News In Brief Sustainability
News In Brief Sustainability

हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत बनाया रिकॉर्ड, बेचे 16 करोड़ के तिरंगे

Share Us

1756
हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत बनाया रिकॉर्ड, बेचे 16 करोड़ के तिरंगे
11 Aug 2022
min read

News Synopsis

Har Ghar Tiranga: देश में इस साल आजादी का अमृत महोत्सव Azadi ka Amrit Mahotsav मनाया जा रहा है और इस महोत्सव के लिए सरकार की ओर से एक मुहिम भी चलाई जा रही है। इस मुहिम का नाम है 'हर घर तिरंगा' रखा गया है। इस कैंपेन के तहत देश में तिरंगे की बिक्री Sale of Tiranga धड़ल्ले से हो रही है। इसका असर भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि भाजपा शासित प्रदेश असम Assam में तिरंगे बिक्री का रिकॉर्ड बन गया है।

अकेले असम Assam अबतक 16 करोड़ रुपए से ज्यादा के तिरंगे बेचे जा चुके हैं। हर घर तिरंगा कैंपेन के तहत असम में स्वतंत्रता दिवस Independence Day से 6 दिन पहले ही तिरंगे बिक्री ने रिकॉर्ड Sales Record बना दिया है। अबतक राज्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुल 16.07 करोड़ रुपए की वैल्यू के तिरंगे बेचे जा चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि असम में स्वयं सहायता समूहों Self Help Groups की ओर से तैयार किए गए 32 लाख से ज्यादा तिरंगों की बिक्री हुई है।

इससे जुटाई गई कुल रकम की बात करें तो ये 12.47 करोड़ रुपए है। ये आंकड़ा मात्र 9 अगस्त तक का ही है तो जाहिर है 15 अगस्त से पहले इस आंकड़ें में और तेजी हो। बिना डंडे के तिरंगे की कीमत 25 रुपए है और ये 20*30 के साइज का होगा। देश के नागरिक ePostoffice के पोर्टल के जरिए तिरंगे को ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस Post Office में जाकर भी तिरंगे का ऑर्डर कर सकते हैं।

TWN In-Focus