सर्दियों में इन चीजों से रखें स्वास्थ्य का ध्यान

Share Us

1389
सर्दियों में इन चीजों से रखें स्वास्थ्य का ध्यान
10 Nov 2021
9 min read

Blog Post

उपर्युक्त दी गई चीजों का सेवन आपको सर्दियों में ठंडक से से राहत देने में मदद करेगा। न सिर्फ शरीर को गर्म रखने में बल्कि यह खाद्य पदार्थ आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होंगे। इसलिए इन सर्दियों में अपने आहार के साथ इन चीजों को अपनाकर अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर करें।

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बिमारियां साथ लेकर आता है। लोग अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने लगते हैं। ऐसे में खुद को ऊनी कपड़ों से ढकने के अलावा अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। ठंडी के मौसम में गर्म चीजों का सेवन सबसे उत्तम माना जाता है। इसलिए अपने रोज़ के आहार के साथ कुछ ऐसी चीज़ों को अपने खाने के साथ जोड़ना चाहिए जो शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करें। मेवा, शहद, विटामिन-डी, गरम मसाले आदि शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए सहायक होते हैं। इन चीजों को अपने आहार के साथ अपनाना गुणकारी होता है।

सर्दियों में रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान

जैसा कि मौसम अब तेजी से करवट ले रहा है, सर्दियॉं दस्तक दे रही हैं। ऐसे में सेहत से जुड़ी समस्याएं आना भी स्वाभाविक है। कई तरह के कीटाणु व बैक्टीरिया ‌इस मौसम में अपना घर‌ बना लेते हैं, जिसके कारण अनेक बिमारियों के होने की आशंका भी बढ़‌ जाती है। ऐसे में हर‌ किसी को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। न सिर्फ खुद को ऊनी‌ कपड़ों से ढकने की बल्कि खुद को गर्म रखने के लिए अपने खान-पान पर भी ग़ौर करना ज़रूरी है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ मसाले, खाद्य पदार्थ‌ व पेय शरीर को गर्म‌ रखने में मदद करते हैं। कम‌ इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह खाद्य पदार्थ लाभकारी होते हैं। लेकिन अपने शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए कोई भी इसका सेवन कर सकता है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन सर्दियों में लाभदायक है।

1. सूखे मेवों का सेवन

सर्दियों में सूखे मेवों का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। उनमें भी अंजीर मेवों का सबसे बेहतरीन उदाहरण है जो आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसके अलावा खजूर का सेवन भी उत्तम होता है। भारत में खजूर को आमतौर पर गर्म दूध में मिलाकर खाया जाता है। अंजीर और खजूर कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं जो शरीर को गर्म करने के साथ-साथ शरीर की ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं।

2. घी का सेवन है लाभदायक

आयुर्वेद के अनुसार घी सर्दियों के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ सर्दियों के कारण होने वाली सुस्ती को भी दूर करता है।

3. जड़ वाली सब्जियां खाएं

गाजर, मूली, आलू, प्याज और लहसुन यह सभी जड़ वाली सब्जियों में शामिल होते हैं। ये सब्जियां धीमी गति से पचती हैं जिससे अधिक गर्मी पैदा होती है। इसलिए सर्दियों के आहार में इन सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

4. सलाद और पेय पदार्थों में शहद मिलाएं

ठंडी के मौसम में अपने पेय पदार्थों में चीनी के स्थान पर शहद का इस्तेमाल करना‌ फायदेमंद होता है। प्राकृतिक रूप से गर्म होने के कारण यह शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करता है। मधुमेह रोगियों के लिए शहद‌ का उपयोग लाभदायक हो सकता है।

5. खाने में गरम मसाले डालें

भोजन में लौंग, दालचीनी, अदरक, सौंफ आदि जैसे मसालों खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ गर्म भी होते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में गरम मसालों का सेवन करना चाहिए। इन मसालों को चाय या कॉफी में भी डाला जा सकता है।

उपर्युक्त दी गई चीजों का सेवन आपको सर्दियों में ठंडक से से राहत देने में मदद करेगा। न सिर्फ शरीर को गर्म रखने में बल्कि यह खाद्य पदार्थ आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होंगे। इसलिए इन सर्दियों में अपने आहार के साथ इन चीजों को अपनाकर अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर करें।