राष्ट्रीय पर्यटन दिवस -विशेष

Share Us

2319
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस -विशेष
25 Jan 2022
8 min read

Blog Post

25 जनवरी को भारत भर में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को मनाया जाता है। इस दिन को भारत सरकार द्वारा देश के सभी पर्यटन स्थलों को और बढ़ावा देने के लिए चुना गया है।।लेकिन क्या आप जानते है हर साल इस दिन को 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है, इसका क्या उद्देश्य है और इस बार क्या है इसकी थीम। तो आइए जानते है इसके बारे में सबकुछ।

बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि भारत में हर बार 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (tourism day) मनाता है। तो दोस्तों आज के इस दिन को मनाने का कारण हमारे देश के सभी पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करके इसे और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। यही नहीं हमारा भारत पर्यटन स्थलों  के रूप में कितना सुंदर और अद्भुत है इसका महत्व समझने के लिए शायद यह एक सबसे बड़ा दिन है। भारत देश में पर्यटन स्थलों के महत्व और इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस को अलग रखा गया है।

हम में से अधिकांश लोगों सोचते है कि वह विदेश में विदेशी पर्यटन स्थलों पर घूमने जा सकें। लेकिन फिर भी एक बार इसे ये सोचकर नज़रअंदाज़ कर देते है कि उन्हें अपने भारत को छोड़ना पड़ेगा। भारत ने  कई पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय देशों की रुचि को भी बढ़ाया है। यही नहीं भारत अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के कारण इज़राइल, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे अन्य देशों को अपनी और आकर्षित करता है। आज भारत में इतने पर्यटन स्थल है जो खुद में ही एक मान्यता रखतें है। भारत में पर्यटन उद्योग से कई करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। यह भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने और देश की जीडीपी बढ़ाने में भी मदद करता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022: इतिहास

पूरी दुनिया की बात करें तो ये दिन 27 सिंतबर को मनाया जाता है। हालाँकि, भारत में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को 25 जनवरी को मनाया जाता है जिसकी शुरुआत 1948 में कि गई थी। देश के आजाद होने के बाद पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए आज के दिन पर्यटन यातायात समिति  का गठन किया गया था। इसके तीन साल बाद 1951 में कोलकाता,चेन्नई जैसे पर्यटन दिवस क्षेत्रीय इसके कई कार्यालयों को खोला गया। वर्ष 1998 में, पर्यटन और संचार मंत्रालय ने पर्यटन को समर्पित एक विभाग बनाया, जिसका नेतृत्व संयुक्त सचिव के पद के साथ एक उप-जनरल ने किया।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को मनाने का महत्व:-

राष्ट्रीय पर्यटन दिन का महत्व स्पष्ट है। इसका उद्देश्य भारत में पर्यटन उद्योग के महत्व पर जोर देना है। और लोगों के बीच इसके प्रति जागरूकता को बढ़ाना है ताकि यह देश को भविष्य में आर्थिक तरीके से लाभ देता रहे। भारत हमेशा से अपनी धार्मिक संस्कृतियों के लिए जाना जाता है इसलिए भारत के प्रत्येक क्षेत्र की एक लंबी और शानदार पृष्ठभूमि है जिसे विभिन्न तरीकों से सम्मानित किया जाता है।  यह सब दिखाने का सबसे बड़ा तरीका पर्यटन के माध्यम से है।इसके माध्यम से व्यक्तियों को राष्ट्र में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जागरूक किया  जाता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022:- थीम

आंध्र प्रदेश में, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 "आजादी का अमृत महोत्सव" के आधार पर मनाया जाएगा। 2021 यानी पिछले साल की राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम "अपना देश देखो" थी। ये थीम घातक कोरोनावायरस COVID-19 जैसी महामारी को रोकने के लिए राष्ट्र को लॉकडाउन के तहत रखी गयी थी । इसका पर्यटन पर खासा असर पड़ा।  2021 में, इस दिन को आभासी तरीके (virtua) से मनाया गया। पर्यटन मंत्रालय ने 21 जनवरी से 22 फरवरी तक इस विषय पर कई सेमिनार आयोजित किए। उन्होंने हमारे देश की विविध संस्कृति का प्रदर्शन किया।

इस दिन, आइए आशा करते हैं कि हम सभी इस वर्ष देश भर में यात्रा करने में सक्षम होंगे।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022:- से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

2014 में किए गए सर्वे के अनुसार भारत दुनिया भर में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला पर्यटन स्थलों में से एक था।

रोजगार की बात करें तो भारत में पर्यटन से कम से कम 40 मिलियन लोगों तक को रोजगार देता है। सर्वे के अनुसार 2023 तक एक इस क्षेत्र की वार्षिक औसत विकास दर 7.9% बढ़ने की उम्मीद है।

2015 में भारतीय पर्यटनों ने कुल 23.5 मिलियन से भी अधिक नौकरियां प्रदान की है। इस उद्योग में 7.7% से अधिक भारतीय कर्मचारी काम करते हैं।

भारत 1,55,015 डाकघरों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है।

कुंभ मेला 2011 में यहां 75 मिलियन से भी अधिक तीर्थयात्रियों के साथ आये अन्य सेलानियों की भीड़ लग गई थी। कहा जाता है कि ये भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अंतरिक्ष से भी दिखाई नहीं दे रही थी।

भारत में ज्यादातर लोग दूर दूर से दर्शनीय स्थलों में आते है जिससे भारत में आर्थिक स्तर को बढ़ावा मिलता है।

निष्कर्ष-

अंत में दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने आपको National Tourism Day 2022 के बारे में सारी जानकारी दे दी है। जैसे ये क्यों मनाया जाता है,इसका महत्व क्या है और इस बार क्या है इसे मनाने की थीम। हमें पूरी उम्मीद है कि आज का ये पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा।

हमारी तरफ से आप सब भारतवासियों को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की हार्दिक बधाई हो।