छात्रों के लिए पढ़ाई के दौरान पैसे कमाने के 8 तरीके।

Share Us

7566
छात्रों के लिए पढ़ाई के दौरान पैसे कमाने के 8 तरीके।
06 Aug 2021
9 min read

Blog Post

अगर आप एक कॉलेज छात्र हो तो आप अपने स्किल्स की मदद से पैसे कमा सकते हो। आप नए- नए स्किल्स भी सीखोगे और आपको काम का अनुभव भी होगा। अगर आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ समय पैसे कमाने में दे रहे हो, तो ये भविष्य में आपके लिए ही अच्छा है। यहां, हम पढ़ाई के दौरान पैसे कमाने के टिप्स साझा करने जा रहे हैं।

छोटी सी उम्र में खुद के लिए काम करना या अपना खुद का कोई बिज़नेस शुरू करना आपको रोज़ नई चीजों से अवगत कराता है। सबसे अच्छी बात तो ये है आप इससे पैसे भी कमा सकते हैं। आप विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानते हैं जिस पर आपने पहले कभी काम नहीं किया है। अगर आपका उस काम में ज्यादा मन लग गया तो आप उसे अपना करियर भी बना सकते हैं। आप खुद की क्षमता के बारे और अच्छे तरीके से जान पाते हैं।

हालांकि खुद का व्यवसाय स्थापित करना आसान तो नही है पर इतना मुश्किल भी नही है जितना छात्र इसे समझते हैं।

तो चलिए देखते हैं, स्कूल या कॉलेज में अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए आप नए स्किल्स कैसे सिख सकते हैं और उससे कैसे पैसे भी कमा सकते हैं।

1.YouTube से पैसे कमाएं

सबसे पहले आपको जानने की जरूरत है आप में ऐसा क्या यूनिक है जिसे आप YouTube पर पोस्ट कर सकते हैं। आपको ये भी ध्यान में रखना है कि आप कुछ ऐसा पोस्ट करिए की लोग बार-बार आपके चैनल पर वापस आएं, आपके विडियोज को पसंद करें।

YouTube पर आप क्या पोस्ट कर सकते हो-

  • आपके पढ़ाई से संबंधित कोई वीडियो।
  • किसी खेल के बारे में जिसमें आपकी रुचि हो।
  • अगर आपको गाने, डांस का शौक है तो आप उसका वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
  • आप बुक्स , मूवीज, सोंग्स ,पॉडकास्ट का रिव्यू दे सकते हैं।
  • कॉमेडी विडियोज
  • प्रैंक विडियोज
  • डेली रूटीन
  • DIY विडियोज
  • प्रोडक्ट रिव्यू
  • चैलेंज विडियोज

लिस्ट तो अनगिनत है क्योंकि आप YouTube पर बहुत कुछ पोस्ट कर सकते हैं, बस आपको उस चीज़ में रुचि की जरूरत है।

आपके YouTube विडियोज पर जो विज्ञापन YouTube डालता है और जो कम्पनी अपने प्रोडक्ट्स को स्पॉन्सर करने के लिए देती हैं इससे YouTube पर अच्छी कमाई हो जाती है।

2.Ebook

कुछ स्टूडेंट्स इतने क्रिएटिव होते हैं कि उन्हें कोट्स, कविताएं, कहानियां लिखना काफी पसंद होता है। अगर आपने भी कुछ कहानियां, कविताएं या कोट्स लिखें है तो आप Ebook बना कर उसे बेच सकते हैं।

आप किसी दोस्त, टीचर, प्रोफेसर की मदद ले सकते हैं जो आपको उस बुक को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

अगर आपके अभी तक ebook लिखने के बारे में सोचा नही है पर लिखने में आपकी रुचि है तो अभी भी बहुत देर नही हुई है, आप सही प्लानिंग के साथ इसे आज ही शुरू कर सकते हैं।

3.Freelancer बनें

अगर आपको वेब डिज़ाइन, कंटेंट राइटिंग, कोडिंग, नेटवर्किंग डेवलपमेंट आदि का ज्ञान है तो आप फ्रीलांसर बन सकते हैं।

आप upwork, freelancer और fiverr जैसी वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाए और आप अपना मन पसंद काम चुन कर काम पर लग जाएं।

फ्रीलांसर बनने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपना वर्क एक्सपीरियंस अपने CV में जोड़ सकते हैं जिससे आपको जॉब मिलने में आसानी होती है।

4.सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर पैसे कमाएं।

आप कंपनी के प्रोडक्ट्स की स्पॉन्सरशिप करके सोशल मीडिया से अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

आप फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाएं और आप कंपनी से जुड़कर उनके प्रोडक्ट्स की स्पॉन्सरशिप कर सकते हैं, प्रोडक्ट स्पॉन्सरशिप करने का कंपनी आपको पैसा देगी।

5. बनाएं खुद की वेबसाइट।

आपको अगर किसी चीज़ में रुचि है तो आप अपनी खुद की वेबसाइट बना कर ब्लॉगिंग करना शुरू कर सकते हैं। हालांकी ये थोड़ा सब्र मांगता है लेकिन अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं।

किन विषयों पर बनाएं ब्लॉग्स-

  • म्यूजिक ब्लॉग्स
  • ट्रैवल ब्लॉग्स
  • फैशन ब्लॉग्स
  • स्पोर्ट्स ब्लोग्स
  • डेली रूटीन
  • DIY ब्लॉग्स
  • फ़िटनेस ब्लॉग्स
  • फूड ब्लॉग्स
  • टेक्नोलॉजी
  • गेमिंग

एक और बेहतरीन आइडिया यह है कि आप अपनी नोट्स या किसी परीक्षा की तैयारी कैसे करें जैसे टॉपिक पर भी लिख सकते हैं। क्योंकि आप एक स्टूडेंट हैं तो ये आपको आपकी पढ़ाई में भी काफी मदद करेगा।

आप अपनी रुचि के अनुसार किसी भी टॉपिक पर ब्लॉगिंग कर सकते हैं।

6. ट्रांसलेशन

पैसे कमाने का यह एक बहुत अच्छा तरीका है।अगर आपको एक से ज्यादा भाषा का ज्ञान का है तो आप ट्रांसलेशन बहुत आसानी से कर सकते हैं।

आप वेबसाइट पर अपने आप को रजिस्टर करने के बाद ट्रांसलेशन के काम पर लग सकते हैं।कंपनी अपने पॉलिसी के अनुसार आपको पैसे दे दिया करेगी।

7. रिसर्च

कॉलेज में कई प्रोफेसर स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए हायर करते हैं।आपको इसके लिए ग्रेजुएट होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कुछ प्रोफ़ेसर फ्रेशर्स को भी रिसर्च का काम देते हैं,आपको जरूरत है तो बस अच्छा ग्रेड लाने की।अगर आपको उस विषय में रुचि है जो प्रोफ़ेसर पढ़ते हैं तो आप रिसर्च में उनकी काफी मदद कर सकते हैं।प्रोफेसर आपके स्किल्स के अनुसार आपको हर महीने पैसे दे दिया करेंगे।इससे आपकी पढ़ाई को भी कोई नुकसान नहीं होगा और आप उस विषय में और अच्छे हो जाएंगे।

8.कंटेंट राइटर बनें

बहुत सारी कंपनियां अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए अच्छे लेखकों को रखती हैं। अगर आपको भी लिखना पसंद है और आपको लगता है कि आप वो काम कर लेंगे तो आप कंपनी को अपना CV भेज सकते हैं और आप उनके लिए ब्लॉग्स लिख सकते हैं।

आपको बस एक बात का ध्यान रखना है, कुछ पैसे कमाने के लिए अपनी पढ़ाई में कंजूसी न करें। आपको अपनी पढ़ाई और अपने काम को साथ लेकर चलना है।