कैसे करें बांस की खेती

Share Us

2943
कैसे करें बांस की खेती
20 Dec 2021
7 min read

Blog Post

आजकल हर कोई चाहता है कि कुछ ऐसा काम करें जिससे कमाई अच्छी हो और फायदा ही फायदा हो तो ऐसे में बांस की खेती शुरू करना एक बहुत ही अच्छा आइडिया idea है। क्योंकि किसान बांस की खेती करके लाखों कमा सकते हैं और इसकी इसी खूबी के कारण बांस की खेती को हरा सोना green gold भी कहा जाता है। एक बार शुरू होने के बाद ये खेती आपको करीब 40 साल तक मुनाफा देती है। इसकी सही जानकारी प्राप्त करके आप इस खेती में कम मेहनत में भी करोड़ो की कमाई कर सकते हैं।

आजकल किसान खेती करने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं। हर कोई कुछ न कुछ नया करके पैसे कमाने की कोशिश करता है। ऐसे में बांस की खेती करना भी एक अच्छा विकल्प है। बस आपको इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसकी खेती करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि अब सरकार भी इसका समर्थन कर रही है और अब बांस की खेती bamboo cultivation करने के नियम पहले से काफी आसान हो गए हैं। बांस एक ऐसा पेड़ है जिससे कई रचनात्मक चीज़ों का निर्माण किया जाता है। ये agriculture business करने का एक अच्छा साधन है। 

खेती शुरू करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें 

बांस की खेती शुरू करने से पहले आपको इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। सबसे पहले बांस की खेती के लिए आपको मिट्टी की परख करनी जरूरी है। क्योंकि इसकी खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी fertile soil चाहिए। बांस की खेती के लिए दोमट मिट्टी ज्यादा सही रहती है। इसके बाद आपको बांस की किस्मों varieties of bamboo की जानकारी होनी आवश्यक है। ये भी आपको पता होना चाहिए कि कौन सी बांस की खेती आपके लिए सही है। क्योंकि बांस की बहुत सारी प्रजातियां हैं और इसके अलावा किस तरह आपको इसको मार्केट में बेचना है ये जानना भी जरूरी है। 

सरकार कर रही है मदद 

अब बांस की खेती के लिए सरकार भी समर्थन कर रही है। अब बांस काटने पर फॉरेस्ट एक्ट Forest Act नहीं लगेगा। क्योंकि पहले बांस काटने तक पर वन कानून forest law लागू हो जाता था। भारत सरकार ने खेती के लिए राष्ट्रीय बैंबू मिशन National Bamboo Mission भी बनाया है और ये बांस की पैदावार को बढ़ाने के लिए ही शुरू किया है। किसान को बांस की खेती करने पर प्रति पौधा 120 रुपये की सरकारी सहायता मिलेगी। इसकी खेती में करीब 4 साल लगते हैं और 4 साल में इसकी कटाई होती है। बांस की खपत भी अब ज्यादा हो रही है। जिस कारण आपकी कमाई भी अच्छी हो जाती है। 

कैसे करते हैं खेती और कब तक चलती है 

बांस की खेती season के हिसाब से नहीं होती है। इसकी खेती में करीब 4 साल लग जाते हैं। मतलब बांस की खेती को करने के बाद इसकी कटाई 4 साल बाद ही होती है। बांस के पौधे कुछ मीटर की दूरी पर लगाने होते हैं। इसके लिए आपको जगह भी ज्यादा चाहिए। बांस के पौधों को धान की तरह रोपा जाता है। बांस का रोपण 5*5 मीटर की दूरी पर किया जाता है। इसके बाद गड्ढे बनाकर उसमें प्रकंदों की रोपाई की जाती है। किसान इसकी खेती के साथ ही बीच में आसानी से कोई दूसरी खेती भी कर सकते हैं। बांस की खेती से लगभग 40 साल तक कमाई होती है। एक बार बांस की खेती को शुरू करके पूरी जिंदगी उस फसल से करोड़ो रूपये की कमाई कर सकते हैं। बांस की खेती के लिए आपको 120 रुपये प्रति प्लांट सरकार सहायता देती है। 

बांस की खपत 

बांस का बिज़नेस आज के समय में काफी अच्छा चल रहा है इसलिए इसकी मांग और इसकी खपत बढ़ती ही जा रही है। इसकी मांग के कारण और अच्छी कमाई के कारण इसको हरा सोना भी कहा जाता है। क्योंकि बांस से बहुत सारी चीज़ें बनायी जाती हैं। खासकर सजावट की भी कई चीज़ें बांस से बनाई जाती हैं। बांस के फर्नीचर furniture तो हर किसी को पसंद आते हैं। गाँव के लोगों के द्वारा तो इसका अत्यधिक उपयोग किया जाता है। जैसे गाँव में लोगों के घरों में मिलने वाली चारपाई और पशुओं के रहने के लिए झोपड़ी आदि। बाकी बांस का सजावट का सामान, लैंप आदि चीज़ें शहरों में भी काफी पसंद किये जाते हैं। 

लागत और मुनाफा 

बांस की खेती में तीन साल में लगभग 240 रुपये प्रति प्लांट की लागत आएगी। जिसमें से अब सरकार भी आपकी मदद करती है और बांस की खेती के लिए आपको 120 रुपये प्रति प्लांट सरकार सहायता देती है। इसकी खेती में करीब 4 साल लगते हैं और चौथे साल में इसकी कटाई होती है। मतलब एक बार लागत लगने के बाद 40 साल तक आपकी कमाई जारी रहती है। बांस की खेती में मुनाफा काफी अच्छा है। इसमें एक हेक्टेयर में करीब 1500 प्लांट Plants लगा सकते हैं और दो पौधों के बीच में बची जगह में दूसरी फसल भी उगा सकते हैं। इस खेती में 4 साल बाद 3 से 4 लाख रुपये की कमाई शुरू हो जाती है।