News In Brief Sustainability
News In Brief Sustainability

"हर घर तिरंगा" यात्रा हुई ऑनलाइन , अपनी लोकेशन पर फहरा सकेंगे तिरंगा 

Share Us

863
"हर घर तिरंगा" यात्रा हुई ऑनलाइन , अपनी लोकेशन पर फहरा सकेंगे तिरंगा 
02 Aug 2022
8 min read

News Synopsis

संस्कृति मंत्रालय Ministry of Culture की वेबसाइट के अनुसार 2 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक 6961503 लोगों ने झंडे को लोकेशन के आधार पर पिन किया है। इसी तरह 11,10,697 लोगों ने सेल्फी भी अपलोड की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी Father of the Nation Mahatma Gandhi के चरखे से खादी का बना तिरंगा न केवल आजादी की लड़ाई की पहचान बना बल्कि आज भी देशभक्ति का प्रतीक है। लेकिन दौर और तकनीकी का असर अब तिरंगे के सफर पर भी दिख रहा है। यानी बापू के चरखे से निकली तिरंगा यात्रा अब हाईटेक हो गई है। आजादी के 75 वें वर्ष की वर्षगांठ को देखते हुए अब इसी हाईटेक तिरंगा यात्रा के बारे में आपको बता रहे हैं।

आपको बता दें कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र सरकार आज़ादी का अमृत महोत्सव Azadi ka Amrit Mahotsav मना रही है। और इसके तहत 13-15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। यही नहीं इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार ने भारतीय झंडा संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 Flag Code of India, 2002 and Prevention of Insults to National Pride Act, 1971 के नियमों में बदलाव भी कर दिया है। इसके तहत देश के नागरिक रात में भी झंडा फहरा सकेंगे। इसके अलावा मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बनें झंडे को भी फहराया जा सकेगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस बार हर घर तिरंगा यात्रा अभियान Har Ghar Tiranga Yatra campaign को लोकप्रिय बनाने के लिए तकनीकी का भी सहारा लिया है। इसके तहत संस्कृति मंत्रालय ने एक अलग पहल की है। इसके लिए https://harghartiranga.com/ पर जाकर ऑनलाइन भी तिरंगा फहराया जा सकता है। इसी तरह तिरंगे के साथ सेल्फी भी ला जी सकती है। इस बार ऑनलाइन तिरंगा खरीदा bought tricolor online जा सकेगा। इसके लिए भारतीय पोस्टल विभाग Indian Postal Department ऑनलाइन झंडे की बिक्री कर रहा है। पोस्टल डिपार्टमेंट 25 रुपये में तिरंगे की ऑनलाइन बिक्री कर रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट, अमेजन और दूसरी ई-कॉमर्स पोर्टल पर भी झंडा ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

TWN In-Focus