5 बेहतरीन Apps जो आपके फोन में जरूर होने चाहिए

Share Us

3255
5 बेहतरीन Apps जो आपके फोन में जरूर होने चाहिए
23 Nov 2021
9 min read

Blog Post

ऐप्स के बड़े समंदर में, आप कुछ सबसे अनोखे और मददगार ऐप्स को मिस कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए 5 शानदार और अनोखे ऐप्स की सूची लेकर आए हैं, जो आपके फोन में जरूर होने चाहिए। 

स्मार्टफोन smartphone और इंटरनेट internet हमारे आधुनिक जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। यह पेशेवर हो या व्यक्तिगत, इन चीजों ने हमारे जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। लेकिन ये चीज़ें एक चीज़ के बिना बेकार हैं; ऐप्स। ऐप्स apps, स्मार्टफोन की आत्मा हैं जिसके बिना यह एक छोटे, प्लास्टिक बॉक्स के अलावा कुछ नहीं है। आज हमारे पास लाखों एप्लीकेशन applications हैं। टैक्सी बुक करने से लेकर कार खरीदने या बेचने तक, डेट खोजने से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई करने तक, हम हर चीज के लिए ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।

ऐप्स का यह विशाल समंदर हमारे लिए एक अभिशाप और वरदान है। चूंकि केवल सबसे अधिक डाउनलोड download प्राप्त करने वाले ऐप ही जनता की कल्पना को पकड़ने में सक्षम होते हैं। ऐसे कई अनूठे ऐप हैं जो रडार के नीचे चले जाते हैं और गुमनामी में पड़ जाते हैं। ये अद्भुत, अद्वितीय और उपयोगी ऐप हैं जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन उन्हें जानना चाहिए। वे आपके जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाने की क्षमता रखते हैं। आइए कुछ अनोखे और उपयोगी ऐप्स पर नज़र डालें, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते हैं।

1. Reverse Dictionary 

कितनी बार ऐसा होता है कि हम किसी शब्द का अर्थ जानते हैं, लेकिन सही शब्द याद नहीं कर पाते? मैंने कई बार इस स्थिति का सामना किया है और यह निराशाजनक हो सकता है। रिवर्स डिक्शनरी के पास इसका समाधान है। यह आपको शब्द का अर्थ टाइप करने की अनुमति देता है और फिर आपको ऐसे शब्द दिखाता है जो समान अर्थ साझा करते हैं। सूची से आप आसानी से वह शब्द चुन सकते हैं, जिसकी आपको तलाश थी।

2. Random 

Random एक मजेदार चैटिंग ऐप chatting app है जो आपको नए लोगों से जुड़ने की अनुमति देता है। मुझे पता है कि आप क्या सोच रहे हैं। क्या यह एक चालबाज़ ऐप्प है? लाखों ऐप्स ऐसा करते हैं। ख़ैर Random उन लाखों ऐप्स के विपरीत है क्योंकि यह आपको अपनी पसंद की किसी भी चीज़ की तस्वीर क्लिक करने और उसे अपने प्रोफ़ाइल पर साझा करने की अनुमति देता है।

3. Comixology

क्या आपको कॉमिक्स comics पंसद हैं? Comixology दुनिया का सबसे बड़ा कॉमिक बुक रीडर ऐप है book reader app। इसमें विभिन्न प्रकाशकों के 40,000 से अधिक शीर्षक हैं। ऐप पर आपको हर तरह की कॉमिक्स मिल जाएगी। सबसे लोकप्रिय से लेकर अनसुने शीर्षक भी, ऐप में सभी के लिए कुछ न कुछ है।

4. Runtastic

यह ऐप उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रनिंग पंसद करते हैं। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो मैराथन में भाग ले रहे हैं या आमतौर पर दौड़ना पसंद करते हैं, तो Runtastic आपके लिए बना है। यह आपको अपने सभी दोड़ने वाले लक्ष्यों का ट्रैक करने की अनुमति देता है, आपको आंकड़े दिखाता है जैसे कैलोरी, कितने कदम दोडे गए और कितने वक़्त में हमने उस दूरी को तय किया।  यह एक आसान ऐप है जो आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेगा।

5. Memrise

बहुत से लोग दुनिया भर में विभिन्न भाषाओं से मोहित हैं। वे सीखना चाहते हैं, लेकिन महंगे कोर्स नहीं कर सकते या उनके पास समय नहीं है। Memrise आपकी सारी समस्या का समाधान कर देगा। यह एक संवादी और आसान शैली में भाषा सीखने के लिए बनाया गया ऐप है। ऐप को अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है जिसके लिए इसने वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ ऐप का पुरस्कार भी जीता है।