ब्रांड जो लगते हैं विदेशी, पर हैं भारतीय

Share Us

2646
ब्रांड जो लगते हैं विदेशी, पर हैं भारतीय
13 Jan 2022
7 min read
TWN In-Focus

Post Highlight

फैशन जगत fashion industry आज काफी तरक्की कर रहा है। फैशन के प्रति लोगों की जागरूकता public awareness से ही भारतीय फैशन ब्रांडों की संख्या बढ़ रही है। देखा जाए तो लोगों की दिवानगी विदेशी ब्रांड foreign brands के प्रति अधिक होती है इसलिए ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करने के लिए कई कंपनियों ने अपनी कंपनी, अपने कपड़ों और सामान के लिए विदेशी नाम foreign name चुने हैं। आपने अधिकतर फेमस ब्रांड famous brand के नाम सुने होंगे जिनके नाम लगते तो विदेशी हैं पर असल में वे ब्रांड भारतीय Indian हैं। उनमें से कुछ ब्रांड जैसे पैंटलून Pantaloons, पीटर इंग्लैंड Peter England, वेस्टसाइड Westside आदि हैं।

Podcast

Continue Reading..

आज के इस फैशन के दौर में हर कोई नयी-नयी Designer चीज़ों का शौक़ीन है। कोई डिजाइनर कपड़ों का शौकीन है तो कोई कॉस्मेटिक ब्रांड cosmetic brand का। कोई shoes, Watch, लेदर बैग leather bag का शौकीन है तो कोई jewellery, परफ्यूम्स, एसेसरीज Accessories आदि का। भारतीय ग्राहकों का फैशन के प्रति काफी अधिक झुकाव हो गया है। फैशन के लिए लोगों की दिवानगी साफ़ नजर आती है। कुछ भारतीय ब्रांड इतने लग्जरी फैशन ब्रांड luxury fashion brand हैं कि लोग इनके फैशन के शौकीन हैं और इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। यहाँ तक कि ये विदेशी ब्रांडो को भी टक्कर दे रहे हैं। क्योंकि विदेशी ब्रांड foreign brands भारत में काफी पसंद किये जाते हैं। विदेशी ब्रांड के प्रति लोगों का झुकाव अधिक है इसलिए कई कंपनियों ने अपनी कंपनी के नाम के लिए विदेशी नामों का चयन किया है। आपको कई ब्रांड और कई कंपनियों के नाम सुनने को मिल जायेंगे जो आपको विदेशी, यूरोपीय European या फ्रेंच French लग सकते हैं पर वास्तव में मूल रूप से केवल भारतीय ब्रांड हैं। चलिए जानते हैं कि वे कौन से फैशन ब्रांड हैं जिन्होंने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपनी ब्रांड का विदेशी नाम चुना है। 

वेस्टसाइड Westside

1998 में आरंभ ट्रेंट, वेस्टसाइड नामक खुदरा श्रृंखला का संचालन करती है जो भारत में बढ़ रही कई खुदरा श्रृंखलाओं में से एक है। टाटा समूह की खुदरा शाखा ट्रेंट द्वारा अपनाई गई, वेस्टसाइड भारत में एक लोकप्रिय परिधान ब्रांड apparel brand है। वेस्टसाइड ने अब भारत के लगभग 50 प्रमुख शहरों को कवर किया हुआ है। इस ब्रांड का नाम भी सुनने में विदेशी लगता है पर यह पूर्ण रूप से भारतीय ब्रांड Indian brand है जो लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। 

पैंटलून Pantaloons

पैंटालूंस रिटेल्स (इंडिया) लिमिटेड Pantaloon Retail (India) Limited प्रसिद्ध भारतीय फुटकर विक्रेता (रिटेलर) retailer हैं। पैंटालून कंपनी के मालिक किशोर बियानी Kishore Biyani रिटेल मार्केट के सबसे बड़े बिजनेसमैन businessman हैं। 1991 में गोवा Goa में पहला शोरुम खोला, जिसके बाद 1992 में पैंटालून बतौर ब्रांड के रूप में खड़ा किया गया। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध भारतीय फैशन ब्रांड है जो पूरी तरह से विदेशी लगता है। स्टाइल स्टेटमेंट style statement स्थापित करने के मामले में यह ब्रांड भारत में सबसे पसंदीदा परिधान के ब्रांडों में से एक है। 

लुई फिलिप Louis-Philippe

इस ब्रांड को 1989 में लॉन्च किया गया था। क्लास, शिष्टता और स्टेटस को परिभाषित करते हुए, लुइस फिलिप Louis-Philippe काफी समय से शक्तिशाली पुरुषों के लिए शानदार फैशन का प्रतीक the epitome of great fashion रहा है। फैशन और लाइफस्टाइल के एक प्रीमियम पुरुष रेडीमेड सेगमेंट, लुइस फिलिप को भारत में वर्ष 1989 में लॉन्च किया गया था। यह ब्रांड भारत में अंतर्राष्ट्रीय फैशन ट्रेंड International fashion trend लॉन्च करने वाला पहला ब्रांड है। यह ब्रांड विदेशी लग सकता है लेकिन यह भी मदुरा फैशन और लाइफस्टाइल Madura Fashion & Lifestyle द्वारा अपनाया गया है।

 एलन सोली Allen Solly 

एलन सोली की स्थापना 1744 में विलियम हॉलिन एंड कंपनी लिमिटेड William Hollin & Company Limited द्वारा की गई थी। यह एक विशुद्ध भारतीय ब्रांड है। इसका नाम Allen Solly होने के कारण लोग धोखा खा जाते हैं। इसका विदेश से कोई संबंध नहीं है। आदित्य बिड़ला ग्रुप Aditya Birla Group के अधिकार वाला एक अन्य ब्रांड, मदुरा गारमेंट्स के तहत लाइसेंस प्राप्त, एलन सोली Allen Solly एक भारतीय ब्रांड है। 

मोंटे कार्लो Monte Carlo

मोंटे कार्लो 100 फीसदी शुद्ध हिंदुस्तानी Indian brand ब्रांड है। मोंटे कार्लो फैशन वियर और टेक्सटाइल क्षेत्र textile sector का एक अंतरराष्ट्रीय International Baccalaureate स्तर का ब्रांड है। इसे भारत के अलावा यूरोप Europe और अमेरिकी देशों American countries में भी पसंद किया जाता है। इसकी मैनुफैक्चरिंग यूनिट लुधियाना Ludhiana में है। इस कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक इतालवी italian नाम चुना है। मोंटे कार्लो ब्रांड Monte Carlo केवल शर्ट और पैंट के लिए ही नहीं बल्कि स्वेटर और ऊनी वस्त्रों के लिए भी प्रसिद्ध है। जवाहर लाल ओसवाल Jawahar Lal Oswal कंपनी के चेयरमैन हैं। 

दा मिलानो Da Milano

1989 में स्थापित, दा मिलानो की स्थापना साहिल मलिक Sahil Malik के पिता द्वारा की गई थी। दा मिलानो Da Milano नाम इतावली italian है लेकिन यह ब्रांड पूरी तरह से भारतीय Indian है। उन्होंने उस समय चमड़े के सामान leather goods की दुकानों की एक श्रृंखला स्थापित की। यह ब्रांड अपने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के लिए प्रसिद्ध है जैसे उच्चतम चमड़े के सामान सबसे क्लासिक हैंडबैग  घरेलू सामान आदि। 

रेमंड Raymond 

रेमंड की स्थापना 1925 में हुई थी। रेमंड भारतीय सूटिंग और शर्टिंग कंपनी है। यह कंपनी सूट के कपड़े बनाती है। रेमंड Raymond भारत में श्रेष्ठ परिधान ब्रांडों में से एक है। यह ब्रांड कपड़ों की बेहतरीन गुणवत्ता finest quality का उत्पादन करता है। गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन Chairman और एमडी हैं। Raymond का हेडक्वार्टर भारत के मुंबई Mumbai शहर में है। रेमंड पूरी तरह से भारत की कंपनी है। 

पीटर इंग्लैंड Peter England

1997 में इसे Madura Fashion & Lifestyle ने शुरू किया था। मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल का ही एक और ब्रांड पीटर इंग्‍लैंड Peter England है। यह आदित्य बिड़ला ग्रुप Aditya Birla Group का एक प्रभाग है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले पुरुष परिधान men's clothing के फैशन ब्रांडों में से एक है और इंडिया में पुरुषों के परिधान का जाना पहचाना नाम है। इसके ब्रांड नाम से शर्ट, ट्राउजर trousers, वॉलेट, टाई की पूरी फैशन रेंज आती है। खास बात यह है कि ये ब्रांड सिर्फ मेंस कलेक्शन men's collection बेचता है। 

स्पाइकर Spykar

यह ब्रांड 1992 में स्थापित हुआ था। इसके संस्थापक प्रसाद पबरेकर Prasad Pabrekar हैं। स्पाइकर पुरुषों और महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ डेनिम परिधान denim apparel प्रदान करता है। स्पाइकर Spykar भारत का एक प्रमुख युवा फैशन डेनिम ब्रांड fashion denim brand है। स्पाईकर अपने उत्कृष्ट उत्पाद गुणवत्ता और बेहतरीन फिट के लिए जाना जाता है। डेनिम्स denims की विशाल रेंज युवाओं के बीच सबसे भरोसेमंद डेनिम ब्रांड denim brand में से एक है।