ई-श्रम पोर्टल क्या है?

Share Us

2887
ई-श्रम पोर्टल क्या है?
18 Jan 2022
9 min read

Blog Post

इस समय देश में बेरोजगारी दर Unemployment rate बढ़ रही है। गरीब लोग मुश्किल से दो वक्त की रोटी भी नहीं खा पाते हैं। क्योंकि उनके पास कोई भी काम नहीं है और इस कोरोना महामारी से लोगों की स्थिति ज्यादा ही विचारनीय और दयनीय हो गयी है। यही सब देखते हुए सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में रहने वाले श्रम मजदूर जो गरीबी में जैसे तैसे अपनी जीविका यापन करते हैं, उनके लिए ई-श्रम पोर्टल e-shram portal की शुरुआत की है। इसके द्वारा उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। इस .ई-श्रम पोर्टल का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को जोड़ना है। इसका उद्देश्य देश के करोड़ो श्रमिकों को इस पोर्टल से जोड़कर लाभ पहुँचाना है।

ये तो हम सभी जानते हैं कि अब बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। लोग अपनी जीविका मुश्किल से चला पा रहे हैं। लोगों को काम मिलना बहुत कठिन हो गया है। हमारे देश में असंगठित क्षेत्रों unorganized sectors में रह रहे मजदूरों की स्थिति बहुत दयनीय है और इस कोरोना काल में तो स्थिति और भी भयावह हो गयी है। इन लोगों की स्थिति थोड़ा सुधर सके और इन लोगों को कुछ फायदा हो सके इसलिए सरकार देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले सभी लोगों का डेटाबेस तैयार कर रही है। हमारे देश में लगभग 50 करोड़ के लगभग लोग मजदूरों की श्रेणी में आते हैं यानि ये वो लोग होते हैं जो गरीबी रेखा के अंदर आते हैं। इन लोगों के लिए ही भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम पोर्टल e-shram portal की शुरुआत की गई है। चलिए जानते हैं क्या है ई-श्रम पोर्टल और इसके क्या क्या लाभ हैं। 

क्या है ई-श्रम पोर्टल

हमारे देश में निम्न वर्ग के श्रमिक एवं मजदूरों को काम न मिलने के कारण अपना व अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो जाता है। उन्हें रोजगार नहीं मिल पाता है। यही सब देखते हुए 26 अगस्त 2021 को माननीय प्रधानमंत्री Prime Minister जी द्वारा एक योजना की शुरुआत की गयी। जिसमें प्रवासी श्रमिक, असंगठित क्षेत्रों unorganized sectors में रह रहे वह मजदूर, निम्न वर्ग के श्रमिक जिन्हें आसानी से कोई भी काम नहीं मिल पाता है, उनके लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत इन सभी लोगों का एक प्रकार का डेटाबेस तैयार किया जाता है जो कि सरकार के पास रहता है। इस योजना का उद्देश्य है कि इस डेटाबेस के आधार पर कोई भी सरकारी योजना आती है तो उस योजना का लाभ benefits of the scheme इन श्रमिक एवं मजदूरों को मिल सके। इससे इन लोगों को उनके कार्य अनुभव के आधार पर काम मिलेगा जिससे बेरोजगारी में भी कमी decrease in unemployment देखने को मिलेगी। इस पोर्टल के आधार पर श्रमिक एवं मजदूरों को रोजगार बीमा आदि मुहैया कराया जाएगा और उन्हें भविष्य में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

ई-श्रम पोर्टल के लाभ 

E-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद जो ई श्रम कार्ड e shram card आपको मिलेगा उसके कई लाभ हैं। सबसे बड़ा लाभ तो इसका यह है कि बेरोजगारी दर में काफी कमी आएगी। भविष्य में डेटाबेस database के माध्यम से उनको सरकारी योजना का लाभ सबसे पहले मिल सकेगा। इस योजना के माध्यम से उनके कार्य के अनुभव के आधार पर उनको कार्य दिया जाएगा और वो रोजी रोटी के लिए किसी और पर आश्रित नहीं रहेंगे। इस पोर्टल के द्वारा सरकारी सुख सुविधाएं निम्न वर्ग के लोगों तक पहुंचाई जा सकेंगी जिससे असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों, निम्न वर्ग के श्रमिक एवं मजदूरों को इससे सबसे अधिक फायदा होगा। ये सारी जिम्मेदारी सरकार द्वारा जिला श्रम विभाग को सौंपी गयी है। इसके अलावा ई श्रम कार्ड के आधार पर सरकार उनके बच्चों को छात्रवृत्ति Scholarship to Children दे सकती है और ई श्रमिक कार्ड के आधार पर राशन भी अधिक मिलेगा। साथ ही उन्हें loan कर्ज लेने पर ब्याज नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा यदि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है तो पीएम योजना के तहत उन्हें घर भी मिल सकता है। 

डॉक्युमेंट्स और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

ई-श्रम पोर्टल e-shram portal में रजिस्ट्रेशन registration करने के लिए कुछ डॉक्युमेंट्स documents की जरुरत होती है। तभी जाकर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो पाता है। कुछ डॉक्युमेंट्स निम्न हैं -

Adhaar card आधार कार्ड, Bank Passbook बैंक पासबुक, Birth certificate जन्म प्रमाण पत्र, Mobile Number मोबाइल नंबर, Domicile certificate आदि। अब रजिस्ट्रेशन कैसे करें ये भी जान लेते हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले को ई श्रम पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद register on e-श्रम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वहां पर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर मांगा जाता है। फिर ओटीपी डालकर Submit करना होगा। इसके बाद E-श्रम पोर्टल का फॉर्म खुल जायेगा। फिर यहाँ पर आपको आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक पास बुक, आपकी व्यक्तिगत जानकारी personal information और शैक्षणिक योग्यता आदि प्रकार की जानकारी भरनी होगी। अब इसे सबमिट करने के बाद आपको E-Shram UAN number प्राप्त हो जाएगा। अब आपका e shram रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है। अब आपको ई श्रम कार्ड दे दिया जाएगा, इसको आप pdf प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।