यहाँ से आप छू सकते हैं बादलों को

Share Us

1457
यहाँ से आप छू सकते हैं बादलों को
09 Nov 2021
9 min read

Blog Post

भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहाँ आपको शहरों से दूर, शोर-शराबे से दूर एक अलग ही सुखद आनंद की अनुभूति होती है। यहाँ का वातावरण बहुत ही शांति वाला होता है। यहाँ जाकर फिर वापस आने का मन नहीं करता है। यहाँ के पहाड़, घाटियाँ और कल-कल करती नदियाँ आपका मन मोह लेंगी। अगर आप भी जिंदगी की आपा-धापी से परेशान हो गए हों तो यहाँ पर जाकर शांति और सुकून महसूस कर सकते हैं।

भारत अपनी ख़ुबसूरती के लिए मशहूर है। यहाँ की मनोरम छटा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ इतने सुंदर पर्यटन स्थल हैं कि एक बार अगर कोई यहाँ आ जाये तो फिर उसका जाने का मन नहीं करता है। भारत कई प्राकृतिक और ख़ुबसूरत जगहों से घिरा हुआ है। यहाँ की पहाड़ियाँ, घाटियाँ, जंगल, नदी, झरने आदि भारत की ख़ुबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। कुछ पर्यटन स्थल ऐसे भी हैं जहाँ जाने पर ऐसा लगता है कि हम बिल्कुल बादलों के पास आ गये हैं। ऐसा महसूस होता है कि हम इनको छू सकते हैं। आइए आज जानते हैं ऐसे कुछ पर्यटन स्थल के बारे में।

माथेरान (महाराष्ट्र )

वीकेंड प्लान करते समय कोई जगह समझ नहीं आ रही, तो इस वीकेंड बनाएं महाराष्ट्र के पास माथेरान हिल स्टेशन घूमने का विचार। इस छोटे से हिल स्टेशन के आसपास हैं कई घूमने की जगह। महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि श्रेणी के बीच स्थित माथेरान एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से 2600 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। माथेरान हिल स्टेशन मुंबई से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां आप अपना परफेक्ट वीकेंड प्लान कर सकते हैं। हालांकि ये हिल स्टेशन छोटा है लेकिन महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में आता है। लुइसा पॉइंट, माथेरन के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह पर्यटकों को बहुत पसंद है। यहाँ का नज़ारा देखते ही आप तरो-ताजा महसूस करने लगोगे। इसके अलावा शार्लोट झील, ये जगह कैम्पिंग करने वालों के लिए और पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही अच्छी है। इको पॉइंट और लुइसा पॉइंट का सुंदर नज़ारा देखने के लिए आप चार्लोट झील जा सकते हैं। यहाँ पर आप पैनोरमा पॉइंट, अंबरनाथ मंदिर, मंकी पॉइंट का भी आनंद ले सकते हैं। 

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक नगर है। दार्जिलिंग, सभी हिल स्टेशनों की रानी कही जाती है। अपने प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छ ताजी हवा और सब से ज़्यादा दार्जिलिंग चाय सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह हिमालयी चोटियों और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है। यहाँ बर्फ से ढके हुए पर्वत और चाय के बागान हर किसी का मन मोह लेते हैं। गर्मियों में पर्यटक यहाँ बड़ी मात्रा में आते है। यहाँ से देखने पर ऐसा लगता है जैसे बादल बिल्कुल हमारे पास हो और हम उन्हें छू सकते हैं। दार्जिलिंग में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, Lebong रेस ट्रैक और टाइगर हिल जैसी खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं। टाइगर हिल से सूर्योदय का दृश्य पहाड़ी के ऊपर से एक ऐसा दृश्य होता है, जिसको आप कभी भुला नहीं सकते हो। 

कुर्ग 

कर्नाटक का यह खूबसूरत पर्वतीय स्‍थल समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊँचाई पर है। पश्चिमी घाटों की ढ़लानों पर स्थित यह ”दस लाख पहाड़ियों का देश”, भारत का कॉफी कटोरा है। कुर्ग (Coorg) भारत के कर्नाटक प्रान्त का एक जिला है। कर्नाटक राज्य का ये छोटा जिला कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है। कर्नाटक का एक सुंदर, लुभावना और आकर्षक हिल स्टेशन है- कूर्ग। घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए कर्नाटक स्थित कूर्ग को देश के शीर्ष पर्यटन केंद्रों में से एक माना जाता है। यहाँ लोग सुकून पाने के लिए जाते हैं। यहाँ जाकर लोग रोमांच से भर जाते हैं। यहाँ जाकर आप बारापोल नदी, ब्रह्मगिरी शिखर, इरुप्पु जलप्रपात, नामद्रोलिंग मठ, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान आदि का आनंद भी ले सकते हैं। इसे कर्नाटक का कश्‍मीर भी कहा जाता है। यह स्‍थान यहां पाई जाने वाली हरियाली के कारण के प्रसिद्ध है, यहां की सुंदर घाटियां, रहस्‍यमयी पहाडि़यां, बड़े-बड़े कॉफी के बागान, चाय के बागान, संतरे के पेड़, बुलंद चोटियां और तेजी से बहने वाली नदियां, पर्यटकों के मन को लुभाती हैं। यह दक्षिण भारत के लोगों का प्रसिद्ध वीकेंड गेटवे है, दक्षिण कन्‍नड़ के लोग यहां विशेष रूप से वीकेंड मनाने आते है। पर्यटक यहां आकर पूर्वी और पश्चिमी ढ़लानों के सौंदर्य का लाभ उठा सकते है और यहां के दिल थाम लेने वाले दृश्‍यों को निहार सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल हिमालय की कुमाऊँ पहाडि़यों की तलहटी में स्थित है। समुद्र तल से नैनीताल की कुल ऊंचाई लगभग 1938 मीटर (6358 फुट) है। यहाँ नाशपाती के आकार की एक झील है जो नैनी झील के नाम से जानी जाती है। कुमाऊं की पहाड़ियों में एक छोटा शहर, नैनीताल एक सुंदर हिल स्टेशन पर तीन ओर पहाड़ों से घिरा हुआ है। नैनी झील आकर्षण और उत्तरांचल में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का छोटा सा प्लान बनाना हो तो सबसे पहले नैनीताल का नाम ही ज़ेहन में आता है। जहां गर्मियों में नैनीताल की ख़ूबसूरती और ठंडा मौसम सैलानियों को अपनी ओर खींच लाते हैं। वहीं सर्दियों में बर्फबारी और विंटर स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए नैनीताल स्वर्ग बन जाता है। सैर-सपाटे के लिए यहाँ बहुत सारी जगहें हैं। यहाँ की ख़ूबसूरती को देखने के बाद लोग यहाँ की यादों को भुला नहीं पाते हैं। आसमान में छाए बादलों को भी ताल के पानी में साफ देखा जा सकता है। रात में नैनीताल के पहाड़ों पर बने मकानों की रौशनी ताल को भी ऐसे रोशन कर देती है, जैसे तालाब में भी बल्ब जल रहे हों। यहाँ जाकर आप चाइना पीक, किलवरी, देवपाटा और केमल्स बैक टिफिन टॉप, रोप-वे, राजभवन आदि का आनंद ले सकते हो।