भोजन के साथ संगीत भी रखता है मायने

Share Us

2228
भोजन के साथ संगीत भी रखता है मायने
16 Jan 2022
8 min read

Blog Post

जीवन में संगीत का बहुत बड़ा महत्व होता है। यह हमारी भावनाओं को जगाता है और मन को खुशहाल बनाता है। इसी कारण अनेक रेस्तरां बैकग्राउंड म्यूजिक चलाने का निर्णय लेते हैं। लेकिन प्रत्येक मूड और माहौल के हिसाब से म्यूजिक की शैली भी परिवर्तित होती है। इसलिए उचित समय और स्थान पर सही संगीत बजाना बेहद महत्वपूर्ण है। किस समय और किस स्थान पर किस तरह का म्यूजिक बजाना है इसकी योजना बहुत मायने रखती है। 

एक अच्छा संगीत पूरे मूड को खुशनुमा कर देता है। संगीत मनुष्य की भावनाओं को जगाता है और अच्छी प्रतिक्रियाएं देने के लिए सहायक होता है। खराब मूड होने पर यह इंसान के मन को शांति देता है। शायद हम म्यूजिक के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। संगीत सिर्फ नोटों से बढ़कर एक अनुभव है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अनेक रेस्तरां बैकग्राउंड म्यूज़िक चलाने का निर्णय लेते हैं।‌ यह माहौल को आकर्षक बनाने के साथ-साथ डाइनिंग अनुभवों को खूबसूरत बनाता है। यह ग्राहकों को उत्साहित करने या फिर उन्हें पीछे हटाने की शक्ति रखता है। इसलिए रेस्तरां में सही संगीत चुनाव करना अति आवश्यक है जो थीम के अनुरूप होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर कहें तो- एक डाइनिंग रेस्तरां का बैकग्राउंड म्यूजिक एक कैफे या फिर पब के बैकग्राउंड म्यूजिक से बिल्कुल अलग होता है। इसलिए अगर आप रेस्तरां के मालिक है तो आपको संगीत की ऐसी शैली का चुनाव करना चाहिए जो रेस्तरां के थीम पर अच्छी तरह से फिट बैठती हो। इस लेख में हम आपको विभिन्न रेस्तरां थीम के अनुसार बैकग्राउंड म्यूजिक चुनाव में सहायता करेंगे।

समय के अनुसार चुनें इस तरह के साउंडट्रैक

दिन के अलग-अलग समय के लिए अलग-अलग तरह के म्यूजिक का चुनाव करना चाहिए। उदाहरण से समझें तो- दिन के समय रेस्तरां में हल्की धुन light tunes वाले म्यूजिक सही माने जाते हैं। इसका कारण यह है कि आमतौर पर दोपहर के खाने पर लोग सामान्य बातचीत करना पसंद करते हैं इसलिए संगीत को रेस्तरां में ऐसा सेट किया जाना चाहिए कि वह ग्राहकों की बातचीत और भोजन में हस्तक्षेप ना करें। वही रात में डिनर टाइम पर जैज़ Jazz या क्लासिक रॉक classic rock प्लेलिस्ट अक्सर ग्राहकों की बहुत अच्छी पसंद होती हैं। इसके बाद देर रात का समय जब लोग पार्टी करना पसंद करते हैं, तब आपको तेज़ धुन और जोरदार म्यूजिक का चयन करना चाहिए जो लोगों को उत्साहित कर सकें।

माहौल के अनुसार म्यूजिक सेट करें

जिस तरह मूड और समय के अनुसार सही म्यूजिक की योजना बनाना मन महत्त्वपूर्ण है उसी तरह रेस्तरां के वातावरण के अनुसार संगीत का चयन करना भी आवश्यक है। जब आप‌ म्यूजिक का चुनाव करते हैं तो आपको यह भी जानना महत्त्वपूर्ण है कि आपका रेस्तरां किस शैली का है, वह कोई कैफे cafe है, बार bar है, फैमिली रेस्तरां family restaurant है या फिर लाउंज lounge है। पारिवारिक रेस्तरां में आपको ऐसा संगीत सुनिश्चित करना चाहिए जो दर्शकों के अनुकूल हो। संगीत ऐसा होना चाहिए जिसके बोल दर्शकों को स्पष्ट हो सकें। अच्छे खाने के साथ-साथ अच्छा संगीत भोजन के आनंद को और बढ़ा देता है। भोजन का आनंद लेने और आभा बढ़ाने के लिए कम ऊर्जा वाला संगीत आवश्यक है। इसलिए परिस्थिति के अनुकूल संगीत का‌‌ चुनाव आपके ग्राहकों को आकर्षित करता है। लेकिन अगर आपने अपने रेस्तरां में बार और ग्रिल जैसा माहौल स्थापित कर रखा है तो आप उच्च ऊर्जा वाले संगीत को अपने प्लेलिस्ट playlist में जोड़ सकते हैं। यह आपके बार के थीम‌‌ को आकर्षक बनाएगा। वहीं लाउंज जैसी मौज मस्ती वाले माहौल के लिए पार्टी सॉग्स और आरामदेह संगीत आदर्श चुनाव हैं। 

अलग-अलग समय और माहौल के अनुसार बैकग्राउंड म्यूजिक बदला जा सकता है। लेकिन फिर भी अगर आपको संगीत चुनाव में दिक्कत आती है तो आप‌‌ कुछ अन्य रेस्तरां का‌‌ विश्लेषण कर सकते हैं और उनसे आइडिया लेकर अपनी प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं। बेशक कई रेस्तरां विभिन्न शैलियों में अपने रेस्तरां को प्रदर्शित करते हैं और अपने प्लेलिस्ट में बदलाव कर सकते हैं इसलिए आपको इन परिवर्तनों से अवगत होना चाहिए।