महिलाओं की राशि के हिसाब से करियर ऑप्शन

Share Us

2368
महिलाओं की राशि के हिसाब से करियर ऑप्शन
13 Feb 2022
7 min read

Blog Post

ये बात तो आप जानते ही होंगे कि जीवन के हर पहलुओं पर आपकी राशि zodiac का काफी अहम रोल होता है और यही कारण है कि कभी-कभी बहुत मेहनत से काम करने के बावजूद भी आप अपने काम में सफल नहीं हो पाते क्योंकि आप अपनी राशि के अनुसार अपना करियर career नहीं चुनते हैं।

जब बात करियर से जुड़े फैसले लेने की आती है, तो अच्छे से अच्छे लोग बहुत सोच-विचार करके ये निर्णय लेते हैं। कई बार आप अपनी खूबी और स्किल्स को नहीं जान पाते हैं और ऐसे में आप अपने लिए गलत करियर ऑप्शन career option चुन लेते हैं। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि जीवन के हर पहलुओं पर आपकी राशि zodiac का काफी अहम रोल होता है और यही कारण है कि कभी-कभी बहुत मेहनत से काम करने के बावजूद भी आप अपने काम में सफल नहीं हो पाते क्योंकि आप अपनी राशि के अनुसार अपना करियर नहीं चुनते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि की महिलाओं के लिए कौन-कौन से करियर ऑप्शन बेस्ट माने जाते हैं-

1. मेष राशि की महिलाएं Aries 

जन्म से ही लीडरशिप गुण leadership quality होने के नाते, मेष राशि की महिलाओं के लिए पॉलिटिक्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कुछ करना उनके लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि अपने स्किल्स skills के दम पर मेष राशि की महिलाएं इन क्षेत्रों में सफलता हासिल करती हैं। इस राशि की महिलाएं विज्ञापन के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकती हैं।

2. कर्क राशि की महिलाएं Cancer

कर्क राशि की महिलाएं समाज में कुछ बदलाव लाना चाहती हैं। शिक्षा, सोशल सर्विसेज, पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र में ये सफलता हासिल करती हैं। इन क्षेत्रों में इनकी काफी रुचि भी होती है।

3. तुला राशि की महिलाएं Libra

चीज़ों को आसान बनाना और उसे दूसरों को समझाने में तुला राशि की महिलाओं ने महारत हासिल की है। लेखक, शिक्षक, प्रोफेसर और मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलती है।

4. मीन राशि की महिलाएं Pisces

अपने काम को लेकर ईमानदार रहना और दूसरों की देखभाल करने में मीन राशि की महिलाओं को खुशी मिलती है। मीन राशि की महिलाएं मेडिकल से जुड़े क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं। 

5. धनु राशि की महिलाएं Sagittarius

धनु राशि की महिलाओं को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। ये पूरी दुनिया देखने की चाहत रखती हैं इसीलिए इन्हें करियर भी ऐसा चुनना चाहिए, जिसमें इन्हें ट्रैवल करने का मौका मिले। इस राशि की महिलाएं मॉडलिंग और टूरिस्ट गाइड जैसे क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं। 

6. वृषभ राशि की महिलाएं Taurus

वृषभ राशि की महिलाओं का हुनर उनके हाथों में होता है और इसीलिए हाथ से जुड़े कामों को करने में इन्हें मज़ा आता है। इस राशि की महिलाएं अच्छी आर्टिस्ट, शेफ, मूर्तिकार और डॉक्टर बनती हैं।

7. सिंह राशि की महिलाएं Leo

सिंह राशि की महिलाओं में जमकर आत्मविश्वास होता है और यही कारण है कि इन्हें बड़े सपने देखना और उसे पूरा करना आता है। इस राशि की महिलाएं बेहद अच्छी सीईओ बनती हैं। 

8. मिथुन राशि की महिलाएं Gemini

मिथुन राशि की महिलाओं को मेहनत करने से डर नहीं लगता और इनमें गज़ब का धैर्य होता है। इस राशि की महिलाएं टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन और आर्किटेक्चर से जुड़े क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं।

9. मकर राशि की महिलाएं Capricorn

मकर राशि की महिलाओं को काम को अधूरा छोड़ना बिलकुल नापसंद होता है और ये हर काम को पूरी मेहनत से करती हैं। बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों में इन्हें ज़रूर एक बार ट्राई करना चाहिए। 

10. वृश्चिक राशि की महिलाएं Scorpio

इस राशि की महिलाएं चीज़ों को आसानी से समझ लेती हैं। तर्क-वितर्क करने में भी ये माहिर होती हैं इसीलिए इन्हें लॉ और विज्ञान से जुड़े क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए। 

11. कुंभ राशि की महिलाएं Aquarius

इस राशि की महिलाएं स्ट्रेटफॉरवर्ड होती हैं और इन्हें साइंस से जुड़े क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहिए। इस राशि की महिलाएं बेहद अच्छी इंजीनियर, साइंटिस्ट और डिजाइनर बनती हैं। 

12. कन्या राशि की महिलाएं Virgo

सोच विचार कर किसी काम को करना इनकी आदत होती है इसीलिए इस राशि की महिलाएं लेखन के क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं।