सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी किन किताबों से करें?

Share Us

2649
सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी किन किताबों से करें?
09 Apr 2024
6 min read

Blog Post

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) भारत में सिविल सेवा परीक्षा Civil Services Examination in India आयोजित करता है, जो देश की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है। यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी एक लंबी और कठिन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह से समझना चाहिए और उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।  यूपीएससी सीएसई परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है।

हर साल लाखों स्टूडेंट्स सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन की तैयारी करते हैं और करे भी क्यों ना, इस एग्जाम को पास करने के बाद आप आईएएस IAS, आईपीएस IPS, आईआरएस IRS, आईएफएस IFS और आईडीएएस IDAS जैसे बडे़ पदों को संभालते हैं और देश की सेवा करते हैं।

ऐसा देखा गया है कि पिछले 15 सालों से पहले के मुकाबले अब ज्यादा छात्र इस परीक्षा के लिए कोचिंग UPSC Coaching कर रहे हैं और ऑनलाइन कोचिंग होने की वजह से अब तो छात्र घर पर ही इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2024 के लिए तैयारी शुरू करने से पहले, आपको परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, और महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानकारी होना ज़रूरी है।

आइए जानते हैं सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी किन किताबों UPSC booklist से करनी चाहिए। 

यूपीएससी सीएसई UPSC CSE के बारे में शायद हर कोई जानता है क्योंकि भारत में सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन Civil Services Examination को सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय परीक्षा का दर्जा प्राप्त है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन की तैयारी करते हैं और करे भी क्यों ना, इस एग्जाम को पास करने के बाद आप आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस और आईडीएएस जैसे बडे़ पदों को संभालते हैं और देश की सेवा करते हैं।

क्या होता है सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन?

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन Union Public Service Commission यानी की यूपीएससी स्तर A और स्तर B कर्मचारियों की भर्ती के लिए हर साल एग्जाम्स करवाता है और सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन भी उनमें से एक है। यूपीएससी का गठन 1 अक्टूबर, 1926 को हुआ था और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। लाखों छात्र सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन की तैयारी करते हैं और ऐसा देखा गया है कि पिछले 15 सालों से पहले के मुकाबले अब ज्यादा छात्र इस परीक्षा के लिए कोचिंग कर रहे हैं और ऑनलाइन कोचिंग होने की वजह से अब तो छात्र घर पर ही इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 

यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2024

यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2024 पैटर्न में तीन चरण होते हैं - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। प्रत्येक चरण के लिए परीक्षा का पैटर्न नीचे दिया गया है:

यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2024 (UPSC IAS exam pattern 2024)

चरण परीक्षा का प्रकार प्रश्नों का प्रकार अंक समय
प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) 200 (प्रत्येक पेपर के लिए 100) 2 घंटे (प्रत्येक पेपर के लिए)
मुख्य लिखित निबंध, लघु उत्तर और उत्तर लेखन 1750 (प्रत्येक पेपर के लिए 250) 3 घंटे (प्रत्येक पेपर के लिए)
साक्षात्कार मौखिक व्यक्तित्व परीक्षण 275 30 मिनट

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2024 (UPSC Prelims Exam Pattern 2024)

पेपर विषय अंक
पेपर 1 सामान्य अध्ययन (जीएस) 200
पेपर 2 सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (सीएसएटी) 200

यूपीएससी मुख्य परीक्षा पैटर्न 2024 (UPSC main exam pattern 2024)

पेपर विषय अंक
पेपर 1 निबंध 250
पेपर 2 सामान्य अध्ययन (जीएस) - I 250
पेपर 3 सामान्य अध्ययन (जीएस) - II 250
पेपर 4 सामान्य अध्ययन (जीएस) - III 250
पेपर 5 सामान्य अध्ययन (जीएस) - IV 250
पेपर 6 वैकल्पिक विषय 250
पेपर 7 वैकल्पिक विषय 250
पेपर 8 भाषा 250
पेपर 9 साहित्य 250

यूपीएससी साक्षात्कार पैटर्न 2024 (upsc interview pattern 2024)

यूपीएससी साक्षात्कार में, उम्मीदवारों का व्यक्तित्व, बुद्धि, सामान्य ज्ञान, निर्णय लेने की क्षमता और лидерता गुणों का परीक्षण किया जाता है।

यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2024 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  • प्रारंभिक परीक्षा केवल एक योग्यता परीक्षा है। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
  • मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं। उम्मीदवारों को 250 अंकों के 7 पेपर और 300 अंकों के 2 पेपर लिखने होते हैं।
  • साक्षात्कार में कुल 275 अंक होते हैं।
  • यूपीएससी आईएएस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझना और उसी के अनुसार तैयारी करना महत्वपूर्ण है।

यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: https://upsc.gov.in/

सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी किन किताबों से करें? UPSC CSE booklist

सिलेबस CSE Syllabus को अच्छे से जानने के बाद आपको सबसे पहले एनसीईआरटी NCERT की किताबें पढ़नी चाहिए। कई टॉपर्स बताते हैं कि एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है और कम समय में ही आपको हर टॉपिक की अच्छी समझ हो जाती है। जब हम स्टैंडर्ड बुक्स से पहले एनसीईआरटी की किताबें पढ़ते हैं तो हमें स्टैंडर्ड बुक्स को समझने में आसानी होती है। 

आपको कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक की सारी सोशल साइंस की एनसीईआरटी की किताबें पढ़नी चाहिए। 

एनसीईआरटी बुक लिस्ट NCERT booklist

हिस्ट्री बुक लिस्ट History booklist

1. आवर पास्ट पार्ट 1

2. आवर पास्ट पार्ट 2

3. आवर पास्ट पार्ट 2 और पार्ट 3

4. इंडिया एंड द कंटेंपररी वर्ल्ड पार्ट 1

5. इंडिया एंड द कंटेंपररी वर्ल्ड भाग 2

6. थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री

7. थीम्स इन इंडियन हिस्ट्री पार्ट 1,2,3

जियोफ्राफी बुक लिस्ट Geography booklist

1. द अर्थ आवर हैबिटेट

2. आवर एनवायरमेंट

3. रिसोर्स एंड डेवलप्मेंट

4. कंटेम्पररी इंडिया पार्ट 1

5. कंटेम्पररी इंडिया पार्ट 2

6. फंडामेंटल्स ऑफ फिजिकल ज्योग्राफीइंडिया – फिजिकल एनवायरमेंट

7. फंडामेंटल्स ऑफ ह्यूमन जियोग्राफी इंडिया – पीपल एंड इकोनॉमी

Also Read: जानिए भारत में टॉप- रेटेड आईएएस कोचिंग संस्थान कौन से हैं?

पॉलिटिकल साइंस की किताबें Political science booklist

1. सोशल साइंस : सोशल एंड पॉलिटिकल लाइफ 1 

2. सोशल साइंस : सोशल एंड पॉलिटिकल लाइफ 2    

3. सोशल साइंस : सोशल एंड पॉलिटिकल लाइफ 3

4. डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स 1    

5. डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स 2

6. इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन ऐट वर्क 

7. पॉलिटिकल थ्योरी

8. कंटेम्पररी वर्ल्ड पॉलिटिक्स

9. पॉलिटिक्स इन इंडिया सिन्स इंडिपेन्डेंस

इकोनॉमिक्स की किताबें Economics booklist

1. इकोनॉमिक्स

2. अंडरस्टैंडिंग इकोनॉमिक्स डेवलपमेंट

3. इंडियन इकोनॉमिक डेवलपमेंट 

4.स्टैटिस्टिक्स फॉर इकोनॉमिक्स

5. इंट्रोडक्ट्री मैक्रो इकोनॉमिक्स 

6. इंट्रोडक्ट्री माइक्रो इकोनॉमिक्स

सोशियोलॉजी की किताबें Sociology booklist

1. इंट्रोड्यूसिंग सोशियोलॉजी- अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी    

2. इंडियन सोसाइटी

3. सोशल चेंज एंड डेवलपमेंट इन इंडिया

4. सोशियोलॉजीस्टेटस ऑफ वुमेन, सोशियोलॉजी कल्चर     

आपको बता दें कि शुरुआत में हर टॉपिक को समझने के किए एनसीईआरटी की किताबें पढ़ना ज़रूरी है लेकिन सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें पढ़कर आप इस परीक्षा को पास नहीं कर सकते हैं, अच्छी तैयारी के लिए आपको स्टैंडर्ड बुक्स पढ़ना ही होगा। 

Also Read: राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस- सिविल सेवकों के समर्पण का प्रतीक

स्टैंडर्ड बुक लिस्ट Standard booklist for Civil Service Examination

1. भारत का स्वंतत्रता संघर्ष - बिपन चंद्र

2. भारत की राजव्यवस्था- एम. लक्ष्मीकांत

3. स्पेक्ट्रम भारतीय संस्कृति

4. भौतिक और मानव भूगोल- शीलवंत सिंह

5. ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट एटलस

मेंस के लिए कुछ उपयोगी किताबें

1. भारत की राजव्यवस्था - एम. लक्ष्मीकांत

2. भारत की विदेश नीति- वी. एन. खन्ना

3. भारत का संविधान:एक परिचय - डॉ डी डी बसु

4. भारत: गांधी के बाद- रामचंद्र गुहा

5. सामाजिक समस्याएं- राम अहूजा

6. भौतिक भूगोल- माजिद हुसैन    

7. भारत एवं विश्व का भूगोल- माजिद हुसैन    

8. भारतीय अर्थव्यवस्था- रमेश सिंह

9. पर्यावरण एवं परिस्थितिकी- माजिद हुसैन    

एग्जाम की तैयारी Exam preparation करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें-

  • इस एग्जाम में बारे में शायद भारत का हर व्यक्ति जानता है और हर साल लाखों स्टूडेंट इस एग्जाम को देते हैं और यही सब कारण है कि आज ऐसे कई इंस्टीट्यूट हैं जो यूपीएससी सीएसई के लिए कोचिंग देते हैं और मार्केट में हर सब्जेक्ट के किए कई नोट्स और किताबें हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको एग्जाम क्लियर करने के लिए खुद की स्ट्रेटजी बनानी है और खुद से बुकलिस्ट तैयार करनी है। 
  • एक ही टॉपिक के लिए कई किताबों को पढ़ने की बजाय एक ही किताब को कई बार पढ़ें।
  • एग्जाम का सिलेबस काफी ज्यादा है और इसीलिए कई छात्र मेहनत करके सिलेबस तो पूरा कर लेते हैं लेकिन टॉपिक को रिवाइज नहीं कर पाते हैं और इसीलिए उनके एग्जाम में कम मार्क्स आते हैं। आपको ये गलती बिलकुल भी नहीं करनी है और हर टॉपिक को अच्छे से रिवाइज करना है।
  • इस एग्जाम को क्लियर करने के लिए आपको रोज़ कम से कम 6 घंटे पढ़ना ही होगा। ध्यान रखें कि एक दिन 10 घंटे पढ़ने से और दूसरे दिन कुछ भी नही पढ़ने से आप इस एग्जाम को क्लियर नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस एग्जाम को क्लियर करने के लिए आपका कंसिस्टेंट रहना बहुत ज़रूरी है। 
  • टाइम टेबल बनाएं और डेली टारगेट सेट करें ताकि आपको पता हो कि आज आपको कौन-कौन से टॉपिक को पूरा करना है। 

निष्कर्ष

निर्धारित कट-ऑफ से ज्यादा स्कोर करने के लिए प्रीवियस इयर्स पेपर्स सॉल्व करें और ढेर सारे मॉक टेस्ट दें। मॉक टेस्ट देने से आप एग्जाम के वक्त कैसे टाइम मैनेजमेंट करना है, यह सीख जाएंगे। अपना नाम लिस्ट में लाने के लिए आपको दूसरे एस्पिरेंट्स की तुलना में ज्यादा मेहनत करनी होगी। अगर आपका मेंस एग्जाम बहुत अच्छा जाता है और इंटरव्यू बहुत अच्छा नहीं जाता है फिर भी आपका नाम लास्ट लिस्ट में हो आ सकता है इसीलिए सबसे पहले मेंस एग्जाम की अच्छे से तैयारी करें।