पर्यावरण के अनुकूल कपडे : Sustainable Fashion

Share Us

2722
पर्यावरण के अनुकूल कपडे : Sustainable Fashion
17 May 2022
8 min read

Blog Post

'फैशन' शब्द ने हमें हमेशा से आकर्षित किया है। हम सभी Fashion Trend के बारे में जानना चाहते हैं और साथ ही ये भी कि सबसे अच्छा दिखने के लिए हमें कौन से कपड़े पहनने चाहिए! आपको यह जानकर खुशी होगी कि Sustainable Fashion इस समय सबसे हॉट ट्रेंड है! इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि Sustainable Fashion क्या है और इसे अपनाकर हम अपने पर्यावरण को कैसे सुरक्षित करें। 

हमारी पृथ्वी फ़ैशन की कीमत क्यों चुकाए ? यह बात Eco-Friendly Loungewear के जाने-माने डिजाइनर Zola Amour ने कही है। हम एक ऐसे समय में है जहां global warming और climate change के कारण हमारी पृथ्वी खतरे में है। हम सस्टेन रहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम अपने  प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग इतनी तेजी से कर रहे हैं, जिसका हमारे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हम पहले से ही खतरनाक परिणामों का सामना कर रहे हैं। जैसे बाढ़, भूकंप, कोरोना और चक्रवात ने कई लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही, पानी की कमी का डर भी दुनिया भर में मंडरा रहा है, जबकि पानी के बिना जीवन के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। समय की यही मांग है कि हम पर्यावरण की देख भाल करे और अपने सभी क्षेत्रों में पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

फैशन के कारण पर्यावरण प्रदूषण:

हम बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के लिए उद्योग , तेल रिफाइनरियों और बढ़ते यातायात को अपराधी मानते है और दोष देते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि जिस फैशन की दुनिया को हम इतना पसंद करते हैं, वह भी पर्यावरण प्रदूषण का दोषी हो सकता है? हम फैशन के दीवाने हैं। यह हमारे लिए सपनों की दुनिया है! आज के दौर में, चमचमाते डिजाइनर कपड़े पहनकर रैंप पर स्टाइल के साथ वॉक करती खूबसूरत मॉडल्स ने हमारे होश उड़ा दिए हैं! हम मॉडल्स को देख कर उनके जैसे कपड़े पहनने और उनके जैसा फैशन करने के बारे में सोचते है लेकिन इस शानदार शो के पीछे एक ऐसा सच है जिसे कोई नहीं जानता है!

आपको बता दें कि, फैशन उद्योग की वजह से   बायोडायवर्सिटी (biodiversity ) और  क्लाइमेट चेंज (climate change) पर भारी नुक्सान पड़ा है क्योंकि  इसमें  भारी  मात्रा में fossil fuels, water, chemicals, का उपयोग  होता  है।  यह उद्योग, इतना बड़ा है की, भूमि उपयोग परिवर्तन, chemical pollution, और micro-plastic pollution को ये बढ़ावा दे रहा है. और  इतना ही नहीं, फैशन उत्पादन में बाल श्रम एक ग्लोबल समस्या है। इसके अलावा, फैशन उद्योग गुलामी, और कदाचार की भावना को आगे बढ़ाने में योगदान देता है! ये बात  हैरान करने वाली  है, लेकिन यह सच है! यह फैशन की खूबसूरत तारों की चमचमाती  दुनिया सच में  पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है! और यह आने वाले वर्षो में बढ़ता रहेगा और पर्यावरण का नुकसान होता रहेगा जिसे रोकना मुश्किल होगा। 

Sustainable Fashion: सबसे अच्छा समाधान!

क्या कोई बता सकता है, इस समस्या का समाधान क्या है? हमें अपने पर्यावरण को बचाना है, लेकिन क्या हम अपनी दुनिया को फैशन से दूर रख सकते हैं, जिससे हमारे पर्यावरण को और अधिक नुक्सान ना हो? फैशन सिर्फ रैंप वॉक शो नहीं है। ये वो सब भी है जो हम पहनते हैं! हम अपने ग्रुप और अपने समाज में खुद को अभिव्यक्त करने के लिए महंगे और कीमती कपड़े पहनते है , हमारे पास पार्टी के लिए अलग कपड़े  है और दफ्तर के लिए अलग, हम खरीदारी के लिए कैजुअल कपड़े और शादी में  रिसेप्शन के लिए आकर्षक कपड़े पहनते है और तैयार होते हैं। हकीकत यह है कि हम फैशन नहीं छोड़ सकते, क्योंकी दिखावे पर ही हमारी आज की दुनिया कायम है। 

फैशन उद्योग ने पिछले कुछ पंद्रह सालो में अपनी यूनिट को दुगना कर लिया है , और यह महामारी के बाद भी कम होता नहीं दिख रहा है। यह बढ़ रहा है, और हम देख रहे हैं, आने वाले सालो में भी यह बढ़ता रहेगा! लेकिन सच तो यह है कि लॉकडाउन के दौरान हमारे आधे कपड़े हमारे वॉर्डरोब में ही रह गए थे! और यहां तक ​​कि अगर हमने यह सोच लिया की हम अब ये कपड़े नहीं पहनना चाहते हैं, तो 1% से भी कम रीसाइक्लिंग के लिए गए ! तब यह जला दिए जाते हैं या लैंडफिल  में दाल दिए जाता है। यही कारण है कि  कपड़ा उद्योग Micro-plastic pollution का सबसे बड़ा कारक है!   

सस्ते दामों में बिकने वाले कपड़ो पर लोगो का ज़्यादा ध्यान जाता है, उन्हें नहीं पता कपड़ा बनने में कितनी गन्दगी पैदा होती है। 

यही कारण है कि हम अपने कपड़ों पर कम पैसे खर्च करने के चलते  ज्यादा कपड़े खरीद लेते  हैं और  उन कपड़ो को कम समय के लिए पहनकर उन्हें फेक देते हैं। 

यह एक समस्या है, जिसे दूर करना आवश्यक है और सस्टेनेबल फैशन एकमात्र रास्ता है जिससे हम इसे दूर कर सकते हैं। 

सस्टेनेबल फैशन क्या है? what is sustainable fashion

सस्टेनेबल फैशन (Sustainable Fashion) का काम किसी विशेष उत्पाद के डिजाइन, निर्माण, वितरण और उपयोग को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से करना है!  सस्टेनेबल फैशन पर्यावरण के अनुकूल होता है, और  पर्यावरण की सुरक्षा और  गाइडलाइंस (guidelines) को मान कर इस पूरी निर्माण प्रक्रिया को अंजाम देता हैं! हम नहीं चाहते कि हमारी आने वाली पीढि़यां सांस लेने के लिए जूझ  रही हों, सिर्फ इसलिए कि हम मन को अच्छा लगने वाला गाउन और कपडे  बनाना चाहते है? सस्टेनेबल फैशन  (Sustainable Fashion) के उत्पाद भी बेहतर उत्पाद हैं जहाँ आपको एक के बाद एक नए कपड़े खरीदने की ज़रूरत नहीं है! वे नरम और आरामदायक  होते  हैं! और लम्बे समय तक रहते  है, अगर लोगो को सीजनल ट्रेंड न देकर ऐसे डिजाइन के बारे में बताये जिन्हे वे हर मौसम में पहन सकते हैं तो यह एक बेहतर आईडिया होगा |   

यहाँ, मैं आपको एथिकल फ़ैशन के बारे में बताने से नहीं रोक सकती  जो  बिलकुल सस्टेनेबल फैशन

(Sustainable Fashion) के जैसा  है! इस Ethical Fashion  में वीगन (जो आर्गेनिक पसंद करते है) और इसके अलावा लोगों की पसंद और नापसंद शामिल हैं। यह जानवरों की खाल और पंखों के इस्तेमाल करने से रोकता है। साथ ही समाज की भलाई का सोचता है। श्रमिकों के कामो  को पहचानना और उनकी देखभाल करना फैशन उद्योग में एक अच्छा  बदलाव है। इस तरह, इस फैशन उद्योग के लिए चुनौती उन लोगों के लिए है जो अलग-अलग तरह के कपड़ों को पसंद करते है जो उनके लिए आकर्षक हैं और दुनिया को परेशानी दिए बिना ये कपड़े डिजाइन किए जा सकते हैं!

सस्टेनेबल फैशन हम लोगो  को  खुश  रखता  है! आपकी जेब पर बोझ कम  डालता है क्योकि ये इतने महंगे नहीं होते की कोई खरीद न सके। आपके दिमाग पर बोझ भी कम रहता  है और हम सन्तुष्ट  भी रहते है की हम कुछ ऐसा नहीं कर रहे  जो  हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक हो, यह  टिकाऊ कपड़े हमारे  पर्यावरण के लिए बेहतर होते हैं और पर्यावरण पर बोझ भी कम डालते हैं, बॉडी पर कम बोझ होता है क्योंकि यह सॉफ्ट और हलके  होते है!  

  • यह कपड़े ऑर्गेनिक कॉटन से बने होते हैं

  • इन कपड़ो में  सिंथेटिक का उपयोग नहीं किया जाता है!

  •  यह कपड़े ऑर्गेनिक कॉटन से बने होते हैं

  • इसके स्पर्श से आपको अच्छा महसूस होता है  

अगर इसके लाभों को देखा जाये तो, आप एक सस्टेनेबल ड्रेस  (sustainable dress)! पहनकर लोगो में जागरूकता  फैला सकते हैं! उन्हें इसके बारे में बता सकते  है  उन वर्कर्स  को  जो  सुसाइड कर  लेते  है उन्हें रोक सकते हैं। साथ ही,  दुनिया को बचाने के आंदोलन में अपना योगदान दे सकते हैं। 

सस्टेनेबल फैशन ब्रांड्स

हम जानते हैं कि फैशन उद्योग (Industry) ने दुनिया को देखने के लिए अपना नजरिया बदल दिया है। ग्लैमर और ग्लिट्ज़ के बजाय, यह अब आपको अपने कपड़ों में कम्फ़र्टेबल  महसूस करवाता है। बहुत सारे  फैशन ब्रांड अब  eco-friendly clothes कपड़े बनाने के लिए एक दूसरे के साथ कम्पटीशन  कर रही  हैं।

  • ह्यूमाना (Humana):

अमेरिकी की ये  टॉप  की  कंपनी सस्टेनेबल फैशन के उद्योग  में श्रेष्ठ  है। डिजाइनर कपड़ों से लेकर जूते और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक बनाती  है। इसका उद्देश्य पहले से बने प्रोडक्ट कपड़ो के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसकी  surplus low-income  आठ देशो  के  परियोजनाओं में जाती  है। 

जेनेरिका एक अमेरिकी कंपनी है जो प्रीमियम कवालिटी (quality) का डेनिम बनाती  है। ये डेनिम high-quality के बनते है , जीनरिका जीन्स एकदम फिट और स्टाइल में आती हैं। और इसमें डेनिम जीन्स की हर अच्छी qualities होती  हैं।

  • अलिगने (Aligne):

यह यूरोपीय ब्रांड planet-friendly कपड़े हमे ऐसे बनाकर देती  है जो लंबे टाइम तक चलते हैं। ऑर्गेनिक कॉटन से लेकर soft viscose, तक हैं। ये लम्बे समय तक के  लिए  होते  हैं  ये  कपडे सस्टेनेबल होते है पर क्लास और रिचनेस  में ये कम नहीं है ! Aligne अपने  शानदार काम  से आपका दिल जीतने के लिए तैयार है।

  • पेंटागोनिया (Patagonia):

पेटागोनिया कैलिफोर्निया, यूएसए में स्थित एक  अमेरिकी Apparel retailer विक्रेता है। यह पुरुषों और महिलाओं के लिए आउटडोर  कपडे बनाने के लिए मशहूर है, और इसने भी  पर्यावरण को बचाने में मदद की है। यह लंबे समय तक चलने वाले प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन  करता है, और यह भी घोषणा की थी कि यह इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स  को खरीदने के लिए व्यापारिक क्रेडिट देगा।

  • ज़ारा  (Zara):

ज़ारा स्पेन की एक स्पैनिश कपड़ों की कंपनी है। यह एक मशहूर ब्रांड है जो  ,कास्मेटिक ,और स्विमवेयर  भी बनता हैं। ये कंपनी  तेज़ी से बदलते  फ़ैशन को अडॉप्ट करने में माहिर है, लेकिन इस साल ज़ारा कंपनी ने  sustainability campaign में योगदान करने और कपड़ों की एक जॉइन लाइफ रेंज लाने का फैसला किया है। यह अपने उत्पादन बनाने में पर्यावरण के कच्चे माल का उपयोग करता है। यह रीसायकल  (recycle) बॉक्स और बैग भी लॉन्च कर रहा है।

भारत में सस्टेनेबल फैशन ब्रांड! (sustainable fashion brands in india)

का-शा (Ka-Sha): का-शा सस्टेनेबल कपड़ों का एक भारतीय ब्रांड है।  यह कंपनी भारत के पुणे, महाराष्ट्र, में स्थापित है। का-शा करिश्मा शाहनी कपड़ों में महिलाओं के लिए हैंडमेड  साड़ियां बनता है जो  हेंडीक्राफ्ट महिलाओ में मशहूर जिसे  महिलाएं पसंद भी करती है। वह कहती हैं, "मैं पसंद करती हूं कि आप टिकाऊ शब्द का उपयोग न करें क्योंकि मैं 'कॉन्शियस' शब्द का उपयोग करना पसंद करुँगी क्योंकि सस्टेनेबल  शब्द का इतना अधिक उपयोग किया गया है कि इसकी समझ बहुत मुश्किल हो गयी है। यह शब्द कच्चे माल तक ही सीमित है। और उन लोगों के लिए जो  दावा करते हैं कि वे स्थिरता का अभ्यास करते हैं, इसे बदलने की जरूरत है। जो लोगों के लिए होना चाहिए।"

 बी लेबल (B Label): यह कपड़ों की रेंज बॉम्बे हेम्प कंपनी द्वारा आपके लिए लाई गई है। ये  ऐसे कपड़े तैयार करते हैं जिन्हें आप हर दिन पहन सकते हैं। वे नरम है और इसमें  यु वी रेज और कार्बन एमिशन्स  UV Rays and carbon emissions जैसे जहरीले तत्वों नहीं हैं।

 नो नास्टीज (No Nasties): नो नास्टीज एक भारतीय कपड़ों का ब्रांड है जो वीगन कम्युनिटी की जरूरतों को पूरा करता है। यह  कंपनी 100% ऑर्गेनिक कॉटन से कपड़े बनाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कपड़ो का हर साइज रखते हैं! यह मुलायम भी होता  है।

 ब्राउन  बॉय (Brown Boy): हम लड़को को इस  सस्टेनेबल फैशन से दूर क्यों रखे ? यह कंपनी लड़कों के  कपड़ों की जरूरतों को पूरा करती है। प्रतीक कायन इस ब्रांड के संस्थापक और सीईओ हैं जो हाथ से प्रिंटेड टी-शर्ट, लड़कों के लिए स्वेटशर्ट, बनियान और आरामदायक  योगा  पैंट बनाती है।

चकोरी एथनिक  Chakori Ethnic: चकोरी एथेनिक कपड़ों की एक अलग ही  रेंज है इनका फोकस  ग्रामीण भारत के टेलेंट और स्किल्स पर होता है। एथनिक कपड़ो  में ट्रेडिशनल  प्रिंट जैसे कलमकारी, शिबोरी, हैंड ब्लॉक और डब्बू आदि शामिल हैं। यह  ब्रांड गांव के कारीगरों और शिल्पकारों के साथ काम करता है और उन्हें बेहतर कमाई करने के लिए मदद करता है।

निष्कर्ष 

सस्टेनेबल फैशन, फैशन की  नई  परिभाषा है।  हम सभी को इसे अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहिए। और क्यों नहीं; आखिरकार, हम ऐसा आलीशान गाउन या हैंडबैग नहीं खरीदना चाहते जो हमारी  दुनिया में हानिकारक रसायनों को फैलाने और हमारे दुनिया को कमजोर करने के बाद हमारे पास आए! सस्टेनेबल फैशन और  एथिकल कपड़े पर्यावरण के लिए अच्छे हैं! यह न केवल शानदार दिखता है, बल्कि यह हमारे लिए भी बहुत अच्छा है। और लम्बे समय तक चलते है, यह हमारी दुनिया के बारे में सोचता है ये न केवल कपड़ा बनाने वाले को लाभ पहुँचता है बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी अच्छा रहता है और खरीदने  वाले को ख़ुशी  देता है। पर्यावरण को कम नुकसान पहुँचता है  हम कुछ ऐसा पहनेंगे जो हमारी त्वचा के साथ-साथ हमारे ग्रह के लिए भी अच्छा होगा  ! फैशन उद्योग भी हमारे खरीदारी से ख़ुश होगा ! तो टिकाऊ कपड़े और सामान खरीदें और दुनिया  को बताएं कि आप पर्यावरण की  परवाह करते हैं!  

Think with Niche पर आपके लिए और रोचक विषयों पर लेख उपलब्ध हैं एक अन्य लेख को पढ़ने के लिए कृपया नीचे  दिए लिंक पर क्लिक करे-

5 Ecological Projects जो बदल रहे हैं दुनिया 

5 Ecological Projects जो बदल रहे हैं दुनिया