कार्यस्थली पर संगीत सुनना कितना उत्पादक?

Share Us

1050
कार्यस्थली पर संगीत सुनना कितना उत्पादक?
02 Dec 2021
7 min read

Blog Post

बहुत से लोगों को लगता है कि काम पर संगीत सुनने से उनका मूड बेहतर होता है। कईयों का दावा है कि यह उन्हें और अधिक उत्पादक बनाता है। संगीत आपका ध्यान बढ़ा सकता है और आपको रचनात्मक रूप से सोचने में सक्षम भी बनाता है।

वैसे तो दुनिया में मनोंरजन entertainment के कई तरीके हैं फिर चाहे वह नृत्य करना हो, गीत-संगीत dancing and singing हो या कुछ और। लेकिन कार्य स्थली पर संगीत सुनना हमारे लिए कितना कारगर हो सकता है, यह जनना एक अहम् बात हो सकती है। आखिर संगीत किस तरह से आपका ध्यान बढ़ा सकता है और आपको रचनात्मक creativity रूप से सोचने में सक्षम बना सकता है।

कई लोगों से पूछने के बाद परिणाम सकारात्मक positive result देखने को मिले ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि संगीत, समस्या-समाधान music is the problem solving key के लिए आपकी कार्य क्षमता में सुधार कर सकता है और आपकी उत्पादकता स्तर to increasing productivity को बढ़ा सकता है।

यहाँ यह बात भी ध्यान में लेने जैसी है कि ज्यादातर लोग संगीत बहुत तीव्र गति से सुनते हैं, जोकि मधुरता भरे संगीत को कानों का दर्द भी बना सकती है। क्योंकि अत्यधिक गति वाले संगीत का विपरीत प्रभाव भी हो सकता है और यह व्याकुलता anxiety का कारण भी बन सकता है।

बहुत से लोगों को लगता है कि काम पर संगीत सुनने से उनका मूड बेहतर होता है। कईयों का दावा है कि यह उन्हें और अधिक उत्पादक बनाता है। 

 संगीत न केवल उत्पादकता में मदद कर सकता है, बल्कि यह काम को अधिक रचनात्मक बना सकता है। मान लीजिये यदि आपको किसी कलाकार का संगीत पसंद आता है परन्तु उसकी विशेषता असंगत तरीक़े के संगीत की है, जिसकी ध्वनि की गति आपके कानों के लिए घातक हो सकती है। इससे ये तथ्य निकल कर आता है कि इस तरह का संगीत आपकी कार्य दक्षता को कम करता है और भड़काऊ अधिक बनाता है। क्योंकि इससे एक तरह का विकर्षण पैदा होता है। लेकिन अगर आप किसी अच्छे संगीत को सुनते हैं, तो कुल मिलाकर आपके लिए ये काफी उत्पादक रह सकता है।

लेसियुक Lace yuk ने अपने स्वयं के शोध के माध्यम से एक विशेष रूप से दिलचस्प बात सीखी है कि संगीत सुनने से उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि इस बात पर निर्भर कर सकती है कि आप जो कर रहे हैं उसमें आप कितने अच्छे हैं। एक अध्ययन के अनुसार उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा प्रभाव उन लोगों द्वारा महसूस किया गया जो अपने काम में नए नहीं थे, लेकिन विशेषज्ञ भी नहीं थे।

"यदि कोई व्यक्ति पहले से ही अपने काम में निपुण होता है, तो उन्हें संगीत के साथ कार्य करने में और भी सहजता महसूस होती है। इससे उनकी उत्पादकता भी प्रभावित नहीं हुई," ऐसा शोध में पता चला। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति अपने काम में मामूली रूप से अच्छा होता है, तो उत्पादकता में काफी वृद्धि देखने को नहीं मिलती। कहने का मतलब है कि अगर वे अपने काम में नौसिखिया हैं, अगर वे सिर्फ कौशल सीख रहे हैं, तो इससे उनकी उत्पादकता में मदद नहीं मिलती, क्योंकि उनके पास कौशल नहीं था।

अंततः हमने जाना कि काम के वक़्त संगीत सुनना तभी कारगर है जब आप अपने कार्य में पूर्णतया निपुण हों। संगीत न केवल आपको रिलैक्स रखेगा व आपकी कार्य दक्षता को भी बढ़ाएगा और साथ ही साथ यह आपके मूड को बनाये रखने के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। बल्कि यह वास्तव में आपको बेहतर काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसलिए यदि बॉस हेडफ़ोन को आपके कानों से निकालने के लिए कहते हैं, तो बस उन्हें बताएं कि आप सबसे अच्छे कर्मचारी बनने की कोशिश कर रहे हैं।