PUBG:-पहचान नई, खेल वही

Share Us

2205
PUBG:-पहचान नई, खेल वही
19 Feb 2022
8 min read

Blog Post

नाम बदला है खेल नहीं यानि PUBG: New state का नाम बदलकर अब New State Mobile कर दिया गया है। आज के समय मे शायद ही ऐसा कोई होगा जो पबजी गेम से जुड़े रोमांचक फैक्ट्स के बारे में न जानता हो। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में पबजी से जुड़े कुछ रोमांचक फैक्ट्स के बारे में बताएंगे जो आप भी नहीं जानते होंगे। अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा क्या है जो आप नहीं जानते तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े बिना स्किप न करें।

पबजी न्यू स्टेट के इस पुराने नाम को बदलकर अब इसे न्यू स्टेट मोबाइल कर दिया गया है। हलांकि इस बदलाव  को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है लेकिन इसकी अधिकारी वेबसाइट ( Websites) पर अब ये अपने नये नाम से शो हो रही है। आज भारत में ज्यादातर लोग अपने खाली समय में PUBG गेम को खेलना पसंद करते हैं। लेकिन एक सर्वे के अनुसार यदि  पबजी उपयोगकर्ताओं (PUBG users) की बात करें तो भारत में PUBG खेलने वालों की सख्यां लगभग 30 मिलियन को भी पार कर गई है। और अगर डाउनलोड की बात करें तो इस गेम को अभी तक 2000 मिलियन से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। आज हम आपको PUBG गेम से जुड़े ऐसे हैरान कर देने वाले तथ्यों को बतायेंगे जो शायद इससे पहले आपको कभी पता न हो। तो आइये शुरु करतें है।

PUBG Game से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य

  1. क्या आप जानते है पबजी एक ऐसा गेम है जो बिना किसी प्रचार या विज्ञापन के ही पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया। जबकि अन्य गेम को लोकप्रिय होने में विज्ञापनों के लिए पैसा ख़र्च करना पड़ता है।  
  2. आपको क्या लगता है विनर विनर चिकेन  डिनर  (winner winner chicken dinner) शब्द का प्रयोग बस इस खेल में ही होता है। इस शब्द का इस्तेमाल विदेशों में पहले से किया जाता है। जब भी कोई खेल को जीतता है तो जितने वाला चिकेन डिनर करवाता है।
  3. क्या आपने कभी सोचा पबजी गेम क्या सोचकर और किस पर आधारित होगी? तो दोस्तों पबजी गेम एक जपानी फ़िल्म के ऊपर बनाई गई है, जिसका नाम बैटल रॉयल (Battle Royal) है। इस फ़िल्म में  कुछ लोगों को खाने और हथियारों के साथ एक ऑयलैंड पर छोड़ दिया जाता है,जहाँ उन्हें एक दूसरे को खत्म करना होता है जो लास्ट में बचता है वो विनर कहलाया जाता है।
  4. पबजी का सबसे पहला वर्जन  (version) स्टीम प्लेटफॉर्म (steam platform) पर आया था और एक ही महीनें में इसकी 2 मिलियन कॉपीज  बिकी थी। लेकिन आपको बता दें की इस गेम को अभी कंपनी ने जनवरी (january 2022) को ही अपडेट रोलऑउट किया था और उसके साथ एक्स्ट्रीम मोड़ को जोड़ा है। आज ये mobile,playstation,pc आदि के सभी प्लेटफॉर्म में मौजूद है। आप अपने google play store में जाकर इसे आसानी से download कर सकते है।
  5. अगर आप इस खेल को ज़ॉंबी मोड में खेलते है तो आपको पानी में ज़ॉंबी कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकते है। क्योंकि जब आप पानी में होते है तो आपको बुलेट्स नहीं लगती लेकिन उसी पानी में रहकर आप किसी पे फायर भी नहीं कर सकते।
  6. इस गेम की कमाई की बात करें तो इसने कई अन्य गेम्स को पीछे छोड़ दिया है। ये बात हम सुपरडाटा की रिसर्च से कह सकतें है। इस रिसर्च के अनुसार पबजी गेम ने कमाई के मामले में पूरी दिनया की 10 सबसे कमाई वाली गेमों में खुद को शामिल कर लिया है।
  7. इस खेल में यदि आप हेड शॉट लगाने में परफेक्ट हो जाते है तो आप इस खेल को आसानी से जीत सकते हैं। क्योंकि एक हेड शॉट से आप अपने दुश्मन को खत्म कर सकतें है। यदि आप इस गेम को खेलने में माहिर है तो आपको पता होगा एक हेड शॉट 2.5  टाइम एक्स्ट्रा डैमेज करता है।
  8. पबजी गेम ने सितंबर 2017 में अविश्वश्नीय रिकॉर्ड तोड़ दिया  जिसमें एक साथ पबजी में 1,342,857 प्लेयर्स खेल रहे थे।
  9. आप शायद ये भी नहीं जानते होंगे कि पबजी ने एक बार 15x स्कोप भी इंट्रोड्यूस किया था | लेकिन आज पबजी मे सबसे बड़ा स्कोप 8x ही हैं इसमें आप ज़ूम कर दूर तक अपने दुश्मनों को देखकर मार सकते हैं।
  10. इस गेम के लॉच होते ही 3 दिनों के अंदर ही 11 मिलियन डॉलर यानी 70 करोड़ से ज़्यादा रूपये कमा लिए थे।

अंत में दोस्तों पहचान बदली है लेकिन इस खेल का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। पबजी के इस चर्चित खेल ने सबको इसके यूज़ और इसके बारे में जानने को मजबूर कर दिया है। इसलिए आज हमनें इस आर्टिकल में इस खेल से जुड़े कुछ रोमांचक और दिलचस्प तथ्यों की कवर किया है। हमें उम्मीद है कि आपको इन interesting facts को जानकार मज़ा आया होगा।