जर्मनी के सर्वोच्च स्टार्टअप

Share Us

2858
   जर्मनी के सर्वोच्च स्टार्टअप
06 Jan 2022
5 min read

Blog Post

जर्मनी यूरोप का सबसे बड़ा और मुख्य स्टार्टअप केंद्र है। यह यूरोप का सबसे मजबूत और सुव्यवस्थित स्टार्टअप हब है। जर्मनी ने अपने अनेक स्टार्टअप्स के द्वारा दुनिया भर से अनेक प्रतिभाओं को सामने लाने का काम किया है। जर्मनी ने अनेक सफल स्टार्टअप्स को संचालित किया है जिसमें से हम आपको कुछ स्टार्टअप्स के बारे में बताएंगे।

नवाचार के मामले में जर्मनी Germany का काफी लंबा इतिहास रहा है। आज यूरोप में जर्मनी सबसे महत्वपूर्ण स्टार्टअप का केंद्र है। जर्मनी पिछले कई वर्षों से एक मजबूत और सुव्यवस्थित स्टार्टअप इकोसिस्टम startup ecosystem रहा है। जर्मनी ने पूरे महाद्वीप में आने प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का काम किया है। स्टार्टअप के लिए लोकेशन, बाजारों तक पहुंच, आधुनिक बंदरगाहों के द्वारा समुद्री रास्तों तक पहुंच, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और वहां के सरकारी नियम जर्मनी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने का मुख्य कारण हैं। बीते वर्षो में जर्मनी में अनेक रोमांचक स्टार्टअप किए जो काफी सफल रहें। सभी स्टार्टअप्स को एक लेख में सीमित कर‌ पाना काफी कठिन काम है लेकिन फिर भी हमने उनमें से कुछ को आपके सामने प्रस्तुत करने की कोशिश की है। आपको जर्मनी के कुछ सबसे सफल स्टार्टअप्स से परिचित कराते हैं।

1. कोच-हब CoachHub

2018 में स्थापित किया गया यह स्टार्टअप एक "मोबाइल कोचिंग क्लाउड Mobile coaching cloud" है जो सभी करियर स्तरों के कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत कोचिंग उपलब्ध कराता है। यह दुनियाभर के सबसे सर्वोच्च कोच द्वारा व्यक्तिगत कोचिंग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सक्षम बनाता है। बर्लिन Berlin स्थित यह स्टार्टअप बेहतर प्रदर्शन के लिए टीमों को तैयार करता है। इसके अलावा यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए कर्मचारियों को बेहतर ढंग से तैयार करता है। तेजी से बढ़ने वाला यह स्टार्टअप अब तक €18.9 मिलियन डॉलर से अधिक कमा चुका है जो इसकी अपार सफलता को दर्शाता है।

2. रीसर्च गेट Research Gate

2008 में स्थापित हुआ यह स्टार्टअप डॉ. इलजाद मैडिस्क Dr. Iljad Madisch, डॉ. सोरेन हॉफमेयर Dr. Soren Hofmayer और होर्स्ट फिकेनशेर Horst  Fickenscher द्वारा शुरू किया गया था जिसका मुख्यालय बर्लिन में स्थित है। रिसर्च गेट एक ऐसा अकादमिक सोशल नेटवर्किंग साइट है जहां आप अपने वैज्ञानिक ज्ञान को साझा कर सकते हैं। इसके द्वारा आप दुनिया भर के शोधकर्ताओं के साथ संपर्क में आ सकते हैं और उनसे सवाल पूछ सकते हैं। इस स्टार्टअप को "वैज्ञानिकों का फेसबुक" "Facebook of scientists" के नाम से जाना जाता है। यह जर्मनी का नंबर एक स्टार्टअप माना जाता है। इन्होंने 4 राउंड से अधिक फंडिंग में 87.6M USD जुटाया है। इसके 22 निवेशकों में से एक बिल गेट्स का भी नाम आता है।

3. ओरोराटेक Orora Tech

अरोराटेक नामक इस स्टार्टअप की शुरुआत 2018 में म्यूनिख में हुई। इसके संस्थापक ब्योर्न स्टॉफ़र्स Bjorn Stoffers, फ्लोरियन मौरचर Florian Mauracher, रूपर्ट अमान Rupart Amann और थॉमस ग्रबलर Thomas Grubler हैं। ओरोराटेक इन्फ्रारेड उपग्रह डेटा infrared satellite data की आपूर्ति करने वाला दुनिया का सबसे पहला कमर्शियल सप्लायर commercial supplier है जो वास्तविक समय की निगरानी और दुनिया भर में जंगल की आग की शुरुआती पहचान करता है। यह स्टार्टअप गूगल एक्सेलेरेटर Google Accelerator का हिस्सा है। ओरोराटेक आने वाले वर्षों में अपने स्वयं के नैनो उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इन्होंने 5 राउंड में 1.6M EU उठाया और मई 2020 में इनका नवीनतम दौर काफी अच्छा रहा। जैसे-जैसे अंतरिक्ष क्षेत्र की ओर से जागरूकता बढ़ रही है वैसे-वैसे निवेशक अंतरिक्ष की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।

4. वांडेलबॉट्स Wandelbots

इस स्टार्टअप की शुरुआत 2017 में हुई थी जिसके संस्थापक क्रिश्चियन पाइचनिक Christian Piechnick, डॉ जॉर्ज पुशेल Dr. Georg Puschel, मारिया पाइचनिक Maria Piechnick, जान फाल्केनबर्ग Jan Falkenberg, जियांग गुयेन Giang Nguyen, सेबेस्टियन वर्नर Sebastian Werner और क्रिस्टोफ बियरिंग Christoph Biering हैं। इनका मुख्यालय ड्रेसडेन Dresden में स्थित है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसके द्वारा गैर-प्रोग्रामर non-programmers औद्योगिक रोबोट industrial robots को उचित ढंग और तेजी से काम करना सिखाते हैं। वांडेलबॉट्स सॉफ्टवेयर कपड़ों से जुड़े सेंसर sensor के साथ औद्योगिक रोबोटों को लाइव-कंट्रोल live control करने के लिए मानव गति को ट्रैक track human motion करता है। Wandelbots पहले से ही Siemens, Volkswagen, Microsoft, BMW और Infineon जैसी कंपनियों के साथ काम करती है। इन्होंने 4 राउंड में कुल 38.2M USD जुटाए हैं। आर्थिक मामलों और ऊर्जा के लिए संघीय मंत्रालय जैसे निवेशकों का समर्थन होने के कारण यह जर्मनी के सबसे योग्य स्टार्टअप्स में से एक है।

5. जस्ट वॉच JustWatch

डेविड क्रोये द्वारा संचालित किया गए इस स्टार्टअप शुरुआत 2014 में हुई जिसका मुख्यालय बर्लिन में स्थित है। JustWatch एक स्ट्रीमिंग सर्च इंजन है। यह आपको कानूनी रूप से ऑनलाइन फिल्में और टीवी शो देखने का पता लगाने में मदद करता है। दुनिया भर में इसके व्यापक उपयोगकर्ता हो गए हैं। 9 दिसंबर, 2019 को न्यूयॉर्क स्थित प्रतिद्वंद्वी GoWatchIt ने इसका अधिग्रहण किया और यूएस US में इसका विस्तार किया। यह स्मार्टफोन और टेबलेट के अनुकूलित ऐप के रूप में शुरू किया गया था लेकिन अब यह कम्प्यूटर पर भी काम करता है। निश्चित रूप से यह एक सफल जर्मन स्टार्टअप के रूप में सामने आया है।