व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा से अलग होने के तरीके

Share Us

4033
व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा से अलग होने के तरीके
05 Nov 2021
8 min read

Blog Post

कोई भी व्यवसाय रातों-रात सफलता प्राप्त नहीं करता। हर चीज में चुनौतियां और विफलताएं आती रहती हैं। इसलिए चुनौतियों से हार मान लेना कहीं से भी बुद्धिमानी नहीं है। हार मान लेने के बजाय आपके मन में अपने व्यवसाय को दुनिया के सामने लाने की इच्छा को हमेशा याद रखें। यदि आप अपने व्यवसाय को लेकर उत्साहित नहीं है तो, यह आपको अपने लक्षित ग्राहकों से दूर ले जा सकती है। सफल होने के लिए आपको अपनी सोच को उचित दिशा में मोड़ना होगा।

व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा स्वभाविक है। ग्राहक वहीं से खरीददारी करता है, जहां उसे बेहतर उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध हों। लेकिन बेहतर उत्पाद के साथ-साथ अच्छी ग्राहक सेवा और दुकानदार के प्रति भरोसा भी खरीददार को अधिक आकर्षित करती हैं। इसलिए बाज़ारों की प्रतिस्पर्धा से अलग होने के लिए व्यवसायी के पास उचित रणनीतियों का होना आवश्यक है। रणनीतियों का होना, बाज़ारों में चल रहे मांग और ग्राहकों की ज़रूरतों को समझने में मदद करता है। लेकिन इन सबसे बढ़कर व्यवसाय में स्थिर रहना भी उतना ही आवश्यक है। चुनौतियों या असफलता मिलने से हार मान लेना सही नहीं है। स्थिर मानसिकता किसी भी व्यवसाय को सफल बनाने में अपना योगदान देती है।

बाज़ारों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

आज देखा जाए तो हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा निरन्तर बढ़ती ही जा रही है, चाहे वह व्यापार हो, रोज़गार हो‌ या फिर पढ़ाई। एक काम को करने के लिए कई लोग मौजूद होते हैं। लेकिन हर किसी की योजना एक दूसरे से अलग होती है। उन्हीं योजनाओं पर जो बेहतर प्रदर्शन करता है, सफलता उसी की मुट्ठी में होती है। लेकिन अगर बात करें व्यवसाय में बढ़ते प्रतिस्पर्धा की, तो वहां भी योजनाओं और रणनीतियों का बेहतर होना आवश्यक है, सिर्फ उनका बेहतर होना ही आवश्यक नहीं है, बल्कि उन रणनीतियों पर   सही ढंग से अमल करना भी उतना ही आवश्यक है। किसी भी व्यवसाय को चलाने में सबसे बड़ी जो चुनौती आती है, वह है प्रतिस्पर्धा। हालांकि व्यवसाय एक प्रतियोगिता है और प्रतिस्पर्धा अपने आप में एक व्यवसाय। बाज़ारों में एक जैसे उत्पाद के लिए कई विक्रेता उपलब्ध होते हैं। इसलिए अपने व्यवसाय को अन्य लोगों से बेहतर बनाने में रणनीतियों का बेहतर होना अति महत्त्वपूर्ण ‌है। 

आपके व्यवसाय को सुर्खियों में लाने ‌और बाकी लोगों से बेहतर बनाने में यहां दी गई युक्तियां अवश्य ही मददगार साबित हो सकती हैं।

1. उत्कृष्ट ग्राहक सेवा करती ग्राहकों को आकर्षित

अन्य व्यवसायों और प्रतिस्पर्धियों को मात देने के लिए बेहतर ग्राहक सेवा सबसे सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। आपकी कुशल ग्राहक सेवा और मैत्रीपूर्ण व्यवहार आपके ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सबसे अच्छा उपाय हैं। एक ग्राहक के लिए इससे ज्यादा निराशापूर्ण कुछ नहीं होता कि वह एक काम को हल करने या एक उत्पाद को खरीदने के लिए कई बार भाग-दौड़ करे। इसलिए अपने ग्राहकों के साथ बातचीत करते समय उनसे व्यक्तिगत संबंध बनाना अति आवश्यक है। यह रवैया ग्राहक की ज़रूरतों को समझने में मदद करता है। अगर आपका व्यवसाय ग्राहक सेवा में अच्छा प्रदर्शन करता है तो, यह ‌निश्चित रूप से अन्य व्यवसायों के बीच में सबसे अलग खड़ा हो सकता है। 

2. उत्कृष्ट गुणवत्ता पर ध्यान है आवश्यक

व्यवसाय चाहे कोई भी हो,‌ एक ग्राहक आपके उत्पाद और ‌उसकी प्रस्तुति दोनों पर विशेष गौर करता है। उत्पाद की गुणवत्ता व्यवसाय को बेहतर करने में एक महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप कोई रेस्तरां चलाते हैं तो अपने भोजन में सर्वोत्तम सामग्री का उपयोग करके स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ उसकी सजावट पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। आपके उत्पाद की गुणवत्ता और उसकी प्रस्तुति ग्राहकों पर एक खास प्रभाव डालती है, जिससे उनके मन‌ में आपके उत्पादों के प्रति विश्वास उत्पन्न होता है। यह आपको प्रतिस्पर्धा से अलग होने में मदद करती है।

3. अपने प्रतियोगी की पहचान

अपने प्रतियोगी को समझने से आपको अपने व्यवसाय को अलग दिखाने में मदद मिलती है। अपने प्रतिस्पर्धी के बारे में जानकारी इकट्ठा करना आपको यह समझने में मदद करती है कि आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है। अपने प्रतियोगी की ताकत का विश्लेषण करना आपको यह जानने में मदद करता है कि ग्राहक उनके उत्पादों को क्यों पसंद करते हैं या उनकी सेवाएं आपकी सेवाओं से किस प्रकार बेहतर हैं। यदि आपके पास उनके समान वित्तीय शक्ति नहीं है तो भी कोई बात नहीं आप इससे हटकर उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जो आपके व्यवसाय को उत्कृष्ट बनाने में सहायक हो सकती हैं।

व्यवसायों में इन रणनीतियों को अपनाकर अपने व्यवसाय को प्रतिस्पर्धा से अलग किया जा सकता है। लेकिन इन रणनीतियों से भी बढ़कर स्थिर रहना आवश्यक है, कोई भी व्यवसाय रातों-रात सफलता प्राप्त नहीं करता। हर चीज में चुनौतियां और विफलताएं आती रहती हैं। इसलिए इन चुनौतियों से हार मान लेना कहीं से भी बुद्धिमानी नहीं है। हार मान लेने के बजाय आपके मन में अपने व्यवसाय को दुनिया के सामने लाने की इच्छा को हमेशा याद रखें। यदि आप अपने व्यवसाय को लेकर उत्साहित नहीं है तो, यह आपको अपने लक्षित ग्राहकों से दूर ले जा सकती है। सफल होने के लिए आपको अपनी सोच को उचित दिशा में मोड़ना होगा कि अपने उत्पाद और सेवा को किस तरह दर्शकों के सामने पेश किया जाएं, जो प्रतिस्पर्धा से अलग या बेहतर हों।