कुछ भारतीय ब्रांड्स जिनकी जगह नहीं ले पाया कोई

Share Us

1905
कुछ भारतीय ब्रांड्स जिनकी जगह नहीं ले पाया कोई
22 Jan 2022
7 min read

Blog Post

ये दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में समय के साथ कितनी चीज़ें आती हैं और चली जाती हैं। कुछ चीज़ें बनती हैं तो कुछ टूट जाती हैं। कुछ चीज़ों की हमें याद रहती है तो कुछ चीज़ों को हम बहुत जल्दी भूल भी जाते हैं। इन सबके साथ कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जो समय के साथ भी नहीं बदलती हैं। यहाँ तक कि इस इंटरनेट के दौर में और इस डिजिटल युग में भी चीज़ें नहीं बदली हैं वो हैं कुछ पुराने ब्रांड्स। भले ही इनसे कई महंगे और अच्छे ब्रांड्स मार्केट में आ गये हों लेकिन ये सालों पुराने कुछ भारतीय ब्रांड्स Indian brands आज भी हमारे दिल-ओ-दिमाग के बहुत करीब हैं।

कुछ ब्रांड ऐसे होते हैं जो उपभोक्ताओं और ग्राहकों के बीच अपनी एक सकारात्मक छवि छोड़ देते हैं और उस चीज को हम अपने दिलो दिमाग से जल्दी निकाल नहीं पाते हैं। समय-समय पर नयी नयी चीज़ें बनती हैं, नए नए प्रॉडक्ट बनते हैं और फिर एक समय के बाद पुराने हो जाती हैं। ऐसे ही कई ब्रांड आते हैं और कई ब्रांड चले जाते हैं लेकिन कुछ ब्रांड ऐसे होते हैं जो कभी पुराने नहीं होते हैं। ये वो ब्रांड्स हैं जो समय के साथ भी नहीं बदले हैं और आज भी सबके दिलों में और हर घर में राज करते हैं। चलिए जानते हैं वे ब्रांड्स कौन-कौन से हैं जो, हैं तो बहुत साल पुराने लेकिन आज भी हमारे जीवन का हिस्सा हैं। 

एशियन पेंट्स Asian Paints

एशियन पेंट्स Asian Paints भारत की सबसे बडी और एशिया Asia की चौथी सबसे बडी रंगो की कम्पनी है। भारत देश India में सबसे ज्यादा इसी कम्पनी का रंग घरों में इस्तेमाल होता है। यह कम्पनी दुनिया भर में अपने प्रोडक्ट के लिए लोकप्रिय है। इस कम्पनी की शुरुआत 1942 में की गयी थी। तब से लेकर आज तक जब भी रंग की बात आती है तो सबसे पहले एशियन पेंट्स का नाम आता है। 

टाटा नमक Tata Salt

टाटा नमक Tata Salt ने ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज भारत के ज़्यादातर घरों में टाटा नमक का ही इस्तेमाल किया जाता है। 1983 में टाटा केमिकल्स ने भारत का पहला आयोडाइज्ड नमक iodized salt शुरू किया। टाटा नमक ने अपनी बेहतरीन रणनीति strategy से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। टाटा नमक आज देश का सर्वश्रेष्ठ नमक बन गया है। टाटा नमक ने ग्राहकों के दिलों में और लोगों के घरों में जो जगह जगह बनाई है वो जगह आज कई वर्षों बाद भी वैसे ही बरकरार है।

पान पराग Paan Parag

70 के दशक में इस ब्रांड के 5 रुपए के 100 ग्राम पैकेट ने ऐसी धूम मचाई कि ये भारत के अलावा खाड़ी देशों gulf countries, अमेरिका America और यूरोप Europe तक पहुंच गया और पसंद किया जाने लगा। कानपुर Kanpur के प्रमुख उद्योगपति Industrialist मनसुख भाई कोठारी Mansukh Kothari ने पान मसाला बनाने की शुरुआत की थी और दशकों से पान पराग लोगों की ज़ुबान पर अपना स्वाद बरक़रार किये हुए है। पिता के साथ मिलकर विक्रम कोठारी की मेहनत से पान पराग देश-दुनिया में छा गया और हर जुबां पर पान पराग सुनाई देने लगा। 

पारले parle

यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिससे हमारी बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। यह भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्किट ब्रैंड biscuit brand में से एक है। बिस्किट ब्रैंड parle पारले जी इसकी शुरुआत आजादी से पहले 1929 में चौहान Chauhan फैमिली ने की थी और तब से ये हमारी कई पीढ़ियों का सबसे पसंदीदा बिस्किट बना हुआ है। मार्केट्स में बहुत से ब्रांड आये और गए पर पार्ले जैसा कोई बिस्किट ब्रांड नहीं आया। 

गोदरेज ग्रुप Godrej Group

गोदरेज ग्रुप Godrej Group भी पूरी दुनिया में ही अपने अलग अलग कई सारे प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज के लिए जानी जाती है। गोदरेज ग्रुप की स्थापना आदि गोदरेज के द्वारा साल 1897 में की गई थी। इस कंपनी के द्वारा बनाए प्रोडक्ट्स न केवल भारत तक सीमित हैं बल्कि पूरे विश्व में लोगों के द्वारा पसंद किये जाते हैं। आज भी गोदरेज कई सारे सेक्टर्स में अपनी मजबूत पकड़ रखता है। 

बोरोलीन Boroline

 आज भी इस हरी ट्यूब वाली क्रीम की अलग ही पहचान बनी हुई है। वर्ष 1929 में कोलकाता Kolkata के गौर मोहन दत्त ने लोगों के लिए भारतीय ब्रांड में एंटीसेप्टिक क्रीम antiseptic cream बनाने का फैसला किया। बोरोलिन boroline आज भी हाथी वाले क्रीम के तौर पर भी पहचाना जाता है। आज मार्केट में तमाम प्रोडक्ट्स के आने के बाद भी लोग एंटी सेप्टिक क्रीम के तौर पर बोरोलिन को घरों में रखना नहीं भूलते हैं। 

रेमंड Raymond

रेमंड ग्रुप की शुरुआत आज से करीब 95 साल पहले ही 1925 में की गई थी। यह ब्रांड भारत में और पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रांड है। रेमंड भारतीय सूटिंग और शर्टिंग कंपनी है। यह कंपनी सूट के कपड़े बनाती है। यह ब्रांड कपड़ों की बेहतरीन गुणवत्ता finest quality का उत्पादन करता है इसलिए यह सबके दिलों पर राज करता है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा Mahindra & Mahindra

 महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा जिसे 1945 में मोहम्मड महिन्द्रा Muhammad & Mahindra के नाम से शुरू किया गया था। यह 77 साल पुरानी कंपनी आज दुनिया की नंबर वन ट्रैक्टर मैन्यूफैक्चरर tractor manufacturer बन चुकी है। ऑटोमोटिव सेक्टर Automotive sector में अब तक कई ब्रांड्स आये, पर मंहिद्रा जैसे कोई नहीं आ पाया। यह भारत के किसानों की पहली पसंद तो है ही साथ ही साथ यह दुनिया की नंबर वन ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर भी है। 

एमडीएच MDH

एमडीएच MDH मसाले आज भी हर घर की पहली पसंद हैं। यह चुन्नीलाल गुलाटी Chunilal Gulati के द्वारा 1919 में शुरू की गई थी और आज इस कंपनी के मसाले ना सिर्फ भारत में बेचे जाते हैं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं। आज बहुत सारे सारे देशों में एमडीएच की डिमांड है। इस ब्रांड को प्रसिद्धि के शिखर पर ले जाने का श्रेय मसाला किंग Masala King के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी Dharampal Gulati को जाता है। आज हर घर में इनके मसालों की ख़ुशबू आती है। 

अमूल Amul

आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड Anand Milk Union Limited इसे हम शॉर्ट में अमूल Amul के नाम से भी जानते हैं। 1946 में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के गाइडेंस में त्रिभुवन दास पटेल Tribhuvan Das Patel के द्वारा शुरु की गयी यह कंपनी आज की तारीख में दुनिया की सबसे ज्यादा दूध और दूध से बने हुए चीजों का उत्पादन करती है। अमूल बटर Amul butter, अमूल क्रीम Amul cream, अमूल दूध हर किसी की जुबां पर सालों से अमूल ही अमूल है।