भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी

Share Us

7086
 भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी
05 Jan 2023
7 min read

Blog Post

भारत में आज ऐसी कई कंपनियां हैं, जो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए या अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी Franchise देते हैं। आप इन कंपनियों की फ्रेंचाइजी लेकर अपने शहर में बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। फ़ूड बिज़नेस एक ऐसा बिज़नेस है जो कभी भी बंद नहीं हो सकता है। भारत में फ़ूड इंडस्ट्री बहुत ही बड़ी इंडस्ट्री है और साथ ही काफी विकसित भी।

इसलिए इसकी फ्रैंचाइज़ी लेकर आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। हर कंपनी की अपनी फ्रेंचाइजी देने के अलग-अलग टर्म्स एंड कंडीशंस होते हैं। किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अच्छी अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसलिए किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको उस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने से जुड़ी हर चीज के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

सबसे बड़ी बात फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस शुरू करने से आपको अधिक जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। साथ ही आपको कंपनी के द्वारा उस बिज़नेस के बारे में बताया जाता है जिससे आपको बिज़नेस का अच्छा नॉलेज हो जाता है। इसमें रिस्क इसलिए कम होता है क्योंकि आप पहले दिन से ही एक प्रतिष्ठित और स्थापित ब्रांड Reputed and established brands का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उस ब्रांड का नाम मार्केट में पहले से ही होता है इसलिए आपको मार्केटिंग की ज्यादा जरुरत नहीं होती है। खुद का ब्रांड शुरू करने की तुलना में फ्रैंचाइज़ी हमेशा एक बेहतर विकल्प होता है। एक फ्रैंचाइज़ी बिजनेस से आपको कई सारे लाभ होते हैं। तो आइये इस आर्टिकल में आज भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी Top Food Franchise in India के बारे में जानते हैं। 

भारत में फ़ूड इंडस्ट्री Food Industry से जुड़ा बिज़नेस बहुत ही सफल बिज़नेस माना जाता है। फ़ूड इंडस्ट्री का नेटवर्क भारत में काफी बड़े स्तर पर फ़ैल चुका है। आज इस आर्टिकल में हम आपको जिन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी Food Franchise के बारे में बताने जा रहे है वो फ्रैंचाइज़ी भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ्रैंचाइज़ी हैं।

हर कंपनी अपने बिज़नेस के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए ज्यादा फ्रैंचाइज़ी शुरू करवाती है। अगर आप इन फ्रैंचाइज़ी को लेकर अपना बिज़नेस शुरू करते हैं तो बहुत जल्दी मुनाफा कमाना शुरू कर देते हैं। सबसे अधिक सोशल मीडिया का प्रभाव The impact of social media और पर्यटन उद्योग Tourism Industry के विकास ने भारत में फास्ट फूड फ्रैंचाइज़ी मार्केट के विकास को प्रभावित किया है।

यदि आप भारत में अपना स्वयं का फास्ट फूड बिजनेस fast food business शुरू करना चाहते हैं तो इन भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में जानें। इनके पास पास वर्षों का अनुभव है, एक नाम है और लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं भारत में टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी Top Food Franchise in India के बारे में जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं। 

भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी Top Food Franchise in India

1. डोमिनोज़ पिज़्ज़ा फ्रैंचाइज़ी Domino's Pizza Franchise

डोमिनोज़ कंपनी का नाम तो शायद ही कोई ऐसा हो जिसने न सुना हो खासकर आजकल के बच्चों का तो यह मनपसंद ब्रांड favorite brand है। डोमिनोज़ एक फ़ास्ट फ़ूड बनाने वाली कंपनी है और आजकल तो हर कोई फ़ास्ट फ़ूड का दिवाना है। डोमिनोज़ कंपनी ने लगभग 75 से ज्यादा देशो में अपना बिज़नेस शुरू किया हुआ है।

दुनिया भर में डोमिनोज़ के 14000 से भी ज्यादा स्टोर हैं। भारत में इस कंपनी का बिज़नेस 130 से अधिक शहरों में फैला हुआ है और भारत में इस कंपनी के स्टोर लगभग 550 हैं। इस कंपनी का जो मुख्य फ़ूड है वो है पिज़्ज़ा और इस कंपनी का पिज़्ज़ा बहुत ही पॉपुलर है।

यानि आप इस कंपनी के साथ फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस के बारे में सोच रहे हैं तो आप बिना जोखिम के इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं। क्योंकि बिज़नेस करने के लिए तो डोमिनोज़ का नाम ही काफी है और इसका स्वाद तो है ही बेहतरीन।

इसलिए डोमिनोज़ पिज़्ज़ा फ्रैंचाइज़ी का बिज़नेस करना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इस डोमिनोज़ फ्रैंचाइज़ी में घाटे की गुंजाईश ना के बराबर है क्योंकि इसके नाम से हर कोई वाकिफ है। मतलब इसमें आपको मुनाफा ही मुनाफा मिलेगा और आपको marketing मार्केटिंग की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। 

2. सबवे फ्रैंचाइज़ी Subway Franchise

भारत में इस समय फास्ट फूड का व्यापार बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए यदि आप सबवे कंपनी के साथ बिज़नेस शुरू करते हैं तो आप इस बिज़नेस से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। Subway एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड international brand है और लोगों के बीच एक पॉपुलर ब्रांड है।

आप सबवे कंपनी Subway Company की फ्रैंचाइज़ी लेकर फास्ट फूड रेस्तरां फ्रेंचाइजी Fast food restaurant franchise के मालिक बन सकते हैं। Subway एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड होने के साथ साथ बहुत ही लोकप्रिय ब्रांड है। यह अमेरिका की fast-food रेस्टोरेंट कंपनी है और इसकी शुरुआत 1965 से हुई थी।

Subway दुनिया के लगभग 120 देशो में फैला हुआ है और इसके 39,000 से भी ज्यादा स्टोर हैं। सबवे ने भारत में 350 से भी ज्यादा स्टोर खोले हैं और भारत में सबवे एक बेहद ही शक्तिशाली ब्रांड है। सबवे कंपनी सैंडविचेज़ Sandwiches, स्लाड्स, बेवरेजेज Beverages, Fast-Food का बिज़नेस करती है और इन सब चीज़ों को खाना लोग बेहद पसंद करते हैं। आपने भी सबवे में जाकर वहाँ के फ़ूड का जो स्वाद है उसका आनंद जरूर लिया होगा।

सबवे दुनिया की सबसे अच्छी फ्रेंचाइजी वितरण करने वाली कंपनियों में से है। इसमें फ्रेंचाइज़र फ्रैंचाइज़ी को कई तरह की सहायता प्रदान करता है जैसे ट्रेनिंग, बिजनेस की पूरी जानकारी Training, complete business information इत्यादि। इस कंपनी की शुरुआत Fred DeLuca फ़्रेड देलुका और Peter Buck पीटर बक दोनों ने मिलकर की थी। आप बेझिझक इस कंपनी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। 

3. वाह मोमो फ्रेंचाइजी Wow Momo Franchise

यदि आप फ़ूड बिजनेस से संबंधित फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो Wow Momo की फ्रैंचाइज़ी Franchise ले सकते हैं। इस कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेकर आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। Wow Momo एक भारतीय श्रृंखला है। Wow Momo ने भारत के 16 से अधिक शहरों में 318 आउटलेट स्थापित किये हैं। यह कंपनी बड़ी बड़ी कंपनियों को मात देती है।

कंपनी अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए अपनी franchise दे रही है और नेटवर्क बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा ब्रांच ओपन कर रही है। इसमें कम निवेश है इसलिए जोखिम की संभावना कम है। Wow Momo की डिमांड लोगों के बीच काफी रहती है। कंपनी आपको बिज़नेस सेट करने में भी मदद करती है। साथ ही मार्केटिंग में भी आपकी मदद करती है। इस कंपनी ने भारत में भी अपनी ब्रांड वैल्यू brand value बना ली है। भारत में Wow Momo फास्ट-फूड रेस्तरां ब्रांडों में फेमस ब्रांड है। 

4. केएफसी फ्रेंचाइजी KFC Franchise 

KFC का पूरा नाम केंटकी फ्राइड चिकन Kentucky Fried Chicken है। इसे 1930 में अमेरिका में शुरू किया गया था। केएफसी दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट-फूड चेन largest fast food chain है। इसलिए इसकी फ्रैंचाइज़ी लेना आपके लिए मुनाफे का सौदा है। केएफसी प्रणाली 115 से अधिक देशों में अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है और ग्राहकों को अपनी बेहतर सेवा प्रदान करती है।

साथ ही, यह दुनिया का सबसे बड़ा क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन है। यह दुनिया भर में 25,000 से अधिक शाखाओं के साथ एक विश्व-प्रसिद्ध संस्था है। यानि यह दुनिया की सबसे बड़ी रेस्तरां कंपनियों में से एक है। KFC के भारत में 100 से अधिक शहरों में लगभग 335 रेस्तरां हैं। इसकी शुद्ध आय लगभग 5.11 बिलियन डॉलर है। इसके संस्थापक कर्नल हारलैंड सैंडर्स Colonel Harland Sanders थे।

इस कंपनी की फ्रैंचाइज़ी व्यवसाय की सफलता दर बहुत अधिक है। केएफसी चिकन, मांसाहारी और शाकाहारी स्नैक्स और अन्य खाद्य पदार्थ जैसे बर्गर और ताज़ा पेय परोसता करता है। यह प्रतिदिन 12 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। तो आप बिना कुछ सोचे KFC फ़ूड फ्रैंचाइज़ी का बिजनेस कर सकते हैं। 

Also Read : भारत में 15 बेस्ट फ्रीलांसिंग वेबसाइटें 2022

5. पिज्जा हट फ्रेंचाइजी Pizza Hut Franchise 

बच्चों ले लेकर बड़े लोगो तक इस कंपनी का पिज्जा बहुत ही लोकप्रिय है। कई लोग इसकी फ्रैंचाइज़ी से काफी पैसा कमा रहे हैं। यानि आप भी इसकी फ्रैंचाइज़ी लेकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस कंपनी के पिज्जा की हमेशा भारी मांग रहती है। पिज़्ज़ा हट Pizza Hut ने 1959 में अपना फ्रेंचाइजी मॉडल शुरू किया और इसका मुख्यालय टेक्सास Texas में है।

पिज्जा हट अपने इतालवी अमेरिकी व्यंजनों जैसे पिज्जा, पास्ता, गार्लिक ब्रेड Pizza, Pasta, Garlic Bread के लिए जाना जाता है। इनके दुनियाभर में 18,000 से अधिक रेस्तरां हैं। इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक डोमिनोज है। इसके संस्थापक डैन कार्नी और फ्रैंक कार्नी Dan Carney and Frank Carney हैं। इनकी शुद्ध आय लगभग 810 बिलियन डॉलर है। इसमें कम जोखिम के साथ किसी मार्केटिंग की आवश्यकता नहीं है। मतलब आप पिज्जा हट के साथ अपना फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।

6. बर्गर किंग फ्रैंचाइज़ी Burger King Franchise

बर्गर किंग दुनिया की अमेरिकी Multinational कंपनी है जो Hamburger के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। यह अंतरराष्ट्रीय ब्रांड होने के साथ साथ बहुत ही लोकप्रिय ब्रांड भी है। आप इस कंपनी के साथ मिलकर अपना बिज़नेस शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। यानि इसमें निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा है।

यह एक अमेरिका की fast-food रेस्टोरेंट कंपनी है इसकी शुरुआत 1952 से हुई थी। कंपनी का विस्तार काफी बड़े स्तर पर फ़ैल चुका है। कंपनी के दुनिया में 120 देशो में 17,900 से भी ज्यादा स्टोर हैं। आज के समय में सबसे प्रचलित फ़ास्ट फ़ूड आइटम बर्गर है। बर्गर खाना हर कोई पसंद करता है।

चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइये आपको बर्गर हर जगह मिल जायेगा और अगर बर्गर किंग का बर्गर हो तो फिर बात ही अलग है। क्योंकि इसका बर्गर होता ही इतना स्वादिष्ट है। भारत में भी इस कंपनी का बिज़नेस काफी जगह फैला हुआ है और भारत में बर्गर किंग Burger King के 200 से भी ज्यादा स्टोर हैं।

कंपनी ने भारत में भी अपनी ब्रांड वैल्यू बना ली थी यह कंपनी भारत में अपने अच्छे खाने के कारण बहुत ही लोकप्रिय है। बर्गर किंग भारत को भविष्य में अपनी सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक के रूप में देखता है। 

7. अमूल आइसक्रीम Amul Food Franchise

शायद ही कोई ऐसा हो जिसने अमूल आइसक्रीम न खायी हो। क्योंकि आइसक्रीम का असली स्वाद अमूल आइसक्रीम में ही है। AMUL का पूरा नाम Anand milk union limited है। अमूल भारत का एक ऐसा ब्रांड है जिसका बनाया दूध, दही, आइसक्रीम हर शहर और राज्य में प्रमुखता के साथ बिकते हैं।

कंपनी धीरे-धीरे देश में नंबर एक ब्रांड बन गई है। अपने वर्षों के अनुभव के साथ, ब्रांड ने हमारे देश को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। अमूल को एक तरह से दूध और दूध से बनी आइटम में सबसे बड़ा ब्रांड कह दिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। 

अगर आप भी कम निवेश में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए अमूल की फ्रैंचाइजी लेना फायदेमंद होगा। इसलिए आप बिना कुछ सोचे समझे अमूल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ले लें जिसमे आपका खर्चा 10 से 25 लाख रुपए के बीच में होगा। सड़क-चौराहों से लेकर रेहड़‍ियों और घरों तक अमूल आज देशवासियों के इर्दगिर्द है। वर्तमान में अमूल के कई प्रोडक्ट्स आते हैं जैसे – दूध , घी, मक्खन,दही, मिल्कमेड, आइसक्रीम पनीर आदि। आज पूरे देश में अमूल के प्रोडक्‍टों की बिक्री होती है। यह देश का बेहद मजबूत ब्रांड है।

8. स्टारबक्स फ़ूड फ्रैंचाइज़ी Starbucks Food Franchise

जब बात फ्रैंचाइज़ी की हो रही है तो इस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी को कैसे भूल सकते हैं जिसका नाम है Starbucks। स्टारबक्स अपनी बनाई कॉफ़ी के लिए बहुत प्रसिद्ध है और इसकी बनाई कॉफ़ी केवल भारत में ही नही अपितु विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध हैं। इसलिए यदि आप Starbucks की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आप बहुत ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दरअसल Starbucks कॉफ़ी के मामले में दुनिया की टॉप कंपनी हैं। 

 स्टारबक्स एक अमेरिकी कंपनी है और दुनिया भर में एक प्रतिष्ठित कॉफीहाउस श्रृंखला (coffeehouse chain) है। कंपनी की शुरुवात सिएटल, वाशिंगटन में 1971 में तीन विश्वविद्यालय के छात्रों ज़ेव सिगियू, गॉर्डन बॉकर और जेरी बाल्डविन के द्वारा हुआ था। वर्तमान में, यह लगभग 80 देशों और छह महाद्वीपों में मौजूद है।

यदि आप इसकी फ्रैंचाइज़ी लेते हैं तो आपको इसके लिए निवेश भी अधिक करना पड़ेगा। तो यदि आप Starbucks की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपको कम से कम 1 करोड़ और अधिक से अधिक 2 करोड़ रुपए का निवेश करना पड़ेगा। इसके साथ ही कंपनी के नियमो के अनुसार आपको चलना होगा।

तभी जाकर आपको इसकी फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी। भारत में स्टारबक्स फ्रैंचाइज़ी Starbucks Franchise शुरू करना खाद्य और पेय उद्योग में इसे बड़ा बनाने का एक सुनहरा अवसर है। भारत में चेन कैफे का बाजार मूल्य धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

9. बास्किन रोब्बिंस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी Baskin Robbins Food Franchise

खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की हर किसी की इच्छा होती है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसका खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन न करता हो। अब मीठा और स्वादिष्ट दोनों हो तो उसमें जो नाम सबसे ऊपर आएगा वह होगा आइसक्रीम का। आइसक्रीम जिसका नाम सुनते ही सबका मन ललचाने लगता है। क्योंकि आइसक्रीम है ही एक ऐसी चीज़ जो हर व्यक्ति, हर समय खा सकता है और चाहे बच्चा हो या बड़ा कोई भी इसके लिए मना नही करता है।

इसी स्वादिष्ट आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी में एक प्रसिद्ध नाम आता है बास्किन रोब्बिंस Baskin Robbins का। जिसकी बनाई आइसक्रीम लोग बड़े ही शौक के साथ खाते हैं इसलिए आप भी इसकी फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं। इस बिजनेस से आप कुछ ही दिनों में लाखों का बिज़नेस कर सकते हैं। यानि इसमें अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यदि आप इसकी फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपको सिर्फ 20 से 40 लाख रुपए में फ्रैंचाइज़ी मिल जाएगी।

10. टैको बेल फ्रैंचाइज़ी TACO BELL Franchise

टैको बेल 1962 में कैलिफोर्निया के डाउनी में ग्लेन बेल Glen Bell (1923-2010) द्वारा स्थापित फास्ट फूड रेस्तरां की एक अमेरिकी-आधारित श्रृंखला है। टैको बेल यम की सहायक कंपनी है, ब्रांड्स, इंक। पेप्सिको ने 1978 में टैको बेल को खरीदा, और बाद में अपने रेस्तरां डिवीजन को ट्रिकॉन ग्लोबल रेस्तरां के रूप में अलग कर दिया, जिसने बाद में इसका नाम बदलकर यम कर दिया।

ब्रांड की भारत सहित दुनिया भर के 17 देशों में उपस्थिति है। आम तौर पर, टैको बेल ग्राहकों को मैक्सिकन शैली का फास्ट फूड प्रदान करता है जिनमें टैकोस, बरिटोस, क्यूसाडिलस, नाचोस, नवीनता और विशेष आइटम, और "वैल्यू मेनू" आइटम शामिल हैं। 

हालाँकि, भारत में, कंपनी के पास टैकोस, बुरिटोस, नाचोस, क्साडिलस, वेजी चालुपास, आलू और पनीर विविधताओं की विशेषता वाले भारतीय स्वाद के अनुसार मेनू है। अब यदि आपको मेक्सिकन खाना पसंद हैं और आप इसकी फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आप बिना सोचे समझे टैको बेल की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं।

इस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी की खासियत ही यही है कि यहाँ पर आपको हर तरह के मेक्सिकन फ़ूड खाने को मिलेगा। यदि इस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी में लगने वाले खर्चे की बात की जाए तो आपको एक से दो करोड़ रुपए का इसमें निवेश करना पड़ सकता है। 

टैको बेल रेस्तरां फ्रैंचाइज़ी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले Taco Bell की ऑफिसियल वेबसाइट के ऊपर जाये। इसके बाद Home Page पर More + का आप्शन मिलेगा उसके बाद work-with-us ऊपर क्लिक करे फिर एक फॉर्म ओपन होगा। फिर Form के अन्दर सभी डिटेल्स भरे उसके बाद फॉर्म सबमिट कर दे। बस इसके बाद कंपनी आपसे कांटेक्ट कर लेगी।