वैवाहिक टकराव और समाधान

Share Us

2576
वैवाहिक टकराव और समाधान
10 Nov 2021
8 min read

Blog Post

अगर आप भी अपनी लाइफ में शादीशुदा ज़िन्दगी से परेशान हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। इसके बाद आपके रिश्ते में जरूर मिठास आएगी। यह लेख आपको और आपके साथी के रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करने में बड़ी मदद करेगा।

आज हम बात करने वाले हैं वैवाहिक टकराव या Marital Conflict की अब आप सोच रहे होंगे कि यह मैरिटल कॉन्फिलिक्ट क्या है, आसान भाषा में समझें तो शादी होने के बाद अक्सर जो परेशानियां एक कपल के बीच में आती हैं उन सभी को हम वैवाहिक टकराव या कह सकते हैं। भारत में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं जो इस परेशानी से जूझते हैं, अपने रिश्तो को बिगाड़ लेते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि क्यों शादीशुदा लोगों के बीच में परेशानियां होने लगती हैं, साथ ही हम यह भी बताएंगे कि आप किस तरह इन दिक्कतों को सुलझा सकते हैं, एक खुशहाल ज़िन्दगी में आगे बढ़ सकते हैं।

अगर आप भी अपनी लाइफ में शादीशुदा ज़िन्दगी से परेशान हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। इसके बाद आपके रिश्ते में जरूर मिठास आएगी। यह लेख आपको और आपके साथी के रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करने में बड़ी मदद करेगा।

 आइए जानते हैं कि आखिर कपल्स के बीच में ऐसी परेशानियां आती क्यों हैं??  इन दिक्कतों से एक इंसान की ज़िन्दगी पर कितना असर होता है...

•    बातें होने लगती हैं कम

•    साथी को नजरंदाज करना हो जातें है आम

•    साथी के साथ रोमांस में होने लगती है कमी

•    होने लगती है झूठ बोलने की शुरुआत

•    एक दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाने लगते हैं कपल्स

•    पैसों को लेकर होने लगती है अनबन

•    समय के साथ मतलबी होने लगते हैं साथी

•    एक दूसरे की कीमत नहीं समझते साथी

•    ज़िन्दगी में आने वाले पड़ावों को समझने में धोखा खा जाते हैं कपल्स

•    एक दूसरे से बोर हो जाना भी बन जाती है बड़ी वजह

 इन सभी परेशानियों की वजह से एक इंसान पर बड़ा गहरा असर होता है, वह डिप्रेशन का शिकार हो जाता है, Anxiety का शिकार हो जाता है। उसे यह समझ में नहीं आता कि वह ज़िन्दगी में इतना अकेला क्यों महसूस कर रहा है। कई बार तो बात तलाक तक पहुंच जाती है, लेकिन हम आपके साथ ऐसा नहीं होने देंगे, क्योंकि अगर आप हमरी बातों को पूरी तरह समझेंगे तो अपने रिश्ते को मजबूती जरूर दे पाएंगे, यह हमारा वादा है।

 एक बड़ी दिक्कत होती है नजरअंदाज Ignorance करना..

इस दिक्कत में आपको समझ ही नहीं आता कि आप अपनी शादी से और अपने साथी से चाहते क्या हैं और वह आपसे क्या चाहता है।

अपने साथी की जरूरतों,  इच्छाओं और sexual needs को अच्छी तरह नहीं समझ पाते।

अपने साथी के साथ अच्छे शारीरिक संबंध का अनुभव ना होना पाना भी बन जाता कारण।

आदमी यह नहीं समझ पाता कि वह इमोशनल परेशानियों से कैसे निपटे और अपनी पत्नी के साथ भावनात्मक तरीके से कैसे जुड़े, वहीं महिलाएं यह नहीं समझ पाती की एक आदमी की भावनात्मक इच्छाओं और रिश्ते में कमी से किस तरह निपटा जाए।

एक दूसरे पर आंख मूंदकर भरोसा ना कर पाना भी बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है।

जिम्मेदारियों का पहाड़ टूटता है

जब शादी के बाद जिम्मेदारियों का पहाड़ टूटता है तो पुरानी आजाद ज़िन्दगी की बड़ी याद आती है और उस आजाद ज़िन्दगी को याद करके कपल्स एक दूसरे को इग्नोर करने लगते हैं। इंसान अपने आप में अकेला महसूस करता है, इस वजह से वह अपने साथी को गलत समझने लगता है।

ऐसे करें समाधान

अभी तक तो हमने बात की परेशानियों की, दिक्कतों की, यहां हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप इन दिक्कतों से बाहर निकल सकते हैं।

अपने साथी को हमेशा अच्छी तरह समझने की जिज्ञासा रखें।

यह तभी हो पाएगा जब आप एक दूसरे के लिए जजमेंटल ना हो और एकदम से निर्णय ना बनाएं।

हमेशा बात करने के लिए तैयार रहें और अपने पार्टनर को अच्छी तरह जानने के लिए भी तैयार रहें।

जब आप अपने साथी को अच्छी तरह समझेंगे तभी आप उसको प्यार और कद्र दे पाएंगे।

अगर आप अपने साथी को सबसे बड़ा तोहफा देना चाहते हैं, तो अपने साथी को समझें, यही उसके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।

अगर आप अपने फैसले मिलजुल कर लेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।

एक दूसरे को गलत समझने के बजाय जो जैसा है उसे वैसा अपनाएंगे तो ज़िन्दगी ज्यादा बेहतर बनेगी।

अगर आपको कुछ पसंद नहीं है और अपने साथी की खुशी के लिए एक बार वह कर भी लेंगे तो कोई छोटा नहीं होगा, इसे जरूर अमल मे लाएं।

अखिर में इन दो लाइन्स में समझे सार...

अपने साथी को समझ कर चलें,

ना समझी में गाड़ी पटरी से उतरी तो मलाल होगा।