राशि और प्रोफेशन का क्या है कनेक्शन?

Share Us

3421
राशि और प्रोफेशन का क्या है कनेक्शन?
18 Jan 2022
7 min read

Blog Post

राशि के अनुसार अपना प्रोफेशन profession चुनना मुश्किल है लेकिन टैरो कार्ड रीडर एक्सपर्ट्स tarot card reader experts का मानना है कि राशि के अनुसार आप ये जान सकते हैं कि आप किस काम में अच्छे हैं और आपके पास क्या गुण हैं और इसकी मदद से अपना प्रोफेशन चुनने में आसानी होती है।

कई लोग ज्योतिष विद्या में बहुत यकीन मानते हैं और राशि के अनुसार काम करने में उनकी ज्यादा रुचि होती है। राशि के अनुसार अपना प्रोफेशन चुनना मुश्किल है लेकिन टैरो कार्ड रीडर एक्सपर्ट्स का मानना है कि राशि के अनुसार आप ये जान सकते हैं कि आप किस काम में अच्छे हैं और आपके पास क्या गुण हैं और इसकी मदद से अपना प्रोफेशन चुनने में आसानी होती है। ऐसा करने से आपको काम में सफलता भी मिलती है और आप जीवन में संतुष्ट भी रहते हैं।

आइए जानते हैं कि टैरो कार्ड रीडर एक्सपर्ट राशि और उससे जुड़े प्रोफेशन के बारे में क्या कहते हैं what your zodiac sign says about your career-

1. वृषभ राशि Taurus

वृषभ राशि के लोग ऐसे प्रोफेशन को चुनते हैं, जिसका परिणाम पहले से ही ज्ञात हो। ये रिस्क लेने वाले कामों से दूर रहते हैं और सामान्य काम को करना पसंद करते हैं।

2. मेष राशि Aries

इन्हें ऐसे काम ज्यादा पसंद होते हैं जहां ये शांति से अपना काम कर पाएं। ऐसी जगह जहां बहुत शोर होता है वहां ये काम पर अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते हैं। इन्हें शांत परिवेश पसंद होता है, जहां ये ध्यान केंद्रित करके अपना काम कर पाएं।

3. कन्या राशि Virgo

कन्या राशि के लोग काम को पूरी निष्ठा से करते हैं और इनमें बहुत साहस होता है। ये ऐसा प्रोफेशन चुनते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें तरक्की मिल सके।

4. मिथुन राशि Gemini

मिथुन राशि के लोग काम को करने से पहले ज्यादा सोच विचार नहीं करते हैं और कोई भी काम के लिए तुरंत हां बोल देते है। कई बार ऐसा होता है कि ये बिना रुचि के काम को करते ही रहते हैं इसीलिए इन्हें अपने पैशन के बारे में जानना चाहिए और उसके हिसाब से काम को चुनना चाहिए।

5. कर्क राशि Cancer

कर्क राशि के लोगों को ऐसे काम पसंद होते हैं जिसमें उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़े। वैसे तो इन्हें आराम बेहद पसंद होता है लेकिन काम के प्रति ये किसी भी तरह की कंजूसी नहीं करते हैं। 

6. मकर राशि Capricorn

इनमें जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है इसीलिए इन्हें ऐसे प्रोफेशन का चुनाव करना चाहिए जहां टीम वर्क की आवश्यकता हो। ऐसी जगह ये मन लगाकर काम कर पाते हैं और अपना अच्छा प्रदर्शन देते हैं।

7. सिंह राशि Leo

सिंह राशि के लोगों को ऐसे हर काम अच्छे लगते हैं जहां क्रिएटिविटी की आवश्यकता होती है क्योंकि रचनात्मक कार्यों में इन्हें सफलता मिलती है। 

8. मीन राशि Pisces

मीन राशि के लोग ऐसी स्तिथि में अच्छे से काम कर पाते हैं जहां इन्हें काम को पूरा करने का दबाव होता है। जब इनके ऊपर काम को समय से पूरा करने का दबाव नहीं होता है तब ये समय बर्बाद करते हैं।

9. धनु राशि Sagittarius

धनु राशि के लोगों को ऐसा प्रोफेशन पसंद होता है, जिसमें ज्यादातर लोग अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। उनका पैशन दूसरों से अलग होता है और ये अपने पैशन को सफलता में बदलना जानते हैं।

10. कुंभ राशि Aquarius

कुंभ राशि के लोग ऐसे प्रोफेशन में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हैं जहां रिसर्च की ज्यादा आवश्यकता होती है।

11. वृश्चिक राशि Scorpio

वृश्चिक राशि के लोग छोटे से छोटे अवसर का फायदा उठाते हैं और उनकी यही खासियत उन्हें जीवन में सफल बनाती है। जब इन्हें अवसर मिलता है तो ये उस काम में अपनी रुचि भी नहीं देखते और मेहनत करना शुरू कर देते हैं।

12. तुला राशि Libra 

तुला राशि के लोग अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करना पसंद करते हैं। ये ऐसे काम चुनते हैं, जिसमें इनकी रुचि होती है और उसमें ये अच्छा प्रदर्शन भी दिखाते हैं।