हेल्थी मॉर्निंग रूटीन क्या है?

Share Us

2715
हेल्थी मॉर्निंग रूटीन क्या है?
13 Jan 2022
8 min read

Blog Post

जब आप सुबह कुछ बेसिक हेल्थी रिचुअल्स को फॉलो करते हैं तो आप ऐसा पाते हैं कि उस दिन आप बेहद ऑर्गेनाइज्ड और अच्छा महसूस करते हैं। इसके साथ-साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।

सुबह उठते ही कुछ अच्छी आदतों healthy morning routine को अपनाकर आप मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। सुबह का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है इसीलिए दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बेहद ज़रूरी है। आपने कई बार ऐसा नोटिस किया होगा कि जब हम सुबह देर से उठते हैं तो काफी स्ट्रेस्ड महसूस करते हैं और काम को जल्दबाजी में करते हैं, जिससे गलतियां होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। अगर आप सुबह देर से उठने की वजह से स्ट्रेस्ड महसूस करते हैं तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए।  सुबह उठने पर आपने रात में सोने से पहले जो खुद से वादा किया था कि मेरा कल का दिन अच्छा जाएगा उसे याद करिए और सुबह की एक अच्छी शुरुआत करिए। जब आप सुबह कुछ बेसिक हेल्थी रिचुअल्स basic healthy rituals को फॉलो करते हैं तो आप ऐसा पाते हैं कि उस दिन आप बेहद ऑर्गेनाइज्ड और अच्छा महसूस करते हैं। इसके साथ-साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है better mental health और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि हेल्थी रिचुअल्स क्या होती हैं, इसीलिए आज हम आपको कुछ बेसिक हेल्थी मॉर्निंग रूटीन बताएंगे जिनकी मदद से आप सुबह की अच्छी शुरुआत कर पाएंगे-

1. पानी से करें दिन की शुरुआत drink water

सुबह की शुरुआत हमेशा पानी से ही करें। 7 से 8 घंटे की नींद के बाद आपको बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए पानी पीना सबसे ज्यादा ज़रूरी है। पानी पीने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है और बॉडी ऑर्गन अच्छे से काम करते हैं। सुबह पानी पीने के बाद दिन भर में करीब 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

2. एक्सरसाइज और मेडिटेशन ज़रूर करें get some exercise and try meditation

पानी पीने के बाद का समय एक्सरसाइज को दें। आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों लेकिन एक्सरसाइज और मेडिटेशन को कम से कम 30 मिनट का समय तो जरूर देना चाहिए। अगर आपको जिम जाना पसंद नहीं है तो मॉर्निंग वॉक ही कर लीजिए लेकिन इसे अवॉइड मत करिए।  दरअसल व्यायाम करने से बॉडी स्ट्रेच होती है जिससे बॉडी सही से फंक्शन करती है और दिमाग भी तंदुरस्त रहता है। एक्सरसाइज करने के बाद आप शावर ले सकते हैं और उसके बाद मेडिटेशन कर सकते हैं। तनावमुक्त रहने के लिए मेडिटेशन से अच्छा कुछ नहीं है। 

3. दिन को प्लान करें plan your day

रात को सोने से पहले हम कई सारे प्लांस तो बना लेते हैं लेकिन दूसरे दिन सुबह उठने के बाद हमें सारे प्लांस याद नहीं रहते हैं इसीलिए दिन को प्लान करने के लिए डायरी की मदद लें। आपको जितने भी टास्क पूरे करने हैं उसकी लिस्ट बना लें और टास्क पूरा करने पर उसके आगे एक टिक लगा दें। ऐसा करने से आप बचे हुए टास्क को पूरा करने के लिए मोटिवेट भी होंगे। 

4. हेल्थी ब्रेकफास्ट खाएं eat a healthy breakfast

ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं मगर ये गलत है। अगर आपको स्वस्थ रहना है तो हेल्थी ब्रेकफास्ट लेना शुरू करें। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन जरूर शामिल करें क्योंकि प्रोटीन रिच डाइट लेने से आपको कम भूख लगती है और इस तरह से आप जंक फूड्स खाने से बच जाते हैं। 

5. केवल सकारात्मक बातें सोचें think positive

नेगेटिविटी से दिन की शुरुआत करके दिन को खराब मत करें। केवल सकारात्मक बात सोचें और रोज़ एक बेहतर इंसान बनते रहें। पॉजिटिव सोचने से दिन भर आपका मूड अच्छा रहता है।

6. सुबह कैफिन का सेवन ना करें avoid caffeine

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे बिना कैफिन के सुबह की शुरुआत नहीं कर पाते हैं। कैफिन अगर कम मात्रा में लिया जाए तो बुरा नहीं है लेकिन सुबह इसे अवॉइड करें। आप जब किसी काम को करते समय थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो उस समय आप कैफिन ले सकते हैं। सुबह के समय कॉफी की तुलना में ग्रीन टी लेना ज्यादा अच्छा रहता है।

7. फोन को बार-बार चेक ना करें don't check your phone

फोन में दिन भर कोई न कोई नोटिफिकेशन आते रहते हैं इसीलिए खासकर सुबह के वक्त फोन ना चेक करें। आप सुबह बिलकुल स्ट्रेस फ्री उठते हैं और उठते ही फोन चेक करने से कोई नोटिफिकेशन शायद आपको थोड़ी परेशान कर सकती है इसीलिए उठते ही आपको फोन नहीं चेक करना चाहिए। 

8. 30 मिनट खुद के लिए निकालें spend 30 minutes with yourself

काम और ऑफिस के बारे में सोचने के लिए तो पूरा दिन पड़ा है इसीलिए 30 मिनट खुद के लिए निकालना ज़रूरी है। कई लोगों को न्यूजपेपर पढ़ना अच्छा लगता है, कई लोगों को किताबें और कई लोगों को म्यूजिक सुनना अच्छा लगता है। इन 30 मिनट में आप कोई भी ऐसा काम कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लगता है।