News In Brief Sustainability
News In Brief Sustainability

नोबेल पुरस्कार: बैंकों-आर्थिक संकट पर रिसर्च के लिए तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को सम्मान

Share Us

537
नोबेल पुरस्कार: बैंकों-आर्थिक संकट पर रिसर्च के लिए तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को सम्मान
11 Oct 2022
min read

News Synopsis

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज Royal Swedish Academy of Sciences ने अर्थशास्त्र Economics के लिए नोबेल पुरस्कार 2022  Nobel Prize 2022 का ऐलान कर दिया है। अल्फ्रेड नोबेल Alfred Nobel की स्मृति में 2022 के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकटों पर रिसर्च Sveriges Riksbank Prize Research on Banks and Financial Crisis के लिए बेन एस बर्नानके Bernanke, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग Douglas W. Diamond and Philipp H. Diebwig को देने का फैसला लिया गया है। समिति ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए कहा है कि तीनों पुरस्कार विजेताओं ने विशेष रूप से वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था Economy में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समझ में काफी सुधार किया है।

उनके शोध में एक महत्वपूर्ण खोज यह है कि बैंकों के पतन से बचना क्यों महत्वपूर्ण है?, वहीं  पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा गया है कि आधुनिक बैंकिंग अनुसंधान Modern Banking Research स्पष्ट करते हैं कि हमारे पास बैंक क्यों हैं?, उन्हें संकटों में कैसे कम संवेदनशील बनाया जाए और कैसे बैंक का पतन वित्तीय संकटों Financial Crisis को बढ़ा देता है? ,  इस शोध की नींव 1980 के दशक की शुरुआत में बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने रखी थी। वित्तीय बाजारों को विनियमित करने और वित्तीय संकटों से निपटने में उनके विश्लेषण का बहुत व्यावहारिक महत्व रहा है।

जबकि, आर्थिक विज्ञान Economic Sciences में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। गौर करने वाली बात ये है कि अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अर्थशास्त्र पुरस्कार  Economics Prize का उल्लेख नहीं किया था। स्वेरिग्स रिक्सबैंक ने 1968 में पुरस्कार की स्थापना की और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज को 1969 में शुरू होने वाले आर्थिक विज्ञान economic science में पुरस्कार विजेताओं के चयन का कार्य दिया गया।

TWN In-Focus