अपने Hybrid Workplace को समावेशी कैसे बनायें

Share Us

908
अपने Hybrid Workplace को समावेशी कैसे बनायें
15 Dec 2021
8 min read

Blog Post

नैसकॉम के द्वारा सर्वे में यह देखा गया कि हाइब्रिड वर्क मॉडल को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भारत India, अमेरिका America और ब्रिटेन Britain में इन्फोसिस Infosys के 98.5 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। कर्मचारी hybrid work model की flexibility से काफी खुश हैं। ज्यादातर कर्मचारियों का मानना है कि यदि सही तरीके से और एक जिम्मेदार कर्मचारी की तरह काम किया जाए तो Hybrid Workplace को एक अच्छा, हमेशा चलने वाला और लचीला Workplace बना सकते हैं।

आजकल हर कोई यही चर्चा करता है कि हाइब्रिड वर्क मॉडल को अपनाना चाहिए या नहीं। समय के अनुसार बदलाव ज़रूरी है। न चाहते हुए भी हमें समय के हिसाब से बहुत कुछ बदलना पड़ता है। अब कोरोना वायरस के उस समय को ही ले लीजिये। ज़िंदगी उस वक्त जैसे थम सी गयी थी लेकिन फिर लोगों ने इसका दूसरा रास्ता ढूँढ लिया और वो रास्ता है Hybrid work model। कोरोना वायरस से पहले Hybrid Workplace के बारे में जो थोड़ा बहुत जानकारी होती थी वो सिर्फ जॉब करने वालों को ही होती थी लेकिन आज यह शब्द हर किसी की जुबां पर है। work from office और work from home आज साधारण से शब्द बन चुके हैं। WFH का प्रचलन इस कदर बढ़ जाएगा कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। बस अब सबसे बड़ी चुनौती यही है कि Hybrid Workplace को कैसे सुरक्षित बनायें। हाइब्रिड वर्क मॉडल में जो सबसे बड़ी बात है वो है इसका लचीला होना। क्योंकि इसको अपनी सुविधा के अनुसार हर कर्मचारी अपना सकता है। Hybrid Workplace में बहुत सारी अद्भुत विशेषताएं और संभावनायें हैं। इसमें निश्चित रूप से आगे देखने के लिए और बढ़ने के लिए बहुत कुछ है। हाइब्रिड वर्क मॉडल को और अपग्रेड कर और भी अधिक उपयोगी बना सकते हैं। जानते हैं क्या है Hybrid Workplace और कैसे इसे सबके लिए सुरक्षित बनाएं। 

क्या है Hybrid Workplace

COVID-19 महामारी में लोगों ने नौकरी से संबंधित बहुत सारी परेशानियों को झेला। लेकिन इसी महामारी ने लोगों को बहुत कुछ सिखा भी दिया। लोगों की इस चिंता को कि अब ऑफिस तो जा नहीं पाएंगे तो कैसे हम earning करेंगे, कहाँ से पैसे आएंगे। लोगों की इस सबसे बड़ी परेशानी को काफी हद तक कम किया है Hybrid Workplace ने। इसमें आप यदि comfortable हैं तो आराम से आप घर से भी काम कर सकते हैं। हाइब्रिड वर्क मॉडल में किसी कंपनी के स्टाफ के पास घर से काम करने या जरूरत पड़ने पर दफ्तर आ जाने का विकल्प होता है। यह दोनों तरीके से काम करता है। Hybrid Workplace ने सिखाया कि कैसे आप WFO और WFH दोनों तरीके से काम कर सकते हैं। दरअसल व्यवसायों को जारी रखने के लिए संगठनों को तेजी से इस बारे में सोचना पड़ा और इसका अनुकूलन करना पड़ा था। वर्क फ्रॉम होम में online, साइट पर कार्यालय के कर्मचारियों और दूर बैठे कर्मचारियों को एक साथ जोड़ा जाता है। कर्मचारी भी mail, zoom meeting और microsoft teams आदि के द्वारा online connect रहकर अपना पूरा सहयोग कंपनी को देते हैं।  National Association of Software and Services Companies (नैसकॉम) और नौकरी संबंधी सेवा प्रदान करने वाले पोर्टल इनडीड की रिपोर्ट-नैसकॉम रिटर्न टु वर्कप्लेस सर्वे में पाया गया है कि सर्वेक्षण में शामिल 70 प्रतिशत कंपनियों ने हाइब्रिड व्यवस्था सेटअप को पसंद किया। कुल मिलाकर कार्य करने के इस नए वातावरण को Hybrid Workplace हाइब्रिड कार्यस्थल कहा जाता है। 

हाइब्रिड कार्यस्थल को कैसे अच्छा बनाएं 

इसको अच्छा, समावेशी और विश्वसनीय बनाने के लिए तेज़ और विश्वसनीय वायरलेस कनेक्टिविटी wireless connectivity, एकीकृत, स्वचालित और सुरक्षित नेटवर्क secure network आवश्यक है। कर्मचारियों ने हाइब्रिड कार्यस्थल का समर्थन किया है। कोविड-19 के समय जब पूरी दुनिया ठहर सी गयी थी और पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति डगमगा गयी थी। किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। सोचिये उस समय अगर हमारे पास Hybrid Workplace का यह विकल्प नहीं होता तो फिर क्या होता। शुरू-शुरू में तो हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि उस समय बहुत सी परेशानियां सामने आ रही थी, जैसे इंटरनेट, कनेक्टिविटी, नेटवर्क आदि परेशानियां लेकिन फिर धीरे-धीरे लोगों ने इसके साथ चलना सीख लिया। इसका फायदा ये भी हुआ कि लोग अब पूरी तरह से technology को अच्छी तरह से समझ गए हैं। फिर लोगों ने इसमें कई सुधार किये। लोगों ने घर को ही ऑफिस बना दिया। हाइब्रिड वर्क मॉडल वास्तव में अब नए जमाने के स्टाफ के लिए काफी मुफीद माना जा रहा है। वही सब चीज़ें घर में भी होने लगी जो ऑफिस में होती थी बस फर्क इतना था सब चीज़ें घर में कंप्यूटर computer या लैपटॉप laptop में होने लगी। सुरक्षित नेटवर्क, Enterprise-grade connectivity और घर में अन्य उपकरण tools ये सब विकल्प अब हर किसी के पास हैं। हाइब्रिड वर्क मॉडल कहीं से भी जुड़ने, सहयोग करने और काम करने की अभूतपूर्व क्षमता प्रदान करता है।