विश्व के 10 प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल

Post Highlight
कल्पनाओं और विचारों को लेकर अक्सर हम सभी सैर-सपाटे के लिए, घूमने के लिए किसी ऐतिहासिक स्थल का चुनाव करते हैं ताकि घूमना भी हो जाए और कुछ किस्से-कहानियों की वास्तविकता भी देख पाएं। पूरे विश्व में ऐसी बहुत सी ऐतिहासिक जगहें हैं जहाँ से जुड़े विशाल कायाकल्प, कहानियाँ और ऐतिहासिक महत्व जानकर आपको अचरज भी होगा और रोमांच का आभास भी। तो चलिए आपको विश्व की ऐसी ही top 10 ऐतिहासिक स्थलों 10 Famous Historical Places of The World के बारे में बताते हैं, जहाँ की सैर आपको ज़रूर करनी चाहिए।
Podcast
Continue Reading..
हर बार जब हम कोई प्राचीन कहानी पढ़ते या सुनते हैं तो मन इस कल्पना में खो जाता है कि यदि वास्तव में वह जगह जो कहानी में या किताबों में बताई गई है, सच में होगी तो कैसी होगी? लोग कैसे होंगे? काश उस स्थल को सच में देख पाएं या उन कहानियों को, सम्बंधित जगह पर जाकर अपनी आँखों से देखें-समझें।
कुछ ऐसी ही कल्पनाओं और विचारों को लेकर अक्सर हम सभी सैर-सपाटे के लिए घूमने के लिए किसी देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल का चुनाव करते हैं ताकि घूमना भी हो जाए और कुछ किस्से-कहानियों की वास्तविकता भी देख पाएं।
भारत की ऐतिहासिक जगहों Historical Places of India से तो आप काफी हद तक परिचित होंगे और हो सकता है देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर आप जा भी चुके हों । पूरे विश्व में ऐसी बहुत सी ऐतिहासिक जगहें हैं, जहाँ से जुड़ें अद्भुद कायाकल्प, कहानियाँ और ऐतिहासिक महत्व जानकर आपको अचरज भी होगा और रोमांच का आभास भी। तो चलिए
विश्व के 10 प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल 10 Famous Historical Places Of The World
आपको विश्व में टॉप 10 ऐतिहासिक स्थलों 10 famous historical places of the world के बारे में बताते हैं, जहाँ की सैर आपको ज़रूर करनी चाहिए।
1 . थाईलैंड की नाग गुफा Thailand's Snake Cave
यदि आपको रहस्य, मिथक और इतिहास तीनों में दिलचस्पी है तो आप थाईलैंड की इस नाग गुफा का नाम इंटरनेट पर कई जगह ढूँढ सकते हैं। यह गुफा थाईलैंड के Phu Langka National Park में मिलेगी, जोकि Bueng Khong Long ज़िले के Bueng Kan Province, Thailand में स्थित है।
यह गुफा दिखने में विचित्र है क्यूंकि इसकी संरचना किसी सर्प के जैसी है। इसके पीछे एक अद्भुद कहानी है, यहाँ के निवासियों और कुछ लोककथाओं के मुताबिक़ यह कोई पाषाण नहीं स्वयं राजा उलु हैं जो अपने पुत्र और पुत्रवधू की प्रेमकहानी के परिणामस्वरूप श्राप के कारण सर्परूपी पाषाण बने हुए हैं। कारण जो भी हो पर यह विचित्र स्थल पर्यटकों को आकर्षित करता है।
2. कोरिया की भारतीय महारानी Heo Hwang-ok (राजकुमारी सुरीरत्ना ) का समारक, सरयू नदी के किनारे, अयोध्या (भारत )
यह सभी के लिए एक बेहद अविश्वसनीय कहानी थी, लेकिन यह कहानी और भी पक्की हो गई जब से, दक्षिण कोरिया का शाही परिवार भारत के इस स्थल पर हर वर्ष अपनी भारतीय महारानी को श्रद्धांजलि देने आने लगा।
यह माना जाता है कि अयोध्या (उस समय का साकेत) की राजकुमारी सुरीरत्ना 2000 वर्ष पहले ईश्वरीय आदेश के कारण अपने पिता द्वारा कोरिया के राजा किम-सुरो से विवाह करने गईं और वही की होकर रह गईं, यह पक्का नहीं है कि वह भारत में किसी दक्षिणी राज्य से थीं अथवा अयोध्या से। इस विषय में मतभेद हैं, किन्तु यह स्पष्ट है कि यही वह भारतीय राजकुमारी थी जो कोरिया की महारानी बनी।
दक्षिण कोरिया में आज भी इनका बड़ा सम्मान है और अयोध्या में सरयू नदी के किनारे इनका स्मारक बना हुआ है, जिस पर श्रद्धांजलि दी जाती है। आप भी इस स्थल पर जा सकते हैं।
3. माचू-पीचू Machu Picchu
इंका सभ्यता से जुड़ा यह खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल दक्षिण अमेरिका के देश पेरू में स्थित है। 1983 में माचू पिचू को Unesco द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था और 2007 में इसे दुनिया के नए सात अजूबों में से एक घोषित किया गया था।
जिस प्रकार की इसकी खूबसूरत संरचना बनी हुई है उससे कहा जा सकता है इसकी बनावट कितनी बुद्धिमता से की गई होगी। इसे ''इंकाओं का खोया हुआ शहर'' भी कहा जाता है। बड़े-बड़े पर्वतों से बना यह प्राचीन साम्राज्य का हिस्सा बेहद विशाल है।
4. मिस्र के पिरामिड Egyptian pyramids
पिरामिड के विषय में भला कौन नहीं जानता? त्रिकोण आकृति की यह संरचना जो वास्तव में प्राचीन मानव अवशेषों की कब्रगाह है। इसके विषय में भी कई प्रकार की बातें कही जाती हैं, जैसे यह दूसरी दुनिया के लिए एक चुम्बकीय आकर्षण हैं आदि। यह पिरामिड मिस्र की पहचान है, दूर दराज़ से लोग इस पिरामिड को देखने के लिए आते हैं।
Also Read: भारत: हमारा राष्ट्र; हमारी संस्कृति
5. अंकोरवाट के मंदिर, कम्बोडिया Temple of Angkor Wat, Cambodia
(Angkor) अंकोरवाट का अर्थ है -''मंदिरों का शहर'' यह मंदिर 12 वीं शताब्दी में बने थे। यह बहुत प्राचीन धार्मिक शहर है और यहाँ कई सारे पुरास्थल हैं, लेकिन अब यहाँ अधिकतर पुराने अवशेषों के खण्डहर ही बचें हैं जो अब भी दिव्य लगते हैं और खमेर साम्राज्य से जुड़े हुए हैं।
दीवारों पर भारतीय हिन्दू धर्म ग्रन्थों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएँ बहुत सुन्दर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक होने के साथ ही यह मन्दिर Unesco के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। पर्यटक यहाँ केवल वास्तुशास्त्र का अनुपम सौंदर्य देखने ही नहीं आते बल्कि यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं।
6. पेट्रा, जॉर्डन Petra, Jordan
पेट्रा या रक्मू लाल सागर और मृत सागर के बीच स्थित है। यह Jordan का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पेट्रा एक बहुत ही खास ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है, जिसको Unesco द्वारा विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। पेट्रा में फ़िल्मों की शूटिंग भी हुई है - The mummy returns और Indiana Jones, पहली बार यह स्थल Indiana Jones फिल्म के बाद ही अधिक नज़र में आया।
7. काशी (Distt Uttar Pradesh, India)
काशी/वाराणसी या बनारस कई कारणों से एक बहुत बड़ा धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है। महात्मा बुद्ध का धर्मचक्र प्रवर्तन हो या काशी विश्वनाथ मंदिर। काशी की प्राचीनता का वर्णन तो Mahabharata और Ramayana में भी है, काशी का इतिहास तो स्वयं काशी से भी पुराना है। जीवन और मृत्यु दोनों की ही आध्यात्मिकता समझाती है -काशी।
8. बाली, इंडोनेशिया Bali, Indonesia
इंडोनेशिया द्वीपों का एक समूह है और बाली उन्हीं द्वीपों में से एक द्वीप है। प्राचीन काल में यह कई नामों से जाना जाता है पर इस द्वीप के विषय में एक सच यह है कि प्रकृति ने इसे अपनी खूबसूरती से नवाज़ा है। जल और हरियाली से भरा यह द्वीप पहले भी सुंदर था और आज भी प्रकृति प्रेमियों के बिच लोकप्रिय है। तानाह लॉट मंदिर, बेसाकिह मंदिर, उबुद मंकी फॉरेस्ट, किन्तामनी माउंट बतूर, बाली सफारी और मरीन पार्क जैसी जगहें आपका मनोरंजन करेंगी, तो क्यों न बाली जाएँ और प्रकृति से भरा कुछ नया देखें।
9. ताजमहल, INDIA
इतनी सारी ऐतिहासिक जगहों के बारे में बातें हों और ताजमहल की बात न हो, यह कैसे हो सकता है? ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश ज़िले के आगरा शहर में स्थित है, कहा जाता है कि यह स्मारक मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज महल की याद में बनवाया था, यहाँ उनदोनो का मकबरा भी है। खूबसूरत सफ़ेद संगमरमर का बना प्रेम का प्रतीक यह स्मारक पहले भी लोगों के बीच लोकप्रिय था और आज भी है।
Also Read: अपना देश अपनी भाषा फिर क्यों हिंदी से इतनी निराशा?
10. ALHAMBRA
अल हम्रा SPAIN के GRANADA शहर में स्थित एक ऐतिहासिक महल और दुर्ग है। यह पश्चिमी इस्लामी स्थापत्य और वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। हर साल न जाने कितने पर्यटक यहाँ घूमने और अलहम्रा देखने आते हैं। इनकी अपनी Website भी है- https://www.alhambradegranada.org/ जिस पर जाकर आप इसके इतिहास, संग्रहालय और यहाँ होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी timing के साथ देख सकते हैं। इससे आपको अलहम्रा घुमने में आसानी होगी।
क्या होता है विश्व धरोहर स्थल What is a World Heritage Site?
सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्त्व के स्थलों को हम विश्व धरोहर या विरासत कहते हैं। ये स्थल ऐतिहासिक और पर्यावरण के लिहाज़ से भी महत्त्वपूर्ण होते हैं। इनका अंतरराष्ट्रीय महत्त्व होता है और इनके सरंक्षण हेतु विशेष प्रयास किये जाते हैं।
युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इन स्थलों को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को United Nations organization UNESCO, विश्व धरोहर की मान्यता प्रदान करती है।
कोई भी स्थल जो मानवता के लिये ज़रूरी है, जिसका कि सांस्कृतिक और भौतिक महत्त्व है, उसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी जाती है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में 32 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक व 2 मिश्रित स्थल शामिल हैं। इतिहास ने दुनिया को राजसी महलों, भव्य किलों और प्राचीन स्मारकों से सजाया है।
अविश्वसनीय ऐतिहासिक स्थल बहादुरी, रोमांस और लड़ाई की कहानियों को दर्शाते हैं। आपको लुभावनी और अद्भुत ऐतिहासिक स्मारकों और किलों से प्राचीन सभ्यताओं का सार मिलेगा। हजारों साल पहले निर्मित अद्भुत सामग्री को देखने के लिए एक इतिहास प्रेमी खुद को रोक नहीं सकता।
विरासत स्थलों की आर्थिक विकास में भूमिका Role of heritage sites in economic development
दुनिया में ऐसे कई स्थल हैं जिसका इतिहास विविधता से भरा हुआ है। विश्व में हजारों ऐसे विरासत स्थल हैं, जिनकी सरंचना बहुत ही मज़बूत है। भारत की बात करें तो इतिहासकारों का मानना है कि बहुत से भारतीय राजाओं ने अपने किले और स्मारकों का निर्माण तब कराया जब उनके क्षेत्र में अकाल पड़ा हुआ था, जिससे इमारतों के निर्माण के साथ-साथ उन्हें रोज़गार भी दिया जा सके।
हमारे आज के नीति-निर्माता भी इससे सबक ले सकते हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51ए (एफ) में स्पष्ट कहा गया है कि अपनी समग्र संस्कृति की समृद्ध धरोहर का सम्मान करना और इसे संरक्षित रखना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। ऐतिहासिक धरोहरों के मामले में भारत अत्यंत ही समृद्ध है। उपमहाद्वीप के प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्मारकीय भवन हैं।
हमारे विरासत स्थलों की एक प्रमुख विशेषता यह है कि उनके निर्माण में स्थानीय संसाधनों और स्थानीय कला विशेषताओं का जमकर उपयोग हुआ है। ज़ाहिर है यह कौशल आज भी वहाँ के स्थानीय समुदायों में विद्यमान है, अतः इनको संरक्षण प्रदान कर स्थानीय स्तर पर रोज़गार-सृजन किया जा सकता है। हम सबको मिलकर इन ऐतिहासिक स्थलों को बचाने की जरुरत है। हमारे विरासत स्थलों की दयनीय स्थिति के जिम्मेदार वे संस्थाएँ और निकाय हैं जिन्हें इनके सरंक्षण का दायित्व दिया गया है।
ये संस्थाएँ असफल इसलिये हैं क्योंकि वे इनके आर्थिक संभावनाओं से अनजान हैं। ये स्थल ऐतिहासिक और पर्यावरण के लिहाज़ से भी महत्त्वपूर्ण होते हैं। इनका अंतरराष्ट्रीय महत्त्व होता है और इनके सरंक्षण हेतु विशेष प्रयास किये जाते हैं। क्योंकि विश्व के इन स्थलों का संरक्षण करना है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमारी विरासतें हमें विज्ञान और तकनीक से भी रूबरू कराती हैं, ये मनुष्यों तथा प्रकृति के मध्य जटिल सबंधों को दर्शाती हैं और मानव सभ्यता की विकास गाथा की कहानी भी बयां करती हैं।
इन स्थलों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएं ?
किसी व्यक्ति का अपनी धरोहर से संबंध उसी प्रकार का है, जैसे एक बच्चे का अपनी माँ से संबंध होता है। हमारी धरोहर हमारा गौरव है और ये हमारे इतिहास-बोध को मज़बूत करते हैं। हमारी कला और संस्कृति की आधार शिला भी हमारे विरासत स्थल ही हैं। इन स्थलों की सुरक्षा के लिए पहला कदम यह सुनिश्चित करना होगा कि स्मारकों और पुरातात्त्विक स्थलों का दौरा आगंतुकों के लिये रोमांचक अनुभव साबित हों।
इन स्थलों के बारे में कई लोगों को पता तक नहीं होता है, इसलिए पर्यटन विभाग द्वारा भी इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्त्व का प्रचार-प्रसार करना जरुरी है। यदि हम सब अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसको आर्थिक लाभ से जोड़ना होगा और इसके लिये तो सांस्कृतिक क्षेत्र को उदारीकरण की परिधि में लाया जाना चाहिये, जब ये स्थल आर्थिक महत्त्व वाले बन जाएंगे और इनके रख-रखाव के लिये निजी और सार्वजानिक क्षेत्रों के बीच प्रतिस्पर्द्धा देखने को मिलेगी।
ये जरुरी है कि इन स्थलों के साथ जुड़े संगीत, भोजन, अनुष्ठान, पोशाक, व्यक्तित्व, खेल, त्योहारों आदि के बारे में जानकारी इकठ्ठा करें जिससे आने वाले पर्यटकों को को ये जानकारी देकर आर्थिक लाभ भी कमाया जा सके। दुनिया में ऐसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो बेहद ही खूबसूरत और घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छे हैं। इन ऐतिहासिक स्थलों की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है।
अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको इन खूबसूरत जगहों पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए और इसके बारे में और इसके महत्व के बारे अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
ऐसे अन्य पर्यटन स्थल जो हैं बेहद ही खूबसूरत Very beautiful tourist places
दुनिया में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो बेहद ही खूबसूरत और घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छे हैं। इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। दुनिया भर में ऐसी कई प्रसिद्ध आकर्षण स्थल मौजूद हैं जहाँ हर साल लाखो की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
ये दुनिया बहुत बड़ी और विशाल है, यहाँ विश्व भर में देखने और करने के लिए बहुत कुछ है, जीवन में कभी मौका मिले तो इन जगहों पर एक बार जरूर घूम कर आइये। नीचे विश्व के 10 प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों के अलावा विश्व के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थल के बारे में बताया गया है।
इस्तांबुल, तुर्की
कुस्को, पेरू
हनोई, वियतनाम
रोम में स्थित कोलोसियम Colosseum, Rome
एफिल टॉवर Eiffel Tower, Paris
बर्लिन की दीवार Berlin Wall, East Side Gallery, Berlin
माउंट फ़ूजी Mount Fuji, Japan
नालंदा विश्वविद्यालय बिहार
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी,न्यूयॉर्क हार्बर Statue of Liberty, New York Harbor
नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड
मैटरहॉर्न पर्वत,स्विट्जरलैंड Matterhorn, Switzerland
विक्टोरिया हार्बर, Victoria Harbour, Hong Kong हांगकांग
बुर्ज खलीफा इमारत, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात Burj Khalifa, Dubai, United Arab Emirates
इटली का लीनिंग टॉवर Leaning Tower of Pisa, Italy
गुलाबी शहर जयपुर राजस्थान
कुतुबमीनार एवं उसके स्मारक दिल्ली
इग्वाजू फॉल्स Iguazu Falls, Brazil and Argentina
सिडनी ओपेरा हाउस Sydney Opera House, Sydney
चीन की महान दीवार Great Wall of China, China
कोणार्क सूर्य मंदिर उड़ीसा
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम
वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिज़ॉर्ट Walt Disney World Resort, Orlando
नियाग्रा फॉल्स Niagara Falls, New York and Ontario, Canada
गैलापागोस द्वीप समूह Galapagos Islands, Ecuador