फ्रांस के प्रमुख व्यवसाय

Share Us

2886
फ्रांस के प्रमुख व्यवसाय
13 Dec 2021
6 min read

Blog Post

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से फ्रांस में प्रमुखता से बढ़ने वाले व्यवसायों के बारे में बताने वाले हैं।

फ्रांस France दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जर्मनी Germany के बाद फ्रांस की अर्थव्यवस्था Economy दूसरे पायदान पर आती है। फ्रांस का आर्थिक विकास कई तरह से व्यवसायों के ऊपर निर्भर है। सभी व्यवसाय ना केवल अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं, बल्कि सक्रिय रूप से कॉर्पोरेट जिम्मेदारी corporate responsibility में भी हिस्सेदारी दिखाते हैं।

फ्रांस में कई व्यवसाय तो ऐसे भी हैं, जो प्रमुखता से पर्यावरण, शासन और वहां रह रहे नागरिकों के साथ जुड़ाव बनाकर काम करते हैं। इन व्यवसायों का प्रमुख उद्देश्य होता है कि, वे अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट Products लोगों को प्रदान करें, अच्छी सेवा भी प्रदान करें और सभी नागरिकों के साथ जुड़ाव भी बनाकर चलें। इस तरह की रूपरेखा बनाकर चलने से फ्रांस के कई व्यवसायों को काफी फायदा हुआ है। इससे अर्थव्यवस्था में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से फ्रांस में प्रमुखता से बढ़ने वाले व्यवसायों के बारे में बताने वाले हैं।

रिटेलिंग क्षेत्र Retailing Sector

फ्रांस में रिटेलिंग यानी की खुदरा-बिक्री का व्यवसाय काफी जोरो पर रहता है। इस व्यवसाय से जुड़ कर काफी लोग फ्रांस में बड़े व्यवसायी बन चुके हैं। इस क्षेत्र में प्रमुखता से काम कर रही कंपनी Carrefour Retailing प्रमुख मानी जाती है। यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है, जिसका दफ्तर पेरिस Paris में बनाया गया है। यह पूरी दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर में से एक है। कंपनी की कई शाखाएं यूरोप में मौजूद है। यूरोप के साथ-साथ साउथ अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में भी इसकी शाखाएं हैं। इसके अलावा Auchan Holding भी रिटेलिंग के क्षेत्र में काफी बड़ी कंपनी है। यह कंपनी 12 देशों में फैली हुई है, इस कंपनी का नाम फ्रांस की 10 बड़ी कंपनियों में आता है। जिसकी शाखाएं स्पेन Spain, पुर्तगाल Portugal, चीन China, ताइवान Taiwan, रूस Russia, यूक्रेन Ukraine, पोलैंड Poland, रोमानिया Romania, हंगरी Hungary आदि शहरों में भी हैं।

निर्माण क्षेत्र Construction Sector

फ्रांस में निर्माण Construction क्षेत्र में भी काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। इस क्षेत्र में भी कई कंपनियों ने नाम कमाया है। इस क्षेत्र में प्रमुखता से काम कर रही Vinci Construction काफी प्रचलित है। कई वर्षों से Vinci कंपनी निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है।  बताया जाता है कि 1899 में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी। जिसमें अब तक 210000 कर्मचारी काम करते हैं और कंपनी निवेश, निर्माण investment, construction के क्षेत्र में काफी बढ़ोतर कर चुकी है। जिसका बिजनेस यूके UK तक फैला हुआ है।

बीमा क्षेत्र Insurance Sector

फ्रांस में बीमा के क्षेत्र में काफी अच्छा व्यवसाय बढ़ रहा है। चाहे निजी क्षेत्र हो या फिर सरकारी दोनों ही क्षेत्र में बीमा करने वाली कंपनियां जोर-शोर से काम कर रही हैं। इस क्षेत्र में प्रमुखता से काम करने वाली कंपनी AXA Insurance एएक्सए इंश्योरेंस नाम से जानी जाती है। यह कंपनी फ्रांस की वरिष्ठ इंश्योरेंस कंपनी में से एक है। इस कंपनी को साल 2019 में अच्छा व्यवसाय करने और बड़ा रेवेन्यू बनाने के लिए फ्रांस की दूसरी सबसे अच्छी कंपनी का खिताब दिया गया था।

ऑटोमोबाइल क्षेत्र Automobile Sector

फ्रांस में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं। कई बड़ी कंपनियां गाड़ियों के पार्ट्स और टायर बनाने में काफी अच्छा नाम कमा रहीं हैं। फ्रांस में ऑटोमोबाइल क्षेत्र काफी विकसित हुआ है और यह भी फ्रांस का प्रमुख व्यवसाय माना जाता है। इस क्षेत्र में प्रमुखता से MICHELIN कंपनी काफी मशहूर है।यह कंपनी गाड़ी के टायर बनाती है, साथ ही एयरक्राफ्ट aircraft, भारी उपकरण heavy equipment,  मोटरसाइकिल और साइकिल,motorcycles and bicycles बनाने का काम भी करती है। यह कंपनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियां जैसे कि, ऑडी Audi, पोर्श Porsche, टोयोटा Toyota आदि के साथ जुड़कर भी काम करती है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में Renault कंपनी का भी बड़ा नाम है, यह कंपनी पूरी दुनिया में प्रख्यात है। भारत के बाजार में भी इस कंपनी की अच्छी-खासी पकड़ है। पूरी दुनिया में देखा जाए तो, रेनॉल्ट कंपनी 134 देशों में काम करती है और साल 2019 तक 3.8 मिलियन गाड़ियां बेच चुकी है। इसके साथ ही Peugeot कंपनी भी ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में काफी बड़ी मानी जाती है। यह फ्रांस की 5 बड़ी कंपनियों में शुमार रह चुकी है।

तेल और गैस क्षेत्र Oil and Gas Sector

फ्रांस में तेल, पेट्रोलियम और गैस के क्षेत्र में भी काफी अच्छी संभावनाएं हैं।  यह बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहे है। इस क्षेत्र में Total नामक कंपनी काफी बड़ी है। साल 1924 में इस कंपनी का निर्माण हुआ था। जो अब तक काफी बड़ा व्यवसाय कर चुकी है। जिसमें अब तक 100000 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहें हैं। इस कंपनी से 184 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू बनाया जा चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी दुनिया के 130 देशों में फैली हुई है।