विश्व के शीर्ष कृषि क्षेत्र

Share Us

2171
विश्व के शीर्ष कृषि क्षेत्र
20 Dec 2021
8 min read

Blog Post

कृषि, खेती के माध्यम से खाद्य और अन्य उत्पादों के उत्पादन संबंधित है। कृषि ने मानव सभ्यता के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कृषि तकनीकों के विकास के कारण कृषि उत्पादकता में लगातार वृद्धि हुई है। एक दशक से देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का भी बड़ा योगदान है। कृषि गरीबी को भी कम करने और इसके स्तर में सुधार लाने के लिए भी अति आवश्यक है। कृषि उन्नति के लिए बहुत सी योजनाएं समय समय पर लायी गयी हैं। जिससे कृषि क्षेत्र में काफी विकास होता है। दुनिया के चार बड़े कृषि उत्पादक देश हैं जो सबसे ज्यादा अन्न और खाद्य पदार्थ का उत्पादन करते हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि खाद्यान्न की आपूर्ति कृषि द्वारा ही होती है। विश्व की अधिकांश जनसंख्या, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए कृषि आजीविका का मुख्य साधन है। इंसान को जीवित रहने के लिए कृषि पर ही निर्भर रहना पड़ता है। क्योंकि भोजन का सबसे बड़ा स्रोत कृषि ही है। प्राचीन काल से ही कृषि एक मुख्य विकास था, जो सभ्यताओं के उदय का कारण बना। कृषि का अध्ययन कृषि विज्ञान agriculture-science के रूप में जाना जाता है। आज नयी-नयी तकनीकों techniques के कारण कृषि के क्षेत्र में बहुत तरक्की हो गयी है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी कृषि का बहुत बड़ा योगदान रहता है। कृषि की तीव्र वृद्धि न केवल आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है बल्कि लोगों की खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा को पूरा करने लिए भी आवश्यक है। विश्व के कई देश ऐसे हैं जो एक कृषि प्रधान देश हैं। जानते हैं इन देशों के बारे में।

अमेरिका America

वैसे दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं जो खेती करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही देश ऐसे हैं, जो जरूरत से ज्यादा अन्न और खाद्य पदार्थ पैदा करते हैं। दुनिया के बड़े कृषि उत्पादक देशों agricultural producing countries में सबसे पहले अमेरिका आता है। दूसरे देशों की तुलना में अमेरिका के किसान कहीं ज्यादा समृद्ध और विकसित देश हैं। अमेरिका US में किसानों Farmers को अपनी फसलें बेचने के लिए बिचौलियों का सहारा नहीं लेना पड़ता है। इसका असर ये होता है कि फसलों की कीमतें भी स्थिर रहती हैं और साथ ही साथ किसानों को फायदा भी होता है। अमेरिका में किसान बनने के लिए लोग Agriculture की पढ़ाई करते हैं। उनके पास Agriculture क्षेत्र की डिग्रियां होती हैं। अमेरिका कृषि जगत में दुनिया का सबसे बड़ा कृषि उत्पादक देश है। कैलिफोर्निया, लोवा, टैक्सास, नब्रास्का और इलिनोस California, Iowa, Texas, Nabraska and Illinois सबसे ज्यादा कृषि उपज पैदावार वाले राज्य हैं। अमेरिका का सबसे बड़ा कृषि उत्पादक देश होने का कारण यह है कि अमेरिका के खेत आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लैस होते हैं। अमेरिका दुनिया में मक्के का सबसे बड़ा उत्पादक है और गेहूं उत्पादन में इसका दुनिया में तीसरा स्थान है। अमेरिका दुनिया में सबसे बड़ा अनाज निर्यातक है। 

चीन China

अमेरिका की तरह यह देश भी जरूरत से ज्यादा अन्न और खाद्य पदार्थ का उत्पादन करता है। दुनिया के कृषि प्रधान देशों की सूची में शामिल चीन भी एक कृषि प्रधान देश है। चीन दुनिया में शीर्ष कृषि उत्पादों का उत्पादन करके कृषि व्यापार मे भी अपना बड़ा हिस्सा रखता है और दुनिया में सबसे ज्यादा अनाज, सब्जियां और फल पैदा करता है। वहाँ की सरकार द्वारा भी किसानों का पूरा सहयोग किया जाता है। चीन में चावल, गेहूं, आलू, प्याज, हरी बीन्स ब्रोकली, पालक, गाजर, कद्दू, टमाटर, अंगूर, सेब, तरबूजा आदि की जबरदस्त पैदावार होती है। चीन में पिछले कुछ सालों में किसानों की आय भी लगातार बढ़ रही है। चीन में बड़े पैमाने पर गेहूँ पैदा किया जाता है। बसंतकालीन गेहूँ प्रधानत: उत्तरी चीन, मंचूरिया और आंतरिक मंगोलिया Northern China, Manchuria and Inner Mongolia में उगाया जाता है जबकि शीतकालीन गेहूँ मध्यवर्ती एवं दक्षिणी चीन में उगाया जाता है। यहां अल्जीरिया देश के क्षेत्रफल के बराबर भूमि पर गेहूँ को उगाया जाता है। गेहूं, चावल और आलू के उत्पादन में चीन का दुनिया में पहला स्थान है। चीन में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के कर्मचारी खेतों में जाकर ट्रेनिंग भी देते हैं जिससे खेतों में अच्छी पैदावार हो और किसी भी तरह की कोई भी कमी न रहे। 

ब्राजील Brazil

ब्राज़ील, दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। ब्राज़ील विश्व में अपने कॉफ़ी उत्पादन के लिए मशहूर है। यह देश खाद्यानों, दालों एवं तिलहन के उत्पादन में भी आत्मनिर्भर है और इसका निर्यात export भी करता है। ब्राजील एक कृषि उत्पादक देश रहा है। ब्राजील विश्व का कहवा उत्पादक देश भी है जो विश्व का एक चौथाई भाग अकेले उत्पादित करता है। गन्ने का उत्पादन सबसे ज्यादा ब्राज़ील में होता है। भारत का गन्ने की उत्पादकता में संपूर्ण विश्व में दूसरा स्थान हैI गन्ने की खेती बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देती है। विश्व में गन्ने के शीर्ष पांच उत्पादक राष्ट्र क्रमश: ब्राजील, भारत, चीन, थाइलैण्ड, पाकिस्तान और मेक्सिको Brazil, India, China, Thailand, Pakistan and Mexico हैं। ब्राजील में संतरे, अन्नानास, पपीता और नारियल भी काफी ज्यादा पैदा होते हैं। ब्राजील काफी बड़े पैमाने पर अपनी पैदावार का निर्यात करता है। ब्राजील की 15 फीसदी आबादी रोजगार के लिए कृषि पर निर्भर करती है। ब्राजील में भी किसानों की हालत काफी बेहतर है। अमेरिका की तरह ब्राजील में भी खेती के लिए आधुनिक सुविधाएं और उपकरण मौजूद हैं। 

भारत India

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में कृषि का महत्त्वपूर्ण स्थान है और खाद्यान्न की आपूर्ति कृषि द्वारा ही होती है। भारत का स्थान कृषि उत्पादन agricultural production के लिहाज से दुूनिया में नंबर दो पर है। भारत में बड़े पैमाने पर अन्न, दलहन, सब्जियों और फलों की पैदावार होती है। भारतीय कृषि क्षेत्र हरित क्रांति Green revolution, श्वेत क्रांति white revolution, पीली क्रांति yellow revolution एवं नीली क्रांति blue revolution का द्योतक रहा है। भारत की एक बड़ी आबादी को रोज़गार, कृषि से प्राप्त होता है। दुनिया के चार बड़े पैदावार करने वाले देशों में अमेरिका America, चीन china, भारत India और ब्राजील Brazil शामिल है। वर्तमान समय में भारत अपनी आवश्यकताओं के मुकाबले अधिक अनाज का उत्पादन कर पा रहा है। कुछ खाद्यान्नों को तो अन्य देशों में निर्यात किया जा रहा है। भारत में चावल, गन्ना, गेहूं और तम्बाकू आदि प्रमुख फसलें हैं, तो वहीं दूसरी ओर कपास और तिलहन cotton and oilseeds की भी फसलें भारत में पैदा की जाती है। वर्तमान में भारत चाय और मूंगफली के उत्पादन में पहले जबकि चावल, गन्ना, जूट और तिलहन के उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।