ऐसे रोजगार क्षेत्र जिसमें पुरुषों का है बोलबाला

Share Us

69894
ऐसे रोजगार क्षेत्र जिसमें पुरुषों का है बोलबाला
13 Oct 2021
8 min read
TWN In-Focus

Post Highlight

इस बात को हम झुटला नहीं सकते कि महिलाओं ने किसी भी रोजगार क्षेत्र में अपनी जगह बनाने के लिए कई संघर्ष किए हैं। लेकिन आज भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां महिलाओं की तुलना में आपको ज्यादा पुरुष दिखेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे रोजगार क्षेत्र के बारे में बताएंगे जहां आज भी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम अवसर मिलते हैं और पुरूषों का जलवा आज भी इन क्षेत्रों में कायम है।

Podcast

Continue Reading..

आज हम हर क्षेत्र में लैंगिक समानता देख सकते हैं, लेकिन क्या यह सब शुरू से ऐसा ही था? महिलाओं ने सिर्फ कार्यबल में शामिल होने के लिए ही कड़ी मेहनत की है। उसके बाद उन्होंने समान वेतन से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम बनाकर अविश्वसनीय प्रगति की है। जैसे-जैसे महिलाएं शिक्षित हो रही हैं, उन्हें रोजगार के कई अवसर मिल रहे हैं। 

इस बात को हम झुठला नहीं सकते कि महिलाओं ने किसी भी रोजगार क्षेत्र में अपनी जगह बनाने के लिए कई संघर्ष किए हैं। लेकिन आज भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां महिलाओं की तुलना में आपको ज्यादा पुरुष दिखेंगे। वहीं कुछ ऐसे भी रोजगार क्षेत्र हैं जहां पुरुषों की तुलना में आपको ज्यादा महिलाएं दिखेंगी। आज हम आपको कुछ ऐसे रोजगार क्षेत्र के बारे में बताएंगे जहां आज भी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम अवसर मिलते हैं और पुरूषों का जलवा आज भी इन क्षेत्रों में कायम है -

1. फ़िल्म मेकिंग

इस क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान तो बना रही हैं लेकिन आज भी इस क्षेत्र में केवल 21 प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं। आज भी फ़िल्म मेकिंग और फ़िल्म एडिटिंग के लिए पहली पसंद पुरुष ही हैं। यहां तक कि ऑस्कर में भी सन् 2018 में पहली बार किसी महिला को सिनेमेटोग्राफी के लिए नामित किया गया था।

2. आर्किटेक्ट

अगर आर्किटेक्ट की पढ़ाई की बात करें तो महिलाओं और पुरुषों का अनुपात इसमें बराबर है लेकिन आज भी केवल 25.5 प्रतिशत महिलाएं आर्किटेक्ट के रूप में काम करती हैं। कई शोध में यह बताया गया है कि आय की असमानता की वजह से महिलाएं इस क्षेत्र में काम करना कम पसंद करती हैं और आर्किटेक्ट की पढ़ाई करने के बावजूद भी वो उन क्षेत्रों में काम करती हैं जहां उन्हें सही वेतन मिले।

3.सॉफ्टवेयर डेवलपर

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तो दुनिया में जोरो शोरों से हो रहा है और महिलाएं भी इस क्षेत्र में काफी रुचि रखती हैं लेकिन जब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की बात आती है तो आज भी महिलाएं इसमें बहुत पीछे हैं। आज भी यह एक पुरुष प्रधान क्षेत्र है और 81 प्रतिशत पुरुष बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपर काम करते हैं। अगर महिलाओं पर भरोसा किया जाए और उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, तो वह इस क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

4.पायलट

अगर प्लेन उड़ाने की बात करें, तो दुनिया भर में महिला पायलट की कमी है। यह एक पुरुष प्रधान क्षेत्र है और दुनिया भर में 95 प्रतिशत पुरुष प्लेन उड़ाने का काम करते हैं। 

5.कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री

कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में महिलाएं पुरुषों से पिछड़ रही हैं। इस फ़ील्ड में 91 प्रतिशत पुरुष कार्यरत हैं। इस क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए महिलाओं को समर्थन की जरूरत है।

6.किसान

खेती के क्षेत्र में पुरुष महिलाओं से आगे हैं। अमेरिका में 24.4 प्रतिशत महिलाएं किसान के रूप में काम करती हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो आज भी खेती के क्षेत्र में पुरुषों की संख्या महिलाओं से तीन गुना ज्यादा है।

7.फायर फाइटर 

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आग बुझाने वाले कर्मचारी अक्सर पुरुष होते हैं। महिलाएं इस क्षेत्र में बहुत पीछे हैं और एक शोध के अनुसार इस क्षेत्र में 97 प्रतिशत पुरुष काम करते हैं।