चंदन की खेती से कमाएं करोड़ों रुपए

Share Us

695
चंदन की खेती से कमाएं करोड़ों रुपए
09 Feb 2022
8 min read

Blog Post

किसान खेती बाड़ी करके किसानी करते है और मेहनत कर मुनाफ़ा कमाते है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे चंदन की खेती के बारे में ये पेड़ काफी महंगा बिकता है। इस पेड़ को लगाने के बाद 15 सालों में ये आपको लाखों का नहीं करोड़ों का मुनाफा देगा।

ज्यादातर गांव के किसान खेती बाड़ी में नुकसान होने के कारण अपना जीवन यापन करने के लिए शहरों की तरफ जा रहें है और कुछ किसान खेती बाड़ी में पर्याप्त मुनाफ़ा न होने के कारण कर्ज में डूबकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते है। लेकिन दोस्तों कुछ किसान ऐसे भी हैं जो अपनी पारंपरिक खेती को छोड़कर लाखों करोड़ों रुपए कमाते हैं। इसी तरह आप भी अपनी पारंपरिक खेती से हटकर चंदन की खेती कर सकते है क्योंकि इसके पेड़ काफी महंगे बिकते है (Sandalwood tree farming) चंदन की खेती कर आप लाखों ही नहीं करोड़ों रुपए कमा सकतें है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए आपको बता दें कि चंदन की खरीददारी पर सरकार ने रोक लगाई है,ऐसे में केवल सरकार ही किसानों से इन पेड़ों को खरीदकर एक्सपोर्ट कर सकती हैं। ये दो प्रकार के होते हैं लाल चंदन (red Sandalwood) और सफ़ेद चंदन (white Sandalwood) आज इस पोस्ट में हम आपको चंदन (Sandalwood) के पेड़ की जानकारी,मुनाफ़ा, बुआई का समय आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देगें ।

 चंदन के पेड़ की जानकारी

हिन्दू धर्म की बात करें तो चंदन के पेड़ की लकड़ी एक ऐसी लकड़ी है जो हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी हुई है। भारतीय हिंदू संस्कृति में पूजा पाठ,हवन में इसके उपयोग का बहुत महत्व माना जाता है, साथ ही इस पेड़ की लकड़ी से तेल, धूप,सौंदर्य सामग्री (beauty product) और इत्र आदि बनाये जाते है। लेकिन इसके अलावा प्राचीन समय में चंदन के लेप को आयुर्वेदिक उपचार (ayurvedic treatment) के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसे बहुत ही फायदेमंद औषधि माना जाता है।

चंदन की खेती का बुआई का समय

चंदन की खेती का बुआई का समय अगस्त से मार्च तक का होता है। इसकी खेती के लिए आप चन्दन के बीजों से अच्छी खेती कर  सकते है। लेकिन आपको इस खेती के लिए धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि इस खेती को बढ़ने में कम से कम 15 से 20 साल तक का समय लगता है। चंदन की खेती शुरू करने से पहले ये जान ले कि इसके लिए कैसी जमीन कि आवश्यकता होती है।

चंदन की खेती के लिए जमीन का चयन

चंदन की खेती के लिए मिट्टी का ph मान केवल 6.5 से 7.5 के बीच में होना चाहिए। और सबसे जरूरी जमीन का उपजाऊ होना होता है ध्यान रहे इसके लिए ऐसी ज़मीन हो जिसमें पानी का भराव बिल्कुल न होता हो क्योंकि इस खेती के लिए चिकनी और बलुई  मिट्टी की आवश्यकता होती है।

चंदन की खेती से पहले ज़मीन की तैयारी

खेती शुरू करने से पहले यानी अप्रैल-मई के महीनों में इसे खेती के लिए तैयार करना शुरू कर दिया जाता है। इसकी बुआई करने से पहले ज़मीन की गहरी जुताई करना शुरू कर दी जाती है। यदि खेती के लिए 2 से 3 बार खेत की जुताई कर दें तो मिट्टी की क्षमता बढ़ जाती है। खेती की बुआई के समय ध्यान रखें कि इसकी क्यारियों में कम से कम 30 -40 से. मी. की दूरी होनी चाहिए।

सिंचाई का समय

रोपण के बाद आता है इसकी सिंचाई का काम तो इसकी सिंचाई मौसम और मिट्टी की नमी पर निर्भर करती है। वर्षा के समय इन पेड़ों को वृद्धि बहुत तेजी से होती है लेकिन गर्मियों के समय में ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता होती है। इस खेती के लिए केवल पर्याप्त पानी की जरूरत होती है ज्यादा पानी से इसके पेड़ खराब हो जाते है।

ऐसे करें चंदन की कटाई 

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि चंदन की खेती को 15 से 20 साल का समय लग जाता है। लेकिन जब इसकी कटाई का समय आता है तो इसे काटने के बजाय सीधा जड़ों के साथ उखाड़ लिया जाता है, इसका कारण इसकी खुशबूदार जड़ें है। लेकिन शुरुआत में 8 साल तक इसके पेड़ों में कोई खुशबू नहीं होती।

चंदन की खेती से कमाई

चंदन की खेती से कमाई की बात करें तो इससे आप लाखों नहीं करोड़ों की कमाई का मौका पा सकतें है। हालांकि इस खेती के लिए काफी लंबा समय लग जाता है लेकिन ये आपको 7 साल से ही मुनाफ़ा देना शुरू कर देता है। चंदन की लकड़ी के मूल्य की बात करें तो ये काफ़ी महंगी है और इसकी खेती भी बहुत कम इलाकों में होती है। यदि आप चंदन का एक पेड़ भी लगाते है तो उससे भी आपको 5 लाख तक का मुनाफा हो सकता है।

अंत में दोस्तों आज इस पोस्ट में हमने चंदन की खेती से मोटी कमाई की जाने वाली चंदन की खेती (Sandalwood farming) के बारे में बताया है। अपनी करोड़ों की कमाई के लिए आज ही शुरू करें चंदन की खेती लेकिन शुरू करने से पहले उपर दी गई जानकारी को जरूर पढ़े। हमें पूरी उम्मीद है कि ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।