हैं एक मुनाफ़े भरा बिज़नेस आइडिया (business idea) ये एक ऐसा बिज़नेस है जिससे आपको 5 गुना अधिक कमाई होगी। अब आप सोच रहें होंगे कि हम किस बिज़नेस की बात कर रहे हैं तो दोस्तों ये बिज़नेस है ऐलोवेरा की खेती (aloe vera farming) का। आजकल भारत में इस बिज़नेस का काफी प्रचलन है। ऐलोवेरा के फ़ायदों की बात करें तो ये काफी फायदेमंद (benefits of aloe vera) होता है क्योंकि इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाईयों से लेकर कई ब्यूटी प्रोडक्टस (beauty products) को बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप इसकी खेती को करने की इच्छा रखते हैं तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि इसकी खेती करने के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है। तो आइए जानते है कि कैसे की जाती है ऐलोवेरा की खेती।

कब और कैसे करें एलोवेरा की खेती?

ऐलोवेरा की खेती को करने से पहले तो आपको ये जानकारी होनी चाहिए कि इसकी खेती कैसे और कब की जाती है। ऐलोवेरा की खेती करने का सबसे सही टाइम फ़रवरी से अक्टूबर-नवंबर तक है, आप फ़रवरी में इसकी बुआई शुरू कर सकते हैं। बुआई करते समय ये ध्यान रखें कि हर पौधे के बीच कम से कम 2 फुट की दूरी होनी चाहिए। इस फ़सल को आप साल में दो बार काट सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे जानवरों से कोई नुकसान नहीं होता आप निश्चिंत होकर इसे उगा सकतें है।

कई प्रजातियों की कर सकतें है खेती

आपको बता दें कि ऐलोवेरा की कई भिन्न-भिन्न प्रजातियां (varieties of aloe vera) होती हैं। ये आपको सुनिश्चित करना है कि आपको किस की खेती करनी है। ऐलोवेरा की सबसे प्रचलित प्रजाति इंडिगो है। ये लोगों ने अपने घरों में लगाई होती है। लेकिन जूस और कस्टमेटिक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए एलोवेरा की बार्बाडेन्सीस (aloe vera barbadensis) प्रजाति का वर्तमान में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी डिमांड बढ़ने के कारण ज्यादातर किसान इस प्रजाति की खेती कर रहें है। किसानों को भी ऐलोवेरा की इस प्रजाति की खेती करके बहुत फायदा हो रहा है क्योंकि इसकी पत्तियां बाकी ऐलोवेरा से काफी बड़ी होती हैं जिसकी वजह से इसमें  काफी जैल निकलता है।

इन बातों का रखें ख़्याल

ऐलोवेरा की खेती के लिए ध्यान रखें कि आपकी ज़मीन में ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। अपने खेत की साफ सफ़ाई पर पूरा ध्यान दें और साथ ही ये भी ख्याल रखें कि आपके खेत में पानी का ठहराव न हो। किसी भी खेती के लिए सबसे जरूरी होती है आपकी ज़मीन की मिट्टी उस खेती के हिसाब से सही है या नहीं। ऐलोवेरा की खेती के लिए रेतीली मिट्टी को उचित माना जाता है।

एलोवेरा की खेती से ऐसे होगा 5 गुना मुनाफा

ऐलोवेरा की खेती आप कम निवेश (low investment) से शुरू कर सकते हैं। आप अपने एक बीघा खेत में कम से कम एलोवेरा के 12 हजार पौधे लगा सकते हैं। इसकी खेती करना असान होता है इसकी एक या दो पौधों की कीमत 3 से 4 रुपए तक होती है। शुरुआत में आपको इसकी खेती शुरू करने के लिए 40,000 रुपए तक के पौधे खरीदने में ख़र्च करने पड़ेंगे। लेकिन मुनाफ़ा देखा जाए तो इसके एक पत्ते की कीमत 4 से 6 रुपए तक होती है और एक पौधे में लगभग 3.4 किलो पत्ते मिलते है। सबसे बडे फायदे की बात तो ये है कि इस खेती के लिए कोई कीटनाशकों  (यूरिया या डीएपी) का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इन आंकड़ों से आप अपने बिज़नेस और प्रॉफिट (business and profit) का अनुमान लगा सकतें है। यदि अभी भी आपके मन में ये प्रश्न है कि आप कैसे इस खेती से लाखों कमा सकतें है तो आपको बता दें कि आप इसके पत्तों से जैल को निकाल कर बड़ी-बड़ी कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट करके बेच सकतें है। इसके अलावा आप बेबी प्लांट (aloe vera plant) को बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं।

अंत में दोस्तों हमने आज इस पोस्ट में आपको एक ऐसा बिज़नेस आईडिया दिया है जो आज के इस दौर में बहुत प्रचलित है। साथ ही ये भी बताया है कि आप उस बिज़नेस को कैसे स्टार्ट कर सकतें है। इस बात को आप भी जानते है कि बढ़ती डिमांड के अनुसार अगर वैसा ही व्यवसाय शुरू किया जाए तो उस व्यवसाय में कभी नुकसान की कोई गुंजाइश नहीं रहती। इसलिए बिज़नेस शुरू करने से पहले उस से जुड़ी सारी चीजों को अपने दिमाग में स्पष्ट कर लें आप जरूर सफल रहेंगे।