एक लेखक कैसे बनाता है एक बेहतर दुनिया?

Share Us

1241
एक लेखक कैसे बनाता है एक बेहतर दुनिया?
02 Dec 2021
9 min read

Blog Post

एक लेखक शब्दों की शक्ति को समझता है। शब्दों का उपयोग कैसे करना है और कितना सुन्दरतम तरीके से करना है यदि कोई जानता है, तो वह एक बेहतर लेखनी की तरफ अग्रसर है। हमारा समुदाय हमारा समाज कई तरह से फलता-फूलता है, जिसमें लेखकों का इतना बड़ा रोल होता है। कुछ ऐसे तथ्य जिसको जान कर आप समझ जायेंगे कि किस तरह से एक लेखक इस जगह को या इस समाज को और बेहतर बना सकता है।

हम सभी बचपन से ही तरह-तरह की कहानियां पढ़ते आये हैं। फिर बचपन हो या कोई और उम्र, हम यदि पाठक हैं, हमें यदि पढ़ने का शौक है तो हमारा किताबों से घिरे रहना ही हमारी आत्मीयता को बेहतर तरह से प्रकट करने का एक जरिया है। लेकिन क्या आपको पता है यह कहानियां, कविताएं जो सारे लेखक लिखते हैं, वह कैसे एक दुनिया को बेहतर बनाने के लिए मदद करती हैं या कर रही हैं। अगर नहीं पता, तो चलिए जानते हैं कि एक लेखक कैसे दुनिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

ये दुनिया हर रोज़ थोड़ी-थोड़ी बनती है और फिर थोड़ी-थोड़ी बिगड़ती है। कहने का मतलब है कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जिसे लगातार लोगों द्वारा बनाना और सवांरना चलता ही रहता है। प्रत्येक दिन हम नए-नए विचारों के साथ कार्य करते हैं या कार्य करने की योजना बनाते रहते हैं। कुछ बेहतर बनाने के लिए सुधार होता ही रहता है। इसी बीच "लेखक" दोनों तरह के परिवर्तनों को लगातार लिखते रहने की कोशिश करने में लगा रहता है। एक लेखक संचारक, दूरदर्शी (दूर की सोच रखने वाला) और रचनाकार होता है, जो दुनिया को एक नए पहलू में रख कर लिखता है और पाठक उसको पढ़कर इसी दुनिया को लेकर सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। क्योंकि वह हमें लगातार नई जानकारी देता रहता है। 

कुछ ऐसे तथ्य जिसको जान कर आप समझ जायेंगे कि किस तरह से एक लेखक इस जगह को या इस समाज को और बेहतर बना सकता है।

1.) एक लेखक शब्दों की शक्ति को समझता है। शब्दों का उपयोग कैसे करना है और कितना सुन्दरतम तरीके से करना है यदि कोई जानता है, तो वह एक बेहतर लेखनी की तरफ अग्रसर एक लेखक है। उसकी इस तरह की लेखनी से ये दुनिया बदलेगी ऐसी ही उसको सम्भावना रहती है। हमारी भावनाओं को मूल रूप देने का कार्य शब्द ही करते हैं और शब्दों में सजीविका को उजागर करने का कार्य लेखक करते हैं, जो की आम इंसान करने में असमर्थ है।

 2.) एक लेखक ही अपने रीडर अपने पाठक की नव्ज़ पहचान पाता है। उसको मालूम होता है कि कैसे एक कहानी को बेहतर तरीक़े से कहना है। लेखक दोनों तरह के पहलुओं से अवगत होता है फिर चाहे वह बोली जाने वाली कहानी हो या फिर या कागज पर लिखी जाने वाली। इसलिए कहा भी जाता है कि सभी बेहतरीन कहानीकार लेखक होते हैं।

3.) प्रत्येक लेखनी का अलग-अलग क्षेत्र होता है। कोई कहानी लिखता है तो कोई सम्पादकीय editorial का लेखक हो सकता है। कुछ लेखक सभी क्षेत्रों में भी लिखने वाले होते हैं, जो हर तरह का लिखने में समर्थ होते हैं। इस तरह के लेखकों के द्वारा ही समाज को एक नया आईना मिलता है जो कि बहुत आवश्यक है। 

4.) हमारा समुदाय हमारा समाज कई तरह से फलता-फूलता है, जिसमें लेखकों का इतना बड़ा रोल होता है जिसकी कल्पना करना थोड़ा कठिन है। यह बात सिर्फ एक पाठक ही समझ सकता है क्योंकि उनका रिश्ता ही समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। हमेशा नए और अनुभवी लेखकों के साथ समाज का जुड़ाव ही समाज को एक बेहतर दिशा देने में समर्थवान होता है जोकि एक अच्छी बात है। 

5.) एक लेखक के रूप में अगर बात की जाए तो आप जानेंगे कि अधिकतर अच्छा लेखक ही अच्छा बोलने की हिम्मत रखता है कहने का मतलब है कि  जब आप अच्छा लिखते हैं तो आप अच्छा बोलते हैं। शायद इसके द्वारा आपको एक अच्छे लेखक की पहचान करने में आसानी होगी।