करिश्माई लोगों की 5 आदतें

Share Us

1631
करिश्माई लोगों की 5 आदतें
13 Dec 2021
8 min read

Blog Post

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से करिश्माई लोगों की 5 प्रमुख आदतों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप भी अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। अगर आप स्वयं के व्यक्तित्व को लेकर खुश नहीं हैं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी उन करिश्माई लोगों की तरह बन सकते हैं।

करिश्माई लोग Charismatic People आत्मविश्वास से भरे होते हैं। उनकी हर अदा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने पर मजबूर कर देती है। देश और दुनिया में ऐसे कई करिश्माई लोग हैं, जिन से बात करने के लिए या उनसे रूबरू होने के लिए लोग पागल हुए रहते हैं ।आखिर ऐसा क्या होता है उन करिश्माई लोगों में जिसकी मदद से वे सभी  दिलों में एक अलग जगह वना लेते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम सेऐसे करिश्माई लोगों की पांच प्रमुख आदतों के बारे में जानेगें, जिसकी मदद से आप भी अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। अगर आपके व्यक्तित्व को लेकर आप खुश नहीं हैं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी उन करिश्माई लोगों से सीख कर उनकी तरह बनने की कोशिश कर सकते हैं ।

1. बोलते कम और सुनते ज्यादा हैं

अक्सर लोगों की आदत होती है कि, बात करते वक्त वह खुद ज्यादा बोलते हैं और सामने वाले को सुनने में दिलचस्पी नहीं दिखाते, लेकिन करिश्माई या आकर्षक लोग हमेशा लोगों की बातों को सुनते हैं। उनको समझते हैं और समझने के बाद जो उस पर अपना नजरिया व्यक्त करते हैं। इस तरह की आदत उनको लोगों से अलग बनाती है। लोगों को सुने बिना आप उन्हें समझ नहीं सकते और जब तक आप किसी को समझ नहीं सकते, आप अपनी सच्ची और निष्पक्ष प्रतिक्रिया पेश नहीं कर पाएंगे। आकर्षक लोग इस बात पर हमेशा ध्यान देते हैं कि, सामने वाला क्या कह रहा है, वह उस बात की तह तक जाते हैं और अंत में जब बात खत्म हो जाती है, उसके बाद ही वे अपने मुख से कुछ अच्छी, सकारात्मक बातें बोलते हैं, जो उन्हें भीड़ से अलग व्यक्तित्व का धनी बनाती हैं।

आप यह कैसे कर सकते हैं,

  • किसी की बात खत्म होने के बाद ही अपना जवाब दें।   
  •  व्यक्ति जो कह रहा है, उस बात से सहानुभूति रखें।
  •  जो किसी के द्वारा कहा गया है, उसके बारे में बाद में सोच-विचार करें।
  •  इस बारे में एक विशेषज्ञ द्वारा भी कहा गया है कि, "अगर आप किसी को सम्मान देना चाहते हैं, तो सबसे बड़ा सम्मान है कि, आप उन्हें सुने"।

2. खुद का एक सिद्धांत बनाते हैं

आकर्षक व्यक्तित्व के धनी लोग अपने बारे में कुछ सिद्धांत बनाते हैं और वे खुद को तवज्जो देते हैं। वे अपने आप को आत्मविश्वासी, सुखी और एक अद्भुत व्यक्ति मानते हैं। इस मामले में अगर वह थोड़े स्वार्थी होते हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। ऐसे व्यक्ति जब भी विपरीत परिस्थितियों में या फिर विपरीत सोच की अवस्था में जाते हैं, तो हमेशा अपने आप को सकारात्मक विचार देने का प्रयास करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि, सकारात्मकता से ही सभी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।वह खुद पर और इस दुनिया में कुछ भी हासिल करने की अपनी क्षमता पर पूर्ण विश्वास करते हैं। साथ ही सुबह उठते ही, सकारात्मक विचारों positive thoughts के साथ उठते हैं।वे अपने आपको सुबह उठते ही सकारात्मक विचार देते हैं। जैसे कि, मैं हमेशा खुश रहता हूँ । मैं अपने आप में एक बहुत आकर्षक व्यक्ति हूँ, आदि। वे  कभी भी किसी को गलत नही बोलते। क्योंकि वह जानते हैं कि, कोई भी गलत बात जिंदगी में गलत ऊर्जा बढ़ा सकती है। इसलिए वे हमेशा अच्छे और सुंदर वाक्यों का ही प्रयोग करते हैं।

आप यह कैसे कर सकते हैं ?

  • रोज अपने आप से अच्छी बातें करें।   
  • हर रोज अपने आपको एक अच्छा व्यक्ति बनने के रूप में देखें।
  •  नकारात्मक विचारों को अपने से हमेशा दूर रखें।
  •  अपने सुना होगा कि, "जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तभी चमत्कार होते हैं"।

3. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं

आकर्षक लोगों की खास बात होती है कि, वे किसी भी परिस्थिति में अपने आप को शांत रखते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं और हमेशा किसी भी परिस्थिति को सुलझाने की कोशिश में लग जाते हैं। खराब परिस्थिति में कई बार आप भावनाओं को काबू में नहीं रख पाते, लेकिन आकर्षक लोग हमेशा अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हैं।

आप यह कैसे कर सकते हैं ?,

  • जब भी कोई बुरी परिस्थिति पड़े, तो लंबी और गहरी सांसे लेना शुरू करें।   
  • योग प्राणायाम को अपनी जिंदगी में शामिल करें।
  • अपने आप को यह बताने की कोशिश करें कि, कोई भी दिक्कत जल्दी और आसानी से सुलझ जाएगी।

4. कई मुद्दों पर अपनी राय देते हैं

आपने यह कथन तो सुना ही होगा कि, "सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग"।

आकर्षक लोग इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचते कि, लोग क्या कहेंगे, वे जो कहते हैं उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं। अगर लोग इसे पसंद करें, तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और अगर नापसंद करे तो भी उन्हें कोई समस्या नहीं होती।

अच्छी सलाह मानने में भी करिश्माई लोगों आगे होते हैं, लेकिन अगर कोई जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहा है, तो वे जवाब देना जानते हैं। ऐसे लोग जानते हैं कि उनकी राय देना एक बड़ी समस्या नहीं है, बल्कि लोगों की प्रतिक्रिया देना एक समस्या जरूर बन सकती है।

किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देना आपको एक अच्छा लीडर बनाता है। भले ही करिश्माई लोग लीडर नहीं होते, लेकिन उनके करिश्माई व्यक्तित्व की वजह से लोगों को काफी मदद मिल सकती है।

आप यह कैसे कर सकते हैं,

  • बोलने के लिए हमेशा अभ्यास करते रहें। आप आईने के सामने खड़े होकर भी अभ्यास कर सकते हैं।   
  • कई विषयों पर आप लिखकर भी अभ्यास कर सकते हैं।
  • खुद को बोलने के लिए प्रेरित करें, भले ही आपको शुरू में कठिनाई हो, लेकिन शुरुआत जरूर करें।

5. सभी को देते हैं पूरा सम्मान

करिश्माई लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह भी होती है कि, वे सब को सम्मान देते हैं। सबके साथ बड़ा ही सुखद आचरण वाला व्यवहार करते हैं। अगर उनके जीवन में कोई दुखद घटना या खराब हरकत भी हुई हो, तो भी वे आने वाले भविष्य में किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं करते। वे हमेशा मुस्कुराहट के साथ लोगों के साथ पेश आते हैं।

इस बारे में University of Lausanne के John Antonakis ने काफी शोध किया है। वह कहते हैं कि, करिश्माई लीडर्स को उनसे प्यार और सम्मान मिलता है, जिनके साथ वे अपने मूल्यों Values को साझा करते हैं, और जो नहीं करते उन्हें नापसंद किया जाता है।करिश्माई लोग किसी के गलत व्यवहार पर भी अपने दयालुता के भाव को नहीं छोड़ते। यह गुण वे अच्छी तरह विकसित करते हैं।

आप यह कैसे कर सकते हैं।

  • हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान रखकर लोगों से मिलें।   
  • जो भी आप से बात करे, उनके साथ अच्छी तरह पेश आएं।
  • लोगों के विचार और पसंद का सम्मान करें।

करिश्माई होना कोई विज्ञान का विषय नहीं है, यह आप अपने अंदर आसानी से विकसित कर सकते हैं। कुछ लोग बचपन से ही इस तरह के व्यक्तित्व को अपने अंदर धारण कर लेते हैं। आप भी इन आदतों को शामिल करके अपने आप को आकर्षक व्यक्तित्व attractive personality का धनी बना सकते हैं।