अपने अंदर स्मार्टनेस को कैसे लाएं

Share Us

2432
अपने अंदर स्मार्टनेस को कैसे लाएं
11 Feb 2022
8 min read

Blog Post

अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते है और अपने सपनों को पूरा करना चाहते है तो मेहनत करने के साथ-साथ आपको स्मार्ट भी बनना होगा। स्मार्ट smart का मतलब सिर्फ व्यक्ति की बाहरी सुंदरता से नहीं होता है मतलब सिर्फ दिखने में सुन्दर और आकर्षक व्यक्ति को ही स्मार्ट नहीं कहा जा सकता है बल्कि आपकी बुद्धिमता और समझदारी से भी स्मार्ट शब्द को जोड़ा जाता है। जो लोग अपने व्यवहार से दूसरे को प्रभावित कर लेते हैं और जल्दी से किसी चीज को समझने में सक्षम होते हैं वो भी स्मार्ट कहलाते हैं और स्मार्ट बनना आजकल बहुत जरुरी है। तभी जाकर आप किसी भी क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं।

स्मार्ट, ये शब्द आजकल हर किसी के मुँह से सुनने को मिल जायेगा। हम लोग न जाने कितनी बार स्मार्ट smart शब्द का प्रयोग करते हैं। स्मार्ट बनना हर कोई चाहता है, हर किसी की चाहत यही होती है कि वो स्मार्ट और सबसे अलग दिखे। क्योंकि स्मार्ट लोग हर जगह बाजी मार जाते हैं। स्मार्ट लोगों के साथ हर कोई रहना चाहता है और उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहता है। आजकल तो हर क्षेत्र में बहुत कॉम्पिटीशन Competition है इसलिए स्मार्ट बनना बहुत जरुरी है। क्योंकि बिना स्मार्ट बने आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं और सफल होने के लिए आपको हर हाल में अपने अंदर स्मार्टनेस smartness को लाना होगा। स्मार्ट का मतलब सिर्फ बाहरी सुंदरता से नहीं होता है बल्कि और भी बहुत सारे गुण हैं जो आपको स्मार्ट बनाते हैं और ये गुण आपके अंदर जरूर होने चाहिए। तभी जाकर आप स्मार्ट कहलाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपने अंदर स्मार्टनेस ला सकते हैं और स्मार्ट बनने के क्या तरीके हैं।

पहनावे के साथ साथ बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें 

आज के समय में अपने अंदर स्मार्टनेस को लाना बहुत जरुरी हो गया है। स्मार्टनेस smartness हर जगह काम आती है। फिर चाहे वो किसी जॉब में हो, किसी फंक्शन में हो या फिर फ्रेंड सर्कल में हो। हर जगह स्मार्टनेस एक जरुरत बन गयी है। सबसे पहले जब हम किसी के सामने भी जाते हैं तो सामने वाले की सबसे पहले नजर हमारे पहनावे पर पड़ती है। यानि वो सबसे पहले आपका पहनावा देखता है इसलिए ड्रेसिंग सेंस dressing sense सही होना सबसे जरुरी है। स्मार्ट बनने के लिए आपको सबसे पहले ड्रेसिंग सेंस को सुधारना होगा। आपको समय और जगह के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। आपको वही कपड़े चाहिए जो आप पर अच्छे लगते हैं। कभी भी दूसरों की नकल नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हर इंसान की पर्सनालिटी personality के हिसाब से कपड़े भी अलग अलग होते हैं। इसलिए कपड़ों का चुनाव हमेशा सोच समझ कर करना चाहिए। इसके अलावा स्मार्ट बनने के लिए आपको बॉडी लैंग्वेज body language पर भी ध्यान देना होगा। स्मार्ट बनने के लिए बॉडी लैंग्वेज आपकी अच्छी होनी चाहिए। सामने वाला आपके बात करने के तरीके और हाव भाव को देखकर आपकी स्मार्टनेस का अंदाजा लगा सकता है। अच्छी बॉडी लैंग्वेज के लिए हमें कभी भी बात करते समय अपने हाथों और पैरों को नहीं हिलाना चाहिए। जिसका बात करने का तरीका अच्छा होता है लोग उनकी तरफ खुद ही खिंचे चले आते हैं इसलिए आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज को भी improve करना चाहिए। 

हमेशा फिट और साफ़ सुथरा रहें 

फिट लोग हमेशा सबके लिए आकर्षण का केंद्र center of attraction होते हैं। अपने आप को हमेशा फिट रखने की कोशिश करें। फिट रहने का मतलब स्वस्थ रहने से भी है। अपने आपको व्यायाम और योगा के द्वारा फिट रखें। क्योंकि जब आपका शरीर चुस्त दुरुस्त और हेल्दी healthy रहेगा तभी जाकर आप सामने वाले को इम्प्रेस कर पायेंगे। आजकल फिट रहने के बहुत सारे साधन हैं। जैसे जिम जाना, योगा करना, फिट रहने वाले ऍप app की मदद लेना या फिर एक्सरसाइज exercise करके आप अपने को फिट रख सकते हैं। आजकल तो कई सारी जॉब ऐसी हैं जिनमें फिटनेस fitness के आधार पर ही सेलेक्शन किया जाता है। अगर आप फिट रहते हैं तो आप हीन भावना का शिकार होने से बच जाते हो। इसके लिए आप ताजा व अच्छा खाना खाएं और जंक फ़ूड junk food से दूरी बनाये रखें। इसके साथ ही अपने आप को हमेशा साफ़ सुथरा रखें। साफ़ सुथरे कपड़े पहनें और अपने आसपास भी साफ सफाई का ध्यान रखें। 

हमेशा अपडेट रहें और अपनी जिम्मेदारियों को समझें 

स्मार्ट बनने के लिए अपडेट update रहना बहुत जरुरी है। अपडेट से मतलब है आपको अपने आसपास और देश दुनिया के बारे में पता होना चाहिए। आपको current knowledge भी होनी चाहिए। इसका फायदा ये होगा कि आप हमेशा सतर्क रहेंगे। क्योंकि आपको अपने आसपास होने वाली हर घटना की जानकारी होगी। चाहे वो कुछ सरकारी नियम और कायदे क़ानून हो या फिर आपकी जॉब और आपके व्यापार से संबंधित हो। मतलब यदि आपको अपने अन्य कामों के साथ-साथ वर्तमान ज्ञान current knowledge भी है तो सामने वाला आपकी बातें सुनकर जरूर इम्प्रेस हो जायेगा और आप उसकी नजर में स्मार्ट बन जाओगे। इसके अलावा आपको अपनी जिम्मेदारियों responsibilities को भी समझना होगा। अगर आप किसी काम को ईमानदारी Honesty और मन लगाकर करते हैं तो आप दूसरों की नजर में स्मार्ट बन जाते हैं। यदि आप अपने काम को समय से पूरा कर लेते है तो इसका मतलब है आप अपने काम को अपनी जिम्मेदारी समझ कर करते हैं। ऐसे में लोग आपको इज्जत भी देंगे और इस तरह आप स्मार्ट भी बन जायेंगे। 

खुलकर बात करें और दूसरों को प्रभावित करें 

कई बार कुछ लोगों को अच्छी नॉलेज होती है लेकिन अंतर्मुखी introvert होने के कारण लोग उन्हें जल्दी से समझ नहीं पाते हैं और वे जिंदगी की रेस में पीछे छूट जाते हैं इसलिए ऐसा न करें। हमेशा खुलकर बात करें। ऐसा करने से सामने वाला आपको अच्छे से समझ पायेगा और बातचीत करने से लोगों के बीच में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आप अपनी प्रतिभा Talent को खुलकर उजागर कर पाएंगे। जितना आप अपने आसपास लोगों से सम्पर्क में रहोगे उतना आपमें कॉन्फिडेंस Confidence आयेगा और आप अपने आपको अच्छे से साबित कर पाएंगे। अगर हर चीज में आप बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे तो आप दूसरों की नजर में स्मार्ट बन जायेंगे। आपके अंदर जो भी कला या गुण है उसे बाहर निकालें। जिससे लोग आपके इस गुण को जल्द से जल्द पहचान सकें और इस तरह आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। आपको अपने क्षेत्र के लगभग सभी काम आने चाहिए। क्योंकि अगर आप आलराउंडर all rounder बनेंगे तो हर कोई आपको ही पूछेगा और सबकी नजर में आपकी इज्जत बढ़ जायेगी। नयी-नयी टेक्नोलॉजी technology की जानकारी भी रखें। इससे आपकी स्मार्टनेस तो बढ़ेगी ही साथ में आपका रुतबा भी बढ़ जाएगा। 

हार न मानें और समस्याओं का समाधान ढूंढे 
जीवन में यदि आपको कभी हार का सामना करना भी पड़ता है तो कभी घबरायें नहीं बल्कि उसका हल निकालने की कोशिश करें। हार से सबक लें और फिर से नयी शुरुआत करें। ये सोचे कि परेशानियों से हमें कुछ सीखने को मिला। अगर आप परेशानी में भी हिम्मत बनाये रखते हैं और दुःख के समय भी सोच समझकर निर्णय लेते हैं तो लोगों की नजर में स्मार्ट बन जाते हो। क्योंकि विपरीत परिस्थिति में भी अपने को कमजोर नहीं होने देना ये भी स्मार्ट व्यक्ति के ही गुण हैं। अपने आपको पॉजिटिविटी positivity से भरपूर रखें। पॉजिटिविटी आपके व्यक्तित्व को निखारने के साथ साथ आपकी समाज में एक अच्छी छवि good image भी बनाती है। यदि किसी भी इंसान की सोच पॉजिटिव होती है तो वह अपने साथ साथ अपने आसपास के लोगों को भी मोटिवेट motivate करता है। जिससे लोगों को भी हिम्मत मिलती है और लोग जल्दी से हार नहीं मानते हैं। फिर वो समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। सकारात्मकता जीवन में स्मार्ट, सफल और सबसे अलग बनने के लिए बहुत ही आवश्यक है। बस अपनी सोच पॉजिटिव रखें तो आपको स्मार्ट बनने से कोई नहीं रोक सकता है।