नेपाल में घूमने लायक टॉप पर्यटन स्थल

Share Us

17688
नेपाल में घूमने लायक टॉप पर्यटन स्थल
01 Feb 2023
7 min read

Blog Post

नेपाल, शक्तिशाली हिमालय पर्वतमाला के दक्षिणी ढलान के साथ एशियाई महाद्वीप में बसा एक देश पूरे साल कई पर्यटकों को आकर्षित करता है। लोग इसके विविध परिदृश्य को देखने, रोमांचकारी रोमांच का अनुभव करने और इसकी समृद्ध संस्कृति की गर्मजोशी और जीवंतता का अनुभव करने के लिए नेपाल की यात्रा करते हैं। हनीमून मनाने वालों से लेकर प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों से लेकर भक्तों तक, नेपाल में कदम रखते ही हर कोई रिचार्ज हो जाता है और फिर से जीवंत महसूस करता है।

नेपाल की संस्कृति, नेपाल में घूमने लायक टॉप पर्यटन स्थल top tourist places in Nepal और बड़े-बड़े पर्वत दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते हैं। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से लेकर हिंदू और बौद्ध धर्म की विरासत के उदाहरण, पोखरा Pokhara से लेकर पशुपति नाथ मदिंर Pashupatinath Temple (Hindu temple in Kathmandu) तक यहां कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको ज़िंदगी में एक बार ज़रूर देखना चाहिए। 

#TopTouristPlacesToVisitInNepal
#PlanABudgetTripToNepal

नेपाल Nepal एक बहुत खूबसूरत देश है और दुनिया भर से लोग यहां घूमने आते हैं। यह बेहद शांत जगह है और सुंदर मंदिरों famous temples in Nepal के लिए दुनिया भर में मशहूर है। नेपाल का कल्चर और खानपान भारतीय कल्चर से काफी मिलता जुलता है इसीलिए खानपान को लेकर आपको यहां कोई दिक्कत नहीं होगी। 

नेपाल की संस्कृति, यहां के पर्यटक स्थल tourist places in Nepal और बड़े-बड़े पर्वत दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते हैं। कई लोग यहां ट्रेकिंग trekking in Nepal करने के लिए भी आते है। दुनिया की सबसे ऊंची छोटी माउंट एवरेस्ट Mount Everest नेपाल में ही स्थित है। नेपाल में अपराध की दर बहुत कम है इसीलिए इसे एक सुरक्षित पर्यटन देश माना जाता है। 

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह देश चीन और भारत के बीच स्थित है। जो भी यहां आता है वह यहां की झीलों, नदियों, पहाड़ों, मंदिरों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता है। 

हम सभी को ऐसा लगता है कि अगर हमें विदेश घूमने जाना है तो हमारे पास बहुत सारे पैसे होने चाहिए और कहीं ना कहीं ये बात सच है लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जहां आप कम पैसों में भी घूमने जा सकते हैं और नेपाल, उन्हीं देशों में से एक है। 

विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से लेकर हिंदू और बौद्ध धर्म की विरासत के उदाहरण, पोखरा Pokhara से लेकर पशुपति नाथ मदिंर Pashupatinath Temple (Hindu temple in Kathmandu) तक यहां कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको ज़िंदगी में एक बार ज़रूर देखना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि मुझे भी नेपाल जाना है लेकिन मुझे पता नहीं है कि यहां के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं। शानदार छुट्टी मनाने के लिए नेपाल में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल Places to Visit in Nepal की सूची यहां दी गई है। 

नेपाल में घूमने लायक टॉप पर्यटन स्थल  TOP TOURIST PLACES TO VISIT IN NEPAL

1. काठमांडू Kathmandu

काठमांडू नेपाल की राजधानी है। यह बेहद आकर्षक शहर है जहां करीब 1.5 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं। 1400 मीटर की ऊंचाई पर होने की वजह से यहां हर समय ठंड का मौसम रहता है और इसीलिए लोगों को यहां ट्रैवल करने में बहुत मज़ा आता है। मंदिर, मठों और आध्यात्मिकता के लिए जाने जाना वाला यह शहर आपका मन मोह लेगा। प्रकृति की खूबसूरती की कोई तुलना नहीं है और काठमांडू आकर आप ये बात समझ जाएंगे।

2. पोखरा Pokhara

नेपाल के सबसे जाने-माने पर्यटन स्थल में पोखरा घाटी का नाम शामिल है। यहां से आप हिमालय की ऊंची चोटियों को बड़ी आसानी से देख सकते हैं। माउंट मच्छापुछारे Machhapuchhare को भी यहां से देखा जा सकता है इसीलिए पोखरा घाटी Pokhara Valley पर पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

यहां की फेवा झील Phewa Lake को पोखरा की पहचान माना जाता है और यह नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है। झील के किनारे पर कई अच्छे कैफे है और यहां आपको चाय का आनंद लेना चाहिए। 

फेवा झील के अलावा पोखरा घोरपानी हिल्स, शांति स्तूप Shanti Stupa, ताल बाराही मंदिर और डेविस फॉल Devi's Falls के लिए प्रसिद्ध है। 

3. जनकपुर Janakpur

आपको ये नाम थोड़ा सुना-सुना लग रहा होगा। दरअसल इस जगह का रामायण से बहुत बड़ा कनेक्शन है। यह वही जगह है जहां माता सीता का जन्म हुआ था और मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का माता सीता के साथ विवाह हुआ था। इस शहर में कई भव्य मंदिर हैं और यहां का मौसम भी हमेशा बेहद सुहावना रहता है। 

Also Read : साउथ कोरिया जा रहे हैं तो इन जगहों पर घूमना ना भूलें

4. लुंबिनी Lumbini

इतिहास के जानकार लोगों को ये पता होगा कि गौतम बुद्ध जी का जन्म लुंबिनी में ही हुआ था। इस शहर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल UNESCO World Heritage Sites के रूप में शामिल किया गया है और यह शहर बौद्ध धर्म Buddhism का प्रमुख तीर्थ स्थल है। 

5. इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम International Mountain Museum

इस म्यूजियम में आकर आपको पहाड़ों से जुड़ी कई जानकारी मिलेगी। जिन लोगों को पहाड़ों से खास लगाव है उन्हें यहां एक बार ज़रूर आना चाहिए और पहाड़ों से जुड़े सारे अभियानों के बारे में जानना चाहिए। इस म्यूजियम में हिमालयी पहाड़ों से जुड़े सारे अभियानों के बारे में हर प्रकार के रिकॉर्ड्स मौजूद हैं।

6. नगरकोट Nagarkot

अगर आप नेपाल जाने के बाद हिमालय के पर्वतों को और उनकी खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो आपको नगरकोट ज़रूर देखना चाहिए। यह नेपाल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। नागरकोट, मीनार की चोटियों की गोद में बसा हुआ एक छोटा और आकर्षक गांव हैं, जो नेपाल के भक्तपुर जिले में स्थित है। 

यहां आप हिमालय के 13 में से 8 हिमालय पर्वतमाला को देख सकते हैं। नगरकोट से आप अन्नपूर्णा, गणेश हिमाल, मनास्लु, लैंगटांग, नुम्बुर, जुगल, एवरेस्ट Annapurna, Ganesh Himal, Manaslu, Langtang, Numbur, Jugal, Everest और रोलावलिंग पर्वतमाला Rollavling Range को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

यह काठमांडू से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां आने वाले पर्यटक यहां से हिमालय पर्वत Himalaya Mountains के खूबसूरत दृश्यों को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। 2000 मीटर की उंचाई पर स्थित नगरकोट उन लोगों के लिए एक परफेक्ट स्थान है, जो प्रकृति प्रेमी हैं। नगरकोट की सबसे खास बात है कि यह नेपाल की राजधानी के बहुत करीब है, जिससे पर्यटकों को यहां आने के लिए ज्यादा समय और पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। 

7. चांगुनारायण मंदिर Changu Narayan Temple 

चांगुनारायण मंदिर को नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर कहा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 4वीं शताब्दी में किया गया था और 1702 ई. में इस मंदिर का निर्माण फिर से किया गया था। चांगुनारायण मंदिर का नाम नेपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल है। इस मंदिर में विष्णु भगवान के साथ शेषनाग की प्रतिमा देखी जा सकती है।

8. चितवन नेशनल पार्क Chitwan National Park

अगर आप एक वन्यजीव प्रेमी हैं तो इस पार्क को आपको अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। यह पार्क एशिया के सबसे बेहतरीन वन्यजीव संरक्षण में गिना जाता है इसीलिए इसे एक बार तो देखना बनता है। इस पार्क में आपको एक सींग वाले गैंडे से लेकर बंगाल टाइगर समेत कई लुप्तप्राय प्रजातियां मिलेंगी। आप यहां जंगल सफारी का भी पूरा आनंद उठा सकते हैं। 

नेपाल घूमने का परफेक्ट समय क्या है?

अगर आप नेपाल की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि नेपाल जाने का सबसे सही समय सर्दियों का समय है। सर्दियों में नेपाल में बर्फबारी होती है लेकिन फिर भी नेपाल में घूमने के लिए ये परफेक्ट समय है। बरसात और गर्मियों के मौसम में आप नेपाल की अधिकांश जगहों की खूबसूरती का आनंद नहीं ले पाएंगे।

कम बजट में कैसे घूमें नेपाल How to visit Nepal in low budget?

1. लोकल गेस्ट हाउस में ठहरें 

ज्यादातर लोग ट्रैवल करते समय होटल में रुकना पसंद करते हैं लेकिन बजट में नेपाल की सैर करने के लिए लोकल गेस्ट हाउस में रहना ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। नेपाल की संस्कृति से रूबरू होने का सबसे अच्छा तरीका है लोकल गेस्ट हाउस या होटल में रुकने की बजाय किसी स्थानीय निवासी के घर में रुकना। 

एक स्थानीय निवासी के यहां आपको 500 से 600 रूपये में आसानी से कमरे मिल जाएंगे।

एक ज़रूरी टिप ये है कि प्री बुकिंग ना करें क्योंकि नेपाल में घूमने के लिए कई सारी प्रसिद्ध जगहें हैं और प्री बुकिंग करवाने पर आपको दूर की जगहों पर जाने के लिए ट्रांसपोर्ट का ज्यादा खर्च लग जाएगा। 

बजट में ट्रैवल करना बेहद आसान है लेकिन इसके लिए पहले आपको प्लानिंग की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको ट्रैवल एक्सपेंसेस travel expenses को मैनेज करना आता है तो यकीन मानिए आप कई जगह एक्सप्लोर कर पाएंगे और आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे। अगर आप भी बजट में ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें कम बजट में कैसे ट्रैवल करें?

2. लोकल ट्रांसपोर्ट में घूमें

सिर्फ अपने लिए कार बुक करना काफी महंगा पड़ सकता है इसीलिए घूमने का असली मज़ा लीजिए और लोकल ट्रांसपोर्ट local transport में नेपाल की सैर करिए। लोकल बस, ट्रेन, जीप और शेयरिंग ऑटो में घूमें और ट्रैवलिंग का खर्च कम करें। 

3. लोकल शॉप्स पर खाना खाएं

अगर सस्ते में नेपाल घूमना है तो महंगे रेस्टोरेंट की जगह दुकानों पर या लोकल शॉप्स पर खाना खाएं। नेपाल की ट्रेडिशनल डिशेज Traditional Nepali dishes का मज़ा लें, पहाड़ों पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड को चखें। 

निष्कर्ष

दुनिया भर के विजीटर्स के लिए नेपाल एक अट्रैक्टिव और सुंदर ट्रैवल डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। नेपाल की संस्कृति, यहां के पर्यटक स्थल और बड़े-बड़े पर्वत दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते हैं। अब नेपाल के बारे में इतना सब सुनने के बाद किसी का भी मन करेगा कि एक बार इस सुंदर देश को ज़रूर देखें और यहां ट्रेकिंग का मज़ा लें। आप अगर नेपाल जा रहे हैं तो काठमांडू Kathmandu, पोखरा, जनकपुर Janakpur, इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम International Mountain Museum और लुंबिनी Lumbini, इन जगहों पर ज़रूर घूमने जाएं।