मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हमेशा काम आने वाली सीख

Share Us

890
मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हमेशा काम आने वाली सीख
18 Jan 2022
9 min read

Blog Post

जीवन में आगे बढ़ना हो तो अपने लक्ष्य Goals को निर्धारित करना कड़ी मेहनत Hard Work करना और निरंतर प्रयास Regular Efforts करते रहना बेहद जरूरी है, लेकिन इन सबके बावजूद भी आपको कहीं ना कहीं अक्सर उन बड़े लोगों से सीख लेने की जरूरत पड़ती है जो आपको जीवन में मुश्किल भरे मौके पर काम आती है। आज हम आपको Martin Luther King Jr. मार्टिन लूथर किंग जूनियर से मिलने वाली सीख के बारे में बताने वाले हैं।

जीवन में आगे बढ़ना हो तो अपने लक्ष्य Goals को निर्धारित करना कड़ी मेहनत Hard Work करना और निरंतर प्रयास Regular Efforts करते रहना बेहद जरूरी है, लेकिन इन सबके बावजूद भी आपको कहीं ना कहीं अक्सर उन बड़े लोगों से सीख लेने की जरूरत पड़ती है जो आपको जीवन में मुश्किल भरे मौके पर काम आती है। आज हम आपको Martin Luther King Jr. मार्टिन लूथर किंग जूनियर से मिलने वाली सीख के बारे में बताने वाले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्टिन लूथर किंग एक आंदोलनकारी और साथ ही अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता भी थे। उनकी खास बात यह भी थी कि इन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाने लगा था। इस बेहतरीन लीडर का जन्म 15 जनवरी 1929 को हुआ और उनकी मृत्यु 4 अप्रैल 1968 में हो गई थी। Martin Luther King Jr. ने काम के चलते लोगों के बीच बड़ी जगह बनाई। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि किस तरह आप उनके द्वारा दी गई सीख से जीवन में सुधार कर सकते हैं।

उन मुद्दों पर ध्यान दें जो समाज के लिए मायने रखते हैं

मार्टिन लूथर किंग जूनियर हमेशा समाज के लिए काम किया करते थे। उनका कहना था कि हमारे जीवन का अंत उसी दिन निश्चित हो जाता है, जिस दिन हम उन मुद्दों के बारे में बोलने पर चुप हो जाते हैं जो आम समाज के लिए बहुत मायने रखते हैं। मार्टिन लूथर किंग जूनियर हमेशा प्रेम की भाषा बोलने पर विश्वास करते थे। उन्होंने कहा था कि मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय लिया है घृणा करना तो बहुत कष्टदायक होता है। इसके अलावा वह कहा करते थे कि अंधकार को अंधकार से नहीं, बल्कि प्रकाश से दूर किया जाना चाहिए। नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि प्रेम से खत्म किया जाना चाहिए।  उनके इन बेहतरीन वाक्यों में काफी ताकत है। अगर आप अपने जीवन में बदलाव देखना चाहते हैं, तो इन वाक्यों को जीवन में अमल में जरूर लाए। आप व्यवसाय कर रहे हो या फिर दफ्तर में नौकरी उनकी कही गई बातें हर क्षेत्र में काम आ सकती है। अगर आप समाज कल्याण के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं, तो यह सीख आपको काफी बेहतर नतीजे दे सकती है।

सही काम के लिए हर क्षण सही है

अगर आप अपने काम के दौरान अपने आप को सुधारना चाहते हैं, तो मार्टिन लूथर किंग जूनियर बताया करते थे कि सही काम को करने के लिए हर समय हर पल सही साबित होता है। हमें निराशा को स्वीकार करना अवश्य आना चाहिए, लेकिन उम्मीद को भी कभी नहीं छोड़ना चाहिए। व्यक्ति का आकलन इस बात से नहीं होता कि वह सुख-सहूलियत की घड़ी में किस तरह काम करता है, बल्कि इस बात से होता है कि वह चुनौती वह विवाद के समय किस तरह पेश आता है।  अगर आप भी अपने काम के दौरान चुनौतियों का सामना करते हैं तो इस बात पर ध्यान जरूर दीजिएगा। क्योंकि कई बार लोग चुनौतियों से हारकर काम छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आप चुनौतियों  का डटकर सामना करें और उन्हें हराने की कोशिश करें, तो आप हमेशा सफलता की ओर जरूर बढ़ेंगे।

सच्चाई से कैसा डर

मार्टिन लूथर किंग जूनियर सत्य को लेकर कहा करते था कि सत्य से डराना तो अच्छी बात है, लेकिन सत्य से डरना बिल्कुल नहीं चाहिए। सच का सामना करने के लिए हमेशा इंसान को तैयार रहना चाहिए। यदि आप उड़ नहीं सकते, तो दौड़ लगा सकते हैं. यदि आप दौड़ नहीं लगा सकते, तो पैदल चल सकते हैं, यदि चल भी नहीं सकते तो रेंगते हुए आगे बढ़ सकते हैं। यानी कुछ भी आपके जीवन में चल रहा हो हमेशा आगे बढ़ते रहना ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। आप अपने व्यवसाय या नौकरी या फिर किसी भी क्षेत्र में हों इस बात को अमल में ला सकते हैं। चाहे उतार-चढ़ाव कैसे भी हो रहे हों, आपको सच्चाई के साथ हर चीज का सामना करना आना चाहिए। साथ ही अगर आप के सामने रोज कोई नई परेशानी आकर खड़ी हो जाती है, तो आपको धीरे-धीरे ही सही उससे पार पाना सीखना चाहिए। आपकी दिक्कते बड़ी हो सकती है, लेकिन आप धीरे-धीरे ही सही इन सभी दिक्कतों का हल निकाल कर आगे बढ़ सकते हैं। 

उम्मीद करते हैं कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर जैसे बड़े लीडर से मिली इन ताकतवर सीख से आपका जीवन जरूर बदलेगा। अगर आप भी जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं, तो हमारे द्वारा बताए गए इस लेख के यह ताकतवर वाक्य आपको जीवन में कभी पीछे नहीं रहने देंगे।