News In Brief Sustainability
News In Brief Sustainability

क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कौन सी तारीख है खास ?, जानें

Share Us

1966
क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कौन सी तारीख है खास ?, जानें
13 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

Azadi Ka Amrit Mahotsav: देशभर में स्वतंत्रता दिवस Independence Day की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसी कड़ी में सड़क किनारे सजावट से लेकर लोगों के घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों Cars and Establishments तक पर तिरंगे की धूम दिख रही है। जहां निकलें हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है। हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है। देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं।

इस अमृत महोत्सव को लेकर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय Ministry of Culture द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा है। सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठान Private and Government Establishments भी इसमें शामिल होंगे। लाखों लोग अभी से अपने घरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल Social Media Profiles आदि में तिरंगा लगाने की शुरुआत कर चुके हैं।

हर घर तिरंगा अभियान में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com भी शुरू की है। यहां आप तिरंगे की फोटो शेयर कर सकते हैं। अभियान में भागीदारी का सर्टिफिकेट Certificates भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर PIN A Flag के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन Mobile Numbers and Locations को सबमिट कर अपना सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।

TWN In-Focus