कोरोना के दौर का नया बिज़नेस

Share Us

2971
कोरोना के दौर का नया बिज़नेस
14 Oct 2021
6 min read

Blog Post

मास्क का बिज़नेस शुरू करने से पहले इसकी जानकारी होनी ज़रूरी है जैसे कि कौन सा मास्क बचाव ज्यादा करता है, कौन से मास्क को पहनना आरामदायक रहता है या फिर किस मास्क के क्या-क्या गुण हैं। इसलिए हम अगर इन सब चीज़ों को ध्यान में रखकर मास्क का बिज़नेस शुरू करें तो इसमें अच्छी कमाई के साथ अधिक फायदा है।

कोरोना महामारी में आजकल हर कोई परेशान है। कई लोगों की नौकरियाँ इस महामारी में चली गयीं। और कई कंपनियाँ बंद हो गयीं, क्योंकि उनके प्रोडक्ट की डिमांड मार्केट में कम हो गयी। इस से देश की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। लोग बेरोजगार हो गए और कब कौन सी कंपनी बंद हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता पर अब आपको डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ऐसे समय में एक बिज़नेस ऐसा है जिसमें आपको मुनाफ़ा ही मुनाफ़ा होगा। ये बिज़नेस इस कोरोना काल में बहुत तेजी से चल रहा है। इसकी डिमांड भी मार्केट में इस समय बहुत ज्यादा है और आने वाले समय में भी रहेगी। वो बिज़नेस है मास्क बनाने का बिज़नेस

ये बिज़नेस क्यों शुरू करें 

इस कोरोना महामारी में कई बिज़नेस बंद हुए हैं पर कई नए बिज़नेस मार्केट में आ गए हैं। जैसे मास्क, सेनेटाइजर, लिक्विड हैंड वॉश, पीपीई किट आदि। इन प्रोडक्ट्स की मार्केट में अभी भी कमी है। इसलिए अगर आप ये बिज़नेस शुरू करते हैं तो इसमें नुकसान की संभावना ना के बराबर है। 

आजकल सबसे ज्यादा ज़रूरी हो गया है, मास्क। आप मास्क का बिज़नेस बिना किसी डर के शुरू कर सकते हो। क्योंकि मास्क अब जीवित रहने के लिए भोजन से भी अधिक जरूरी हो गया है। अब घर से बाहर बिना मास्क के नहीं निकल सकते। इसलिए आप समझ सकते हो कि मास्क की डिमांड अब कितनी ज्यादा हो गयी है। पहले ये कुछ ही जगह प्रयोग किये जाते थे जैसे हॉस्पिटल या फिर लैब में पर अब ये दैनिक जीवन में भी प्रयोग हो रहे हैं। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क अत्यंत आवश्यक है, इसलिए मास्क की मांग को ध्यान में रखते हुए हम ये बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। 

मास्क के प्रकार

मास्क का बिज़नेस शुरू करने से पहले हमें इसकी जानकारी होनी ज़रूरी है जैसे कि कौन सा मास्क बचाव ज्यादा करता है, कौन से मास्क को पहनना आरामदायक रहता है या फिर किस मास्क के क्या-क्या गुण हैं। सबसे पहले मास्क कितने प्रकार के होते हैं आइये जान लेते हैं। 

1:सर्जिकल मास्क 

2 :एन -95 मास्क 

3:पोल्युशन मास्क 

4 :होममेड क्लॉथ्स मास्क 

5 :थ्री लेयर मास्क 

6 :फाइव लेयर मास्क 

बिज़नेस में लागत और कच्चा माल 

इस बिज़नेस में आपको ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप कपड़े के मास्क का बिजनेस कर रहे हैं, तो ये भी फायदेमंद है। इसके लिए अगर आपको सिलाई आती है, तो आप अपने घर से ही यह बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। आसानी से मास्क खुद सिलकर उसे मार्केट में बेच सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा निवेश नहीं करना होगा। बस इसमें एक कमरे की ज़रूरत है जिसमें आप सिलाई मशीन एवं कच्चा माल रख सकते हैं। कच्चे माल में आपको सूती कपड़ा, रबर, कॉटन का कपड़ा आदि की ज़रूरत पड़ेगी। 

सर्जिकल मास्क बनाने के लिए मशीन 

सर्जिकल मास्क को सबसे अच्छा और बेहतर क्वालिटी का मास्क माना जाता है। इसको चिकित्सा के क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है। इनकी कीमत भी अन्य मास्क की तुलना में अधिक होती है। इस मास्क को बनाने के लिए ऑटोमैटिक मशीन की आवश्यकता होती है। इस मास्क को बनाने वाली मशीन की कीमत 2 लाख से शुरू होकर 20 लाख तक है। इस मास्क को बनाने में खर्चा थोड़ा ज्यादा आता है। आप ये मशीन ऑनलाइन या फिर किसी भी शहर से खरीद सकते हैं।

मास्क बनाने का तरीका

अगर आप कपड़े का मास्क बना रहे हैं, तो कपड़े को बड़ों और बच्चों के साइज के हिसाब से काटना पड़ता है। बच्चों का साइज 7X5 इंच और बड़ों का 9X7 इंच होना चाहिए। फिर इलास्टिक भी उम्र के अनुसार काटा जाता है और अंत में कपड़े में सिलाई और इलास्टिक लगाकर मास्क तैयार किया जाता है। इस प्रकार आप घर पर ही मास्क तैयार कर सकते हैं। 

मास्क कैसे बेचें 

मास्क बनने के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य है बेचना। बेचने के लिए आप मेडिकल शॉप, गारमेंट्स शॉप, रिटेल और होलसेलर से संपर्क कर सकते हैं। खुद की शॉप भी खोल सकते हैं और आजकल तो सबसे अच्छा विकल्प ऑनलाइन का भी है। आप ऑनलाइन भी सेल कर सकते हैं। अंत में सबसे ध्यान रखने वाली बात यह है कि मास्क बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता का कपड़ा होना चाहिए जिसमें साँस लेने में दिक़्कत न हो और जो मुँह और नाक को अच्छे से ढ़क सके। 

इन सब बातों को समझकर हम कह सकते हैं कि आजकल मास्क सबके लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है। अगर हमें वायरस के संक्रमण से अपने आप को बचाये रखना है तो अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनना आवश्यक है, इसलिए इन सब चीज़ों को ध्यान में रखकर हम मास्क का बिज़नेस शुरू करें तो इसमें अच्छी कमाई के साथ अधिक फायदा है।