News In Brief Sustainability
News In Brief Sustainability

लोकप्रिय क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का आज है जन्मदिन

Share Us

2261
लोकप्रिय क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का आज है जन्मदिन
23 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम Indian Freedom Movement के इतिहास में देश के लिए समर्पित क्रांतिकारियों में अगर हमें आदर्श क्रांतिकारियों चुनने के लिए कई नाम आएंगे। इनमें चंद्रशेखर आजाद Chandra Shekhar Azad का नाम भी प्रमुख रूप से आएगा। आज यानी कि 23 जुलाई को आजाद जी कि जन्मतिथि Azad ji's birth date है। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ था। इन्‍होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी की लड़ाई के लिए कुर्बान कर दिया। 

चंद्रशेखर बेहद कम्र उम्र में देश की आजादी की लड़ाई का हिस्सा बने थे। जब सन् 1922 में चौरी चौरा की घटना के बाद गांधीजी Gandhiji ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो आज़ाद का कांग्रेस Congress से मोहभंग हो गया। इसके बाद वे पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल और शचीन्द्रनाथ सान्याल योगेश चन्द्र चटर्जी Pandit Ram Prasad Bismil and Shachindranath Sanyal Yogesh Chandra Chatterjee द्वारा 1924 में गठित हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन Hindustan Republican Association से जुड़ गए। आजाद की लोकप्रियता का खुलासा उनकी मौत के बाद हुआ जब उनके अंतिम संस्कार में पुरुषोत्मदास टंडन और कमला नेहरू Purushottamdas Tandon and Kamala Nehru भी शामिल हुए थे। भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जहां बाकी क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने अपने प्रतिष्ठा के लिए पकड़ा था, वहीं आजाद का उनमें खौफ देखा जाता था। 

आजादी के प्रति जैसा जज्बा चंद्रशेखर आजाद का था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू India's first Prime Minister Jawaharlal Nehru उस जज्बे के कायल थे। वे अपने सभी क्रांतिकारी साथियों में बहुत ही प्रिय साथी के रूप में जाने जाते थे। वे एक बेहतरीन निशानेबाज और कुशल रणनीतिकार भी थे। उन्होंने खुद को वचन दिया था कि वे कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे जिसे उन्होंने मरते दम तक निभाया। आपको बता दें कि आजाद को 15 साल की उम्र में ही असहयोग आंदोलन में गिरफ्तार कर लिया गया था।अदालत में जज से हुआ उनका संवाद बहुत मशहूर हुआ और यहीं से उनके नाम के आगे आजाद जुड़ गया।

TWN In-Focus